आरती सिंह राव ने मुख्यमंत्री पद के लिए हेट रिंग में उछाला

Sep20,2026 | Rajender Singh Jadon | Chandigarh

    राजेंद्र सिंह जादौन
चंडीगढ़, 20सितंबर। हरियाणा की कैबिनेट मंत्री और केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत की बेटी आरती सिंह राव ने रिंग में हेट उछाल कर मुख्यमंत्री पद के लिए दावेदारी पेश कर दी है। दक्षिण हरियाणा के रेवाड़ी में मंत्री नरबीर सिंह के गांव में स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के लिए भावी सीएम के नारे लगाए गए। यह भाजपा में रेवाड़ी एम्स के श्रेय को लेकर शुरू हुई होड़ मंत्री आरती राव के सीएम बनने के नारों तक पहुंच गई। पिता राव इंद्रजीत के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी माने जाने वाले मंत्री राव नरबीर के पैतृक गांव बूढ़पुर में आरती राव का भव्य स्वागत हुआ। समर्थकों ने ‘भावी मुख्यमंत्री आरती राव’ के नारे लगाए। इस पर आरती राव ने कहा, लंबी पारी खेलने आई हूं। भविष्य में कोई मौका मिलता है तो उस पर खरा उतरूंगी। हालांकि इसे उन्होंने किस्मत से जुड़ा विषय बताया।
    प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के खिलाफ लड़ चुके हैं। 1987 में अपने पहले ही चुनाव में उन्होंने राव इंद्रजीत को हराया था।स्वास्थ्य मंत्री आरती राव रेवाड़ी विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी रहे प्रशांत सनी यादव के घर शनिवार को चाय के प्रोग्राम में आई थीं। भावी मुख्यमंत्री के नारों पर उन्होंने कहा कि उनका राजनीतिक सफर अभी शुरू हुआ है और वह खुद भी चीजें सीख रही हैं। वह राजनीति में लंबी पारी के लिए आई हैं। पार्टी भविष्य में कोई जिम्मेदारी देती है तो उसे पूरी मेहनत से निभाएंगी। आरती राव ने कहा कि राजनीति में आने के बाद उन्हें सुनना पड़ा कि वह बड़े घराने से हैं, काम नहीं करेंगी और घर बैठकर कॉफी पिएंगी। उन्होंने बताया कि वह 18 साल तक भारतीय शूटिंग टीम का हिस्सा रही हैं। 45 डिग्री तापमान में भी शूटिंग की है। तब उनका लक्ष्य पदक जीतकर प्रदेश और देश का नाम रोशन करना था।
आरती राव ने कहा कि उन्होंने 2014 और 2019 में विधानसभा चुनाव का टिकट मांगा था, लेकिन नहीं मिला। इसके बावजूद उन्होंने भाजपा के लिए काम किया और पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में वोट मांगे। राजनीति में समय और किस्मत का भी महत्व है। बाद में उन्हें टिकट मिला, वह विधायक बनीं और अब मंत्री के तौर पर काम कर रही हैं।रेवाड़ी से भविष्य की राजनीति को लेकर आरती राव ने कहा कि यह वक्त बताएगा। फिलहाल वह अटेली की विधायक हैं और मंत्री के तौर पर पूरे प्रदेश के लोगों की सेवा कर रही हैं। स्वास्थ्य विभाग को महत्वपूर्ण बताते हुए उन्होंने कहा कि इसमें जितना काम किया जाए, उतना कम है। लोगों की सेवा करना पुण्य का काम है।
कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्‌डा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को ‘पार्ट टाइम मुख्यमंत्री’ बताए जाने पर स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि नायब सिंह सैनी ‘फुल टाइम मुख्यमंत्री’ हैं। उन्होंने कहा, मेरा राजनीतिक सफर अभी नया है और वह लगातार सीख रही हैं। राव नरबीर और राव इंद्रजीत दोनों भाजपा में हैं, लेकिन दोनों के बीच राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता पुरानी है। 1987 में जाटूसाना विधानसभा सीट पर राव नरबीर ने राव इंद्रजीत को हराकर चुनाव जीता था। करीब 10 महीने पहले एक चैनल के कार्यक्रम में कहा था कि नरबीर भ्रष्टाचार के आरोपों में जेल में रहा है। इस पर पलटवार करते हुए मंत्री नरबीर सिंह ने गुरुग्राम में पार्टी ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था- मेरा तो राजनीतिक जीवन ही राव इंद्रजीत को हरा कर शुरू हुआ है। तब मैं 26 साल का था।राव इंद्रजीत के पिता राव बीरेंद्र सिंह हरियाणा के दूसरे मुख्यमंत्री बने थे। उनकी गिनती इंदिरा गांधी के करीबियों में होती थी। उन्होंने अपनी हरियाणा विशाल पार्टी का कांग्रेस में विलय किया था। राव इंद्रजीत उन्हीं की सियासी विरासत को बढ़ा रहे हैं। राव इंद्रजीत 6 बार के सांसद हैं।दूसरी तरफ राव नरबीर के दादा राव मोहर सिंह आजादी से पहले एम एल सी रहे हैं। उनके पिता महाबीर सिंह मंत्री रहे। राव नरबीर खुद 4 बार विधायक बने हैं और चारों बार मंत्री बने। वह जाटूसाना, सोहना और बादशाहपुर से विधायक बने हैं।

-aartirao-haryanapolitics-raoinderjitsingh-haryanabjp-rewaripolitics



TOP HEADLINES


केंद्र के नए पराली नियम किसान विरोधी, ये किसानों की मद
अगर विरोधी पार्टियां गलती से सत्ता में आ जाती हैं तो व
भाजपा पंजाब में नशा तस्करों के साथ खुलकर खड़ी है: मनीष
आप मंत्रियों ने मान दे मुनाफे घर-घर पहुंचाए, पंजाब को
एशियाई हॉकी फेडरेशन ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को ज
पंजाब ने कर चोरों के खिलाफ कसा शिकंजा: ताजा कार्रवाई म
पराली जलाने पर किसानों को सजा देने वाले केंद्रीय प्रस्
अमेरिका और ब्रिटेन में सिख ड्राइवरों पर नस्लीय हमलों क
हरियाणा में अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं मे तेजी, 99.97
*अमृतसर में 23 सितंबर को होगी एन.आर.आई. मिलनी; चार जिल
जनगणना 2027 के लिए पंजाब पूरी तरह तैयार मुख्य सचिव के
राजस्थान के कांग्रेस पार्षदों को हरियाणा पुलिस के रोके
रवनीत सिंह बिट्टू, प्रताप बाजवा और बिक्रम मजीठिया एक न
*नंगल को मिलेगा 500 सीटों वाला अत्याधुनिक ऑडिटोरियम: ह
पंजाब की आप सरकार के अनुभव में जुड़ा नशा बढ़ाना,भ्रष्ट
हरियाणा में एक ही गांव के युवक युवती के प्रेम विवाह पर
हरियाणा स्पोर्ट्स एक्सीलेंस सेंटर के बैडमिंटन हेड कोच
*डॉ. बलजीत कौर का भरोसा: 1013 लेक्चरारों की भर्ती में
*त्योहारों के सीजन के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत
*5 प्राथमिकताएँ, एक मिशन: पंजाब को नशामुक्त बनाने के ल

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 51965425

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us