पंजाब-यूएई आर्थिक संबंध होंगे मजबूत : अमन अरोड़ा ने आर.ए.के. चैंबर के चेयरमैन महामहिम मोहम्मद मोसबेह अल नुआमी के साथ की उच्च-स्तरीय विचार-चर्चा

Sep7,2026 | Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh/dubai



अमन अरोड़ा ने फूड प्रोसेसिंग, कृषि, नवीकरणीय ऊर्जा और विनिर्माण क्षेत्र में पंजाब की क्षमता को किया उजागर

उद्योग मंत्री ने मुख्यमंत्री मान के नेतृत्व वाली सरकार के तहत नीतिगत, निवेशक-अनुकूल व्यवस्था को किया रेखांकित

चंडीगढ़/दुबई, 7 सितंबर:


पंजाब में निवेश, कारोबार और व्यापारिक साझेदारी की नई संभावनाएं तलाशने तथा पंजाब-यूएई आर्थिक संबंधों को और मजबूत करते हुए बड़े निवेश के लिए मार्ग प्रशस्त करने के उद्देश्य से पंजाब के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने आज दुबई में आयोजित वार्षिक निवेश बैठक (ए.आई.एम.) के दौरान रास अल खैमाह चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के चेयरमैन महामहिम मोहम्मद मोसबेह अल नुआमी के साथ उच्च-स्तरीय बैठक की। इस दौरान उन्होंने पंजाब को विनिर्माण, फूड प्रोसेसिंग और नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में एक उभरते वैश्विक केंद्र के रूप में प्रस्तुत किया।

रास अल खैमाह के निवेशकों को पंजाब में उपलब्ध व्यापक संभावनाओं का लाभ उठाने का आमंत्रण देते हुए श्री अमन अरोड़ा ने विनिर्माण, फूड प्रोसेसिंग, कृषि-आधारित उद्योग, कृषि, नवीकरणीय ऊर्जा तथा अन्य उभरते क्षेत्रों में पंजाब की प्रमुख क्षमताओं और संभावनाओं को विस्तार से रेखांकित किया।

उद्योग मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार मजबूत वैश्विक साझेदारियां स्थापित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सक्रिय नीतिगत सहयोग, संस्थागत सुविधा तथा सरकारों के बीच बेहतर तालमेल एवं सहयोग के माध्यम से निवेशकों के लिए निर्बाध और अनुकूल वातावरण सुनिश्चित किया जा रहा है।

पंजाब और रास अल खैमाह के बीच निवेश तथा आर्थिक सहयोग बढ़ाने के अवसरों पर विचार-विमर्श के दौरान महामहिम अल नुआमी ने कैबिनेट मंत्री श्री अमन अरोड़ा को रास अल खैमाह में उभर रहे निवेश एवं कारोबारी अवसरों से अवगत करवाया, ताकि पंजाब और यूएई के निवेशकों के बीच पारस्परिक रूप से लाभकारी साझेदारियां स्थापित की जा सकें।
विचार-विमर्श के दौरान संस्थागत तथा कारोबारी स्तर पर साझेदारियों को मजबूत करने के साथ-साथ दोनों पक्षों से निवेश के प्रवाह को गति देने के लिए मजबूत और निवेश-अनुकूल वातावरण तैयार करने के विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा की गई।

Aman-Arora-Cabinet-Minister-



TOP HEADLINES


केंद्र के नए पराली नियम किसान विरोधी, ये किसानों की मद
अगर विरोधी पार्टियां गलती से सत्ता में आ जाती हैं तो व
भाजपा पंजाब में नशा तस्करों के साथ खुलकर खड़ी है: मनीष
आप मंत्रियों ने मान दे मुनाफे घर-घर पहुंचाए, पंजाब को
एशियाई हॉकी फेडरेशन ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को ज
पंजाब ने कर चोरों के खिलाफ कसा शिकंजा: ताजा कार्रवाई म
पराली जलाने पर किसानों को सजा देने वाले केंद्रीय प्रस्
अमेरिका और ब्रिटेन में सिख ड्राइवरों पर नस्लीय हमलों क
हरियाणा में अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं मे तेजी, 99.97
*अमृतसर में 23 सितंबर को होगी एन.आर.आई. मिलनी; चार जिल
जनगणना 2027 के लिए पंजाब पूरी तरह तैयार मुख्य सचिव के
राजस्थान के कांग्रेस पार्षदों को हरियाणा पुलिस के रोके
रवनीत सिंह बिट्टू, प्रताप बाजवा और बिक्रम मजीठिया एक न
*नंगल को मिलेगा 500 सीटों वाला अत्याधुनिक ऑडिटोरियम: ह
पंजाब की आप सरकार के अनुभव में जुड़ा नशा बढ़ाना,भ्रष्ट
हरियाणा में एक ही गांव के युवक युवती के प्रेम विवाह पर
हरियाणा स्पोर्ट्स एक्सीलेंस सेंटर के बैडमिंटन हेड कोच
*डॉ. बलजीत कौर का भरोसा: 1013 लेक्चरारों की भर्ती में
*त्योहारों के सीजन के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत
*5 प्राथमिकताएँ, एक मिशन: पंजाब को नशामुक्त बनाने के ल

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 51965408

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us