*एंटी गैंग्स्टर टास्क फोर्स द्वारा गैंग्स्टर नेटवर्कों को बड़ा झटका; 'गैंग्स्टरां ‘ते वार’ अभियान के तहत 152 दिनों में 713 अवैध हथियार बरामद*

Jun25,2026 | Jagrati Lahar Bureau | Sas Nagar (mohali)

*पंजाब पुलिस अवैध हथियारों की तस्करी, सीमा पार तस्करी और संगठित अपराध के ख़िलाफ़ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है: डीजीपी गौरव यादव* संगठित अपराध और गैंग से संबंधित गतिविधियों पर वार करते हुए और उनके नेटवर्क की जड़ों पर चोट करते हुए, भगवंत मान सरकार द्वारा पंजाब पुलिस के माध्यम से चलाए जा रहे 'गैंग्स्टरां ‘ते वार’ ऑपरेशन के 152 दिनों के दौरान राज्यभर में गैंगस्टरों के सहयोगियों के कब्ज़े से बड़ी मात्रा में अवैध हथियार बरामद करके बड़ी सफलता हासिल की गई है और आपराधिक नेटवर्कों को बड़ा झटका पहुँचाया गया है। 'गैंग्स्टरां ‘ते वार’ ऑपरेशन के शुरू होने से अब तक एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने पूरे पंजाब में ऑपरेशन के कुल 152 दिनों के दौरान कुल 713 अवैध हथियार, 218 मैगजीन और 2,009 राउंड कारतूस बरामद किए हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस गौरव यादव ने कहा, “गैंग्स्टर नौजवानों को अपने अवैध कामों के लिए बड़े पैमाने पर लालच देते हैं और उन्हें अवैध हथियार मुहैया करवाना इसी का एक हिस्सा है। पंजाब पुलिस ने समय-समय पर बड़ी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया है, लेकिन गैंगस्टरों के सहयोगियों से मिले हथियारों ने राज्य में कई अपराधों को रोकने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पंजाब पुलिस हथियारों की तस्करी, सरहदी तस्करी और संगठित अपराध के ख़िलाफ़ ज़ीरो टॉलरेंस नीति के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।” ये अवैध हथियार एजीटीएफ द्वारा समय-समय पर चलाए गए विभिन्न सर्च ऑपरेशनों और मुहिमों के दौरान बरामद किए गए हैं। ‘गैंग्स्टरां ‘ते वार’ की शुरुआत से अब तक अमृतसर रूरल से 92, अमृतसर शहर से 201, फिरोज़पुर से 155 और तरन तारन से (30 अप्रैल तक) 243 अवैध हथियार, गोला-बारूद और मैगजीन बरामद किए गए हैं, जो इन प्रमुख जिलों में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रयासों को दर्शाते हैं। पिछले महीने राज्य पुलिस ने अवैध हथियारों की तलाश के लिए अपने अभियान को और तेज़ किया था, जिसके परिणामस्वरूप बड़ी मात्रा में हथियार बरामद हुए। डीजीपी ने आगे कहा, “बरामद हथियारों में तकनीकी रूप से उन्नत हथियारों से लेकर देसी पिस्तौल तक शामिल हैं। एजीटीएफ अन्य विभागों के साथ मिलकर बेहतरीन काम कर रही है और आने वाले दिनों में गैंगस्टरों तथा उनकी गतिविधियों के ख़िलाफ़ पूरे राज्य में कार्रवाई जारी रहेगी।” हाल ही में एक बड़ी सफलता के रूप में अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने क्रॉस-बॉर्डर अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया और 8 आरोपियों को गिरफ़्तार किया, जिनके पास से 11 अत्याधुनिक पिस्तौलें और 8 जिंदा कारतूस बरामद हुए। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले लोगों के संपर्क में थे। बरामद हथियार अपराधियों तक पहुँचाए जाने थे तथा उनका इस्तेमाल जबरन वसूली, हिंसक वारदातों और अन्य आपराधिक गतिविधियों में किया जाना था। वहीं, लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस की सीआईए स्टाफ टीम ने भी बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध हथियारों के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ़्तार किया है। --------------------

Anti-gangster-Task-Force-Deals-Major-Blow-To-Gangster-Networks



TOP HEADLINES


*जनता फैसला करेगी; धर्म के नाम पर फर्जी वीडियो और झूठा
*एंटी गैंग्स्टर टास्क फोर्स द्वारा गैंग्स्टर नेटवर्कों
साँझा सुनेहा सम्मेलन ने सिविल सोसायटी, इन्फ्लुएंसर्स औ
हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा 4 व 5जुलाई को होगी
पल्स पोलियो राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान की तैयारियों को ल
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का वीडियो फर्जी था, पूरी सा
पेयजल और खेत में सिंचाई के लिए टेल तक पानी पंहुचाने
राज्यपाल प्रो. असीम कुमार ने साकेत अस्पताल में लिफ्ट
हरियाणा के मॉडल संस्कृति कॉलेज स्वायत्त संस्थानों के ढ
*मान सरकार समाज से नशे के अभिशाप को पूरी तरह समाप्त कर
4.43 लाख से अधिक मरीज, 782 करोड़ रुपये का कैशलेस उपचार
तीन नेताओं के बीच से होगी पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने खिलाफ वायरल वीडियो को फ
*लुधियाना : सिविल अस्पताल में पुलिस कस्टडी से आरोपी फ़
वेनेजुएला में ​तबाही: एक मिनट में आए दो भीषण भूकंप, 10
भाजपा नेता क़े क्लिनिक पर हुए पेट्रोल बम मामले में एन आ
*2027 का फैसला अब साफ नज़र आ रहा है; पंजाबियों ने 'आप'
हरियाणा सरकार की ‘सौर ऊर्जा प्रोत्साहन योजना’ से लाखों
*लुधियाना: अप्लाइड फॉर वाली नंबर प्लेट वाली फॉर्च्यूनर
इसराना विधानसभा के मडलौडा गाँव को मुख्यमंत्री ने दी बड़

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 50615585

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us