पांच सिंह साहिबानों ने Sgpc सदस्य अमरजीत सिंह और निलंबित ग्रंथी मलकीत सिंह को खालसा पंथ से किया निष्कासित

Sep20,2026 | Jagrati Lahar Bureau | Sri Amritsar Sahib


श्री अमृतसर, 18 सितंबर। श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालय में पांच सिंह साहिबानों की आपात बैठक हुई, जिसमें शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के सदस्य अमरजीत सिंह और श्री अकाल तख्त साहिब के निलंबित ग्रंथी मलकीत सिंह के खिलाफ एक महिला द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के मामले पर विचार किया गया।
बैठक के बाद पांच सिंह साहिबान श्री अकाल तख्त साहिब की फसील पर पहुंचे, जहां कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने दोनों को खालसा पंथ से निष्कासित करने का फैसला संगत को सुनाया।
फैसले के अनुसार, अमरजीत सिंह को तब तक खालसा पंथ से निष्कासित रखा जाएगा, जब तक वह मामले में निर्दोष साबित होकर श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश नहीं होते। संगत को उनसे किसी भी प्रकार का संबंध न रखने तथा सिख संस्थाओं में उनके काम करने पर जीवनभर रोक लगाने का आदेश दिया गया है।
इसी तरह निलंबित ग्रंथी मलकीत सिंह को भी आरोपों के मामले में निर्दोष साबित होने तक खालसा पंथ से निष्कासित किया गया है। उनके संबंध में भी सिख संगत को किसी प्रकार की साझेदारी न रखने और सिख संस्थाओं में काम करने पर पूर्ण रोक लगाने का फैसला सुनाया गया।
ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने कहा कि दोनों के खिलाफ लगाए गए आरोप गंभीर हैं और मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए और दोनों को अपना पक्ष रखने का अवसर मिलना चाहिए।
उन्होंने बताया कि महिला ने पुलिस के पास भी शिकायत दी है। पुलिस स्तर पर मामला हल होने तक श्री अकाल तख्त साहिब सीधे तौर पर उस जांच में हस्तक्षेप नहीं करेगा। हालांकि, मामला SGPC सदस्य और श्री आनंदपुर साहिब से संबंधित होने तथा संगत की ओर से लगातार शिकायतें मिलने के कारण श्री अकाल तख्त साहिब ने मामले का संज्ञान लिया है।
जत्थेदार ने SGPC से भी इस मामले की उच्चस्तरीय जांच करवाने की बात कही।
बैठक में नई दिल्ली के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, सुभाष नगर तथा मुंबई के गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार, मीरा रोड से जुड़े प्रबंधन विवादों पर भी विचार हुआ। दोनों मामलों में संबंधित प्रबंधक समितियों को श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व आदेशों का पालन करने की चेतावनी दी गई और उल्लंघन जारी रहने पर आगे कड़ी कार्रवाई की बात कही गई।

-sriakaltakhtsahib-fivesinghsahibans-khalsapanth-sgpc-sikhnews



TOP HEADLINES


मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मुख्यमंत्री सेहत योजना क
पांच सिंह साहिबानों ने Sgpc सदस्य अमरजीत सिंह और निलंब
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने धूरी से घर-घर जाकर शुरू
श्री आनंदपुर साहिब हलके में गूंजा भगवंत मान दोबारा का
मंडियों में धान की आवक शुरू, खरीद व्यवस्था को लेकर रंध
पंजाब में नशे के खिलाफ भाजपा की यात्रा, फाजिल्का से उठ
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते का इंस्पेक्टर पांच लाख रुपए की र
लाडो लक्ष्मी योजना के तहत बढ़ी आय सीमा पर लाभार्थियों
शेर-ए-पंजाब T-20 लीग का पहला कप जीतने के बाद गुरु नगरी
गोल्डी को हिरासत में लिए जाने पर वड़िंग ने उठाए सवाल
हरियाणा के 150 स्कूलों के भवनों का जल्द शुरू होंगा प
आकाशवाणी लुधियाना के प्रांगण में मनाया हिंदी दिवस
पंजाब सरकार ने लोगों से किए सभी वादे पूरे किए : कुलतार
पंथ से निष्कासित अमरजीत सिंह चावला और मलकीत सिंह, सिख
आरती सिंह राव ने मुख्यमंत्री पद के लिए हेट रिंग में उछ
पुलिस पर फायरिंग के मामले में मशहूर यूट्यूबर के भाई सम
Aap सरकार से अपने वादों और विकास कार्यों का हिसाब दे :
*फरीदकोट में 47 किलो हेरोइन, 3 पिस्तौल बरामद; चार गुर्
पंजाब आते ही ‘जय श्रीराम’ क्यों भूल जाते हैं मोदी-शाह
अमृतसर में Asi हत्याकांड का आरोपी दीपक सिंह मुठभेड़ मे

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 51945682

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us