परविंदर जीत सिंह
बठिंडा. तीन दिन पहले शहर क़े भाजपा नेता तरसेम गर्ग क़े क्लिनिक पर हुए पेट्रोल बम हमले मामले में बुधवार को एन आई ए की टीम चंडीगढ़ से भाजपा नेता क़े पास पहुंची. जहाँ पर एन आई ए की टीम भाजपा नेता गर्ग से काफ़ी लंबे समय तक पूछताछ करके जानकारी हासिल की.
भाजपा नेता तरसेम गर्ग में इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि एन आई ए क़े एक डी एस पी एवं दो इंस्पेक्टर समेत एक टीम आज उनके पास आई थी. जिन्होंने उक्त हमले सबँधी पुरी जानकारी हासिल की. सूत्र बताते है कि एन आई ए की टीम ने शहर क़े एक आप नेता एवं उसके बेटे सबँधी भी भाजपा नेता से जानकारी हासिल की है. हालांकि इस सबँधी पुलिस क़े किसी भी अधिकारी ने कोई पुष्टि नहीं की है.
बठिंडा पुलिस उक्त मामले में कर सकती जल्द खुलासा
सूत्र बताते है कि बठिंडा पुलिस ने उक्त मामले को ट्रेस कर लिया है, जिसके अब पुलिस क़े आला अधिकारी अगले एक दो दिन में बड़ा खुलासा मीडिया क़े समक्ष कर सकते है.