तीन नेताओं के बीच से होगी पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति, तीनों नेता दिल्ली बुलाए गए

Jun25,2026 | Rajender Singh Jadon | Chandigarh


     राजेंद्र सिंह जादौन
चंडीगढ़,25जून।पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद की होड में अब तीन नेताओं के नाम स्पष्ट रूप से सामने आ गए है। इनमें दो नेता राहुल गांधी के बुलावे पर दिल्ली पहुंचे है।
  कांग्रेस नेतृत्व मौजूदा पंजाब प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को हटा सकता है। इसके लिए सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा और पूर्व सीएम व सांसद चरणजीत चन्नी को अचानक दिल्ली बुलाया गया है। दिल्ली में ये पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल से मिले हैं।कुछ दिन पहले राहुल गांधी ने 3 पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के बाद पंजाब के पांच शीर्ष नेताओं के साथ बैठक की थी। इसके बाद उन्होंने पंजाब के नेतृत्व को लेकर अपना निर्णय केसी वेणुगोपाल को सौंप दिया है। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक अभी 3 नेता प्रधान पद की दौड़ में हैं, जिनमें रंधावा और चन्नी के साथ पूर्व सांसद विजयइंदर सिंगला भी शामिल हैं।
 रंधावा जट्‌टसिख समुदाय से आते हैं। अभी भाजपा के प्रधान केवल ढिल्लों और अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल जट्‌टसिख समुदाय से ही हैं। आप के प्रधान अमन अरोड़ा हिंदू हैं लेकिन पार्टी की ओवरऑल कमान जट्‌टसिख समुदाय से आते सीएम भगवंत मान के पास ही है। अगर कांग्रेस भी जट्‌टसिख समुदाय को महत्व देती है तो रंधावा अगले प्रधान हो सकते हैं।
चरणजीत चन्नी दलित समुदाय से आते हैं। वह 2021 में पंजाब के करीब 100 दिन के मुख्यमंत्री भी रहे। हाल ही में उन्होंने सवाल उठाए थे कि पार्टी में हर बड़े पद पर जट्‌टसिख समुदाय का कब्जा है। ऐसे में दलितों को कोई प्रतिनिधित्व नहीं मिल रहा। अगर कांग्रेस दलित समुदाय के साथ गई तो वह नए प्रधान हो सकते हैं।
विजयंइदर सिंगला राहुल गांधी के करीबी माने जाते हैं। वह सीएम भगवंत मान के गृह जिले संगरूर से सांसद रह चुके हैं। कांग्रेस अगर जट्‌टसिख और हिंदू समुदाय का संतुलन बनाने की कोशिश करती है तो सिंगला प्रधान हो सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि कांग्रेस की तरफ से पंजाब विधानसभा के नेता विपक्ष अभी प्रताप सिंह बाजवा हैं, जो जट्‌टसिख समुदाय से आते हैं।
विधानसभा चुनाव नजदीक हैं, ऐसे में कांग्रेस हाईकमान इस समय किसी भी बड़े नेता को नाराज नहीं करना चाहेगा। इसलिए राजा वड़िंग को कैंपेन कमेटी में जोड़ा जा सकता है। इसके अलावा प्रधान पद की दौड़ से बाहर बाकी नेताओं को भी इसी तरह किसी न किसी कमेटी का प्रमुख बनाकर उनकी जिम्मेदारी तय की जा सकती है।
उधर चंडीगढ़ से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने एक इंटरव्यू में कहा कि पंजाब में इस समय पार्टी में नेतृत्व परिवर्तन का सही समय नहीं है। किसी भी प्रधान को रिजल्ट देने के लिए कम से कम 24 महीने का वक्त चाहिए जबकि पंजाब में चुनाव के लिए सिर्फ 6-7 महीने का समय बचा है। उन्होंने ये भी कहा कि पंजाब कांग्रेस में परिवर्तन के लिए हाईकमान ने 60-70 नेताओं को दिल्ली बुलाकर उनकी राय ली, लेकिन मुझे नहीं बुलाया गया। मैं पंजाब की राजनीति में पूरी तरह सक्रिय हैं और सांसद भी हूं।
पटियाला से कांग्रेस सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी ने बदलाव में देरी पर सवाल उठाए थे। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि पार्टी में कोई बड़ा बगावत का डर दिखा रहा है और पार्टी में बदलाव को टालने की कोशिश की जा रही है। यह पार्टी विरोधी है। हालांकि मामला मीडिया में आने के बाद उन्होंने पोस्ट डिलीट कर दी थी।
अमरिंदर राजा वड़िंग के प्रधान रहते  कांग्रेस तरनतारन विधानसभा का उपचुनाव हार गई। नेताओं ने इसके लिए वड़िंग के पूर्व गृहमंत्री बूटा सिंह पर विवादित टिप्पणी को जिम्मेदार ठहराया। इसके बाद निकाय चुनावों में भी कांग्रेस की बुरी हार हुई। वड़िंग अपने गृह क्षेत्र गिद्दड़बाहा में भी कांग्रेस को नहीं जिता सके।जिसके बाद कई नेताओं ने खुलकर कहा कि जो अपने गृहक्षेत्र में नहीं जिता सकता, वह पंजाब क्या जिताएंगे। जिसके बाद बदलाव की मांग तेज हो गई। इसी दौरान पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी ने भी दलितों को प्रतिनिधित्व न देने का मुद्दा उठा दिया।
माहौल गर्माने पर राहुल गांधी ने दिल्ली में पंजाब के कांग्रेस नेताओं से मीटिंग की। इसके बाद हाईकमान ने 3पर्यवेक्षक नियुक्त किए थे, जिन्होंने दिल्ली में पंजाब के 60-70 वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर फीडबैक लिया। इस कमेटी में अजय माकन, मीनाक्षी नटराजन और भजन लाल जाटव शामिल थे। उन्होंने प्राप्त फीडबैक की रिपोर्ट तैयार कर हाईकमान को सौंप दी है।इसके बाद राहुल गांधी व सोनिया गांधी ने प्रधान पद के 5 बड़े दावेदारों मौजूदा प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद चरणजीत सिंह चन्नी, पूर्व उपमुख्यमंत्री व सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा और पूर्व मंत्री विजयइंदर सिंगला के साथ  मीटिंग की।

Punjab-Congress-President-Appointment-



TOP HEADLINES


4.43 लाख से अधिक मरीज, 782 करोड़ रुपये का कैशलेस उपचार
तीन नेताओं के बीच से होगी पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने खिलाफ वायरल वीडियो को फ
*लुधियाना : सिविल अस्पताल में पुलिस कस्टडी से आरोपी फ़
वेनेजुएला में ​तबाही: एक मिनट में आए दो भीषण भूकंप, 10
भाजपा नेता क़े क्लिनिक पर हुए पेट्रोल बम मामले में एन आ
*2027 का फैसला अब साफ नज़र आ रहा है; पंजाबियों ने 'आप'
हरियाणा सरकार की ‘सौर ऊर्जा प्रोत्साहन योजना’ से लाखों
*लुधियाना: अप्लाइड फॉर वाली नंबर प्लेट वाली फॉर्च्यूनर
इसराना विधानसभा के मडलौडा गाँव को मुख्यमंत्री ने दी बड़
ओएनजीसी की मदद से पीजीआईएमएस रोहतक में कैंसर उपचार सुव
महापुरुषों के आदर्शों से ही समाज को नई दिशा दी जा सकती
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की ओर से 15 अगस्त से सरपंचो
*लुधियाना: प्रॉपर्टी डीलर के घर पर रात को ताबड़तोड़ फा
*मुझे बदनाम करने के लिए बनाई गई फर्जी वीडियो: मुख्यमंत
वीडियो को डीपफेक बताने के लिए फर्जी रिपोर्ट तैयार करान
*विधायक कुलदीप धालीवाल ने भगवंत मान सरकार की उपलब्धियो
*अकाली दल की फर्जी वीडियो मुहिम ने उनकी घबराहट को किया
पंजाब को खोई हुई शान हासिल करने का समय आ गया : मुख्यम
बैकफिंको द्वारा पिछड़ी श्रेणियों और अल्पसंख्यक वर्ग के

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 50611990

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us