पंजाब सरकार ने लोगों से किए सभी वादे पूरे किए : कुलतार सिंह संधवां

Sep20,2026 | Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh



पंजाब विधान सभा स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां ने आज कहा कि पंजाब सरकार ने राज्य के लोगों से किए सभी वादे पूरे किए हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि हमारी सरकार आम लोगों के कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और लोगों की व्यक्तिगत समस्याओं के निपटारे के लिए ईमानदारी से प्रतिबद्ध है।

लोक कल्याण के महत्वपूर्ण कार्यों का जिक्र करते हुए, स्पीकर संधवां ने पंजाब के नागरिकों को 10 लाख रुपये तक की मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने वाली 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' (एमएमएसवाई) शुरू करने के लिए सरकार की सराहना की। उन्होंने बताया कि इस योजना ने लोगों को बड़ी वित्तीय राहत दी है, जिससे उन्हें अब चिकित्सा उपचार (जिस पर पहले लाखों रुपये खर्च होते थे) के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं पड़ती। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य सभी के लिए समृद्धि और खुशहाली सुनिश्चित करना है।

स्पीकर ने 'ईज़ी रजिस्ट्री' पहल के माध्यम से भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार द्वारा की गई सख्त कार्रवाई की भी सराहना की। इस कदम ने भूमि रिकॉर्ड और संपत्ति की रजिस्ट्रेशन में रिश्वतखोरी को सफलतापूर्वक रोका है। जिसका सीधा लाभ आम लोगों को मिला है, जो पहले भारी शोषण का शिकार होते थे।

युवाओं और सामुदायिक विकास पर ध्यान केंद्रित करते हुए संधवां ने खेलों के क्षेत्र में सरकार के महत्वपूर्ण योगदान की तारीफ की। उन्होंने 'खेडां वतन पंजाब दियां' जैसे आयोजनों की लगातार सफलता का जिक्र किया और घोषणा की कि पंजाब निकट भविष्य में एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करेगा। उन्होंने जोर दिया कि खेल अनुशासन पैदा करते हैं, जीवन स्तर को ऊंचा उठाते हैं और सामाजिक बुराइयों तथा नशों के खिलाफ लड़ने के लिए एक शक्तिशाली साधन के रूप में लोगों को स्वस्थ और बेहतर जीवन जीने के लिए प्रेरित करते हैं।

पंजाब सरकार के दूरदर्शी लक्ष्यों को दोहराते हुए स्पीकर ने कहा कि हमारी सरकार ने पंजाब के कई दशकों पुराने मसलों को सफलतापूर्वक हल किया है। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि हमारी सरकार आम लोगों की समस्याओं को लगातार सुनती रहेगी और उनके तत्काल समाधान के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।

-punjabgovernment-kultarsinghsandhwan-punjabnews-mukhmantrisehatyojana-khedanwatanpunjabdiyan



TOP HEADLINES


मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मुख्यमंत्री सेहत योजना क
पांच सिंह साहिबानों ने Sgpc सदस्य अमरजीत सिंह और निलंब
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने धूरी से घर-घर जाकर शुरू
श्री आनंदपुर साहिब हलके में गूंजा भगवंत मान दोबारा का
मंडियों में धान की आवक शुरू, खरीद व्यवस्था को लेकर रंध
पंजाब में नशे के खिलाफ भाजपा की यात्रा, फाजिल्का से उठ
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते का इंस्पेक्टर पांच लाख रुपए की र
लाडो लक्ष्मी योजना के तहत बढ़ी आय सीमा पर लाभार्थियों
शेर-ए-पंजाब T-20 लीग का पहला कप जीतने के बाद गुरु नगरी
गोल्डी को हिरासत में लिए जाने पर वड़िंग ने उठाए सवाल
हरियाणा के 150 स्कूलों के भवनों का जल्द शुरू होंगा प
आकाशवाणी लुधियाना के प्रांगण में मनाया हिंदी दिवस
पंजाब सरकार ने लोगों से किए सभी वादे पूरे किए : कुलतार
पंथ से निष्कासित अमरजीत सिंह चावला और मलकीत सिंह, सिख
आरती सिंह राव ने मुख्यमंत्री पद के लिए हेट रिंग में उछ
पुलिस पर फायरिंग के मामले में मशहूर यूट्यूबर के भाई सम
Aap सरकार से अपने वादों और विकास कार्यों का हिसाब दे :
*फरीदकोट में 47 किलो हेरोइन, 3 पिस्तौल बरामद; चार गुर्
पंजाब आते ही ‘जय श्रीराम’ क्यों भूल जाते हैं मोदी-शाह
अमृतसर में Asi हत्याकांड का आरोपी दीपक सिंह मुठभेड़ मे

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 51945718

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us