लुधियाना में बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा के अपमान की घटना पर केवल सिंह ढिल्लों ने जताई चिंता
Sep9,2026
| Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh
चंडीगढ़, 9 सितंबर: लुधियाना में संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के अपमान की घटना पर पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने चिंता व्यक्त करते हुए इसकी निंदा की है।
उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर देश के संविधान और सामाजिक न्याय के प्रतीक हैं। उनकी प्रतिमा से जुड़ी ऐसी घटना समाज की भावनाओं को प्रभावित करती है और इसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए।
केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि प्रशासन को मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच कर घटना के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करनी चाहिए तथा कानून के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं से सामाजिक सद्भाव प्रभावित न हो, इसके लिए सभी पक्षों को संयम बरतना चाहिए।
उन्होंने कहा कि पंजाब भाजपा बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के सम्मान, संविधान की मर्यादा और सामाजिक सद्भाव के प्रति प्रतिबद्ध है। उन्होंने सरकार से अपील की कि मामले की जांच जल्द पूरी कर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
-babasahebambedkar-ludhiananews-punjabbjp-constitutionofindia-socialharmony