शेर-ए-पंजाब T-20 लीग का पहला कप जीतने के बाद गुरु नगरी पहुंचे अमृतसर सूरमाज़

Sep20,2026 | Kumar Soni | Amritsar

27 मैचों की चैंपियनशिप में छह टीमों ने लिया हिस्सा; फाइनल में लुधियाना लायंस को 8 विकेट से हराया
      
शेर-ए-पंजाब टी-20 लीग के तीसरे सीज़न का खिताब अपने नाम करने के बाद ‘अमृतसर सूरमाज़’ की पूरी टीम की ओर से आज यहां के गांधी ग्राउंड में पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। टीम ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। टीम के मालिक डॉ. शाहबाज़ सिंह, अंकुर अग्रवाल और अजय क्वात्रा ने पूरी टीम, कोचिंग स्टाफ, सहयोगी स्टाफ और उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान टीम की ऐतिहासिक जीत, टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के प्रदर्शन और चैंपियनशिप तक के सफर के बारे में मीडिया के साथ विस्तार से विचार साझा किए गए। चीफ खालसा दीवान के अध्यक्ष व विधायक डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर, अमृतसर के मेयर जतिंदर सिंह मोती भाटिया, अमृतसर गेम्स एसोसिएशन के सागर मेहरा,श्री सौरव,  अमृतसर-द्वितीय एसडीएम गुरमिंदर सिंह, टीम के मालिक डॉ. शाहबाज सिंह, टीम के मालिक श्री अंकुर अग्रवाल, अटारी के विधायक जसविंदर सिंह, टीम के कोच  संदीप सांवल, टीम के कोच मनीष शर्मा व टीम मैनेजर लवली अरोड़ा और जिला प्रशासन के प्रतिनिधि कई गणमान्य मौजूद थे। इस अवसर पर बताया गया कि अमृतसर गेम्स एसोसिएशन (एजीए) का उच्च स्तर के खिलाड़ी तैयार करने में हमेशा बड़ा योगदान रहा है। अभिषेक शर्मा, राहुल कुमार, जय प्रताप जौहल और अभय चौधरी जैसे खिलाड़ी एजीए की ही देन हैं। टीम के मालिकों डॉ. शाहबाज़ सिंह, अंकुर अग्रवाल और अजय क्वात्रा ने कहा कि अमृतसर सूरमाज़ की यह जीत केवल एक क्रिकेट टीम की जीत नहीं है, बल्कि पूरे अमृतसर शहर के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि गुरु की पवित्र नगरी श्री अमृतसर साहिब ने धार्मिक और ऐतिहासिक क्षेत्र में पूरी दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है और अब खेलों के क्षेत्र में भी शहर का नाम और ऊंचा हुआ है। उन्होंने बताया कि हमें गर्व है कि अभिषेक शर्मा अब पूरे विश्व के नंबर-वन टी-20 खिलाड़ी हैं। उनके नाम टीम इंडिया की ओर से सबसे तेज गति से शतक बनाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। उनके पिता राजकुमार शर्मा ने जिस तरह अभिषेक का मार्गदर्शन किया है, वह भी विशेष रूप से उल्लेखनीय है। हमें इस तथ्य पर भी गर्व है कि ‘अमृतसर सूरमाज़’ टीम के नमन धीर को भी टीम इंडिया में चुने जाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।
पूरे टूर्नामेंट के दौरान शानदार प्रदर्शन करने वाले नमन धीर को ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज़’ चुना गया। नमन धीर ने बल्ले और गेंद दोनों से टीम की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान डाला। खास तौर पर सैमी-फाइनल में उनकी धमाकेदार पारी ने अमृतसर सूरमाज़ को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। टीम प्रबंधन ने नमन धीर को इस उपलब्धि के लिए विशेष रूप से बधाई दी।

टीम प्रबंधन ने कहा कि अमृतसर सूरमाज़ की इस सफलता के पीछे खिलाड़ियों की मेहनत के साथ-साथ कोचिंग स्टाफ, सहयोगी स्टाफ, टीम प्रबंधन और हर उस व्यक्ति का योगदान है, जिसने टीम को मजबूत बनाने के लिए काम किया। इस वर्ष की शेर-ए-पंजाब टी-20 लीग 30 अगस्त से 13 सितंबर तक आयोजित की गई। इस तीसरे सीज़न में कुल 27 मैच खेले गए, जिनमें लीग चरण के बाद दो सैमी-फाइनल और फाइनल मुकाबला शामिल था।

इस पूरी चैंपियनशिप का आयोजन पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) की ओर से किया गया और सभी मैच आई.एस. बिंद्रा पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, मोहाली में खेले गए। लीग में पंजाब के छह शहरों का प्रतिनिधित्व करने वाली छह टीमों ने हिस्सा लिया। इनके नाम इस प्रकार हैंः अमृतसर सूरमाज़, बठिंडा रॉयल्स, फाजिल्का फाल्कन्स, जालंधर वॉरियर्स, लुधियाना लायंस और मोहाली किंग्स।

लीग का उद्देश्य पंजाब के उभरते क्रिकेटरों को एक पेशेवर मंच देना और उन्हें अनुभवी तथा स्थापित खिलाड़ियों के साथ खेलने का अवसर देना भी था। अमृतसर सूरमाज़’ टीम के सभी खिलाड़ियों को स. इंदरबीर सिंह निज्जर और अन्य गणमान्य अतिथियों ने स्मृति चिन्ह एवं ऐपल के आईपैडज़ भेट करके सम्मानित किया।

-amritsarsurmaaz-sherepunjabt20league-punjabcricket-namandhir-amritsarsports



TOP HEADLINES


मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मुख्यमंत्री सेहत योजना क
पांच सिंह साहिबानों ने Sgpc सदस्य अमरजीत सिंह और निलंब
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने धूरी से घर-घर जाकर शुरू
श्री आनंदपुर साहिब हलके में गूंजा भगवंत मान दोबारा का
मंडियों में धान की आवक शुरू, खरीद व्यवस्था को लेकर रंध
पंजाब में नशे के खिलाफ भाजपा की यात्रा, फाजिल्का से उठ
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते का इंस्पेक्टर पांच लाख रुपए की र
लाडो लक्ष्मी योजना के तहत बढ़ी आय सीमा पर लाभार्थियों
शेर-ए-पंजाब T-20 लीग का पहला कप जीतने के बाद गुरु नगरी
गोल्डी को हिरासत में लिए जाने पर वड़िंग ने उठाए सवाल
हरियाणा के 150 स्कूलों के भवनों का जल्द शुरू होंगा प
आकाशवाणी लुधियाना के प्रांगण में मनाया हिंदी दिवस
पंजाब सरकार ने लोगों से किए सभी वादे पूरे किए : कुलतार
पंथ से निष्कासित अमरजीत सिंह चावला और मलकीत सिंह, सिख
आरती सिंह राव ने मुख्यमंत्री पद के लिए हेट रिंग में उछ
पुलिस पर फायरिंग के मामले में मशहूर यूट्यूबर के भाई सम
Aap सरकार से अपने वादों और विकास कार्यों का हिसाब दे :
*फरीदकोट में 47 किलो हेरोइन, 3 पिस्तौल बरामद; चार गुर्
पंजाब आते ही ‘जय श्रीराम’ क्यों भूल जाते हैं मोदी-शाह
अमृतसर में Asi हत्याकांड का आरोपी दीपक सिंह मुठभेड़ मे

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 51945708

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us