*लुधियाना: प्रॉपर्टी डीलर के घर पर रात को ताबड़तोड़ फायरिंग, कार-जीप में तोड़फोड़*
Jun24,2026
| Paras Dania | Ludhiana
*2 एक्टिवा पर आए 4-5 अज्ञात बदमाशों ने 10-12 राउंड फायर किए, फोर्ड फीगो कार को निशाना बनाया*
*लुधियाना 24 जून (पारस दानिया) : शिमलापुरी थाना क्षेत्र में सोमवार रात प्रॉपर्टी डीलर के घर पर बदमाशों ने दहशत फैला दी। एक्टिवा-सकूटी पर सवार होकर आए 4-5 अज्ञात युवकों ने घर के बाहर खड़े होकर करीब 10-12 राउंड फायरिंग कर दी। फायरिंग के साथ बदमाशों ने ईंटों और गोलियों से फोर्ड फीगो कार को निशाना बनाया और गाड़ी की तोड़फोड़ कर फरार हो गए।
*छत पर चढ़कर देखी पूरी वारदात*
शिकायतकर्ता *रमेश कुमार, पुत्र श्री गुरदास राम, निवासी #2031/4, गली नंबर 8/33, गुरु गोबिंद सिंह नगर, शिमलापुरी* ने बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है और घर में ही मशीनों की मरम्मत भी करता है।
23 जून 2026 की रात वह अपने परिवार के साथ घर में सो रहा था। रात करीब 8:33 बजे उसे घर के बाहर गोलियों चलने की आवाज सुनाई दी। आंख खुलते ही वह तुरंत घर की छत पर चढ़ा। वहां से उसने देखा कि 2 एक्टिवा स्कूटरों पर सवार कुल 4-5 अज्ञात व्यक्ति उसके घर के बाहर खड़े थे। उन लोगों ने उसके घर के बाहर खड़े होकर 10-12 फायर किए।
बदमाशों ने उसकी *फोर्ड फीगो कार* पर ईंटें और गोलियां मारीं और घर के बाहर खड़ी *जीप गाड़ी* की तोड़फोड़ भी की। वारदात के बाद सभी आरोपी एक्टिवा पर सवार होकर फरार हो गए।
*आर्म्स एक्ट और BNS में केस दर्ज*
थाना शिमलापुरी पुलिस ने शिकायत पर FIR नंबर 115, दिनांक 23-06-2026 दर्ज की है। केस आर्म्स एक्ट धारा 25/54/59 और BNS धारा 324(4) = सार्वजनिक जगह पर हथियार से शरारत, धारा 351(3) = आपराधिक धमकी, धारा 3(5) = साझा मंशा के तहत दर्ज किया गया है।
*4-5 अज्ञात पर मामला*
पुलिस ने 4-5 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है और कहा है कि आरोपियों को जल्द पकड़ा जाएगा।
Crime-News-Ludhiana-Police