*लुधियाना 12 जून (पारस दानिया) : लुधियाना पुलिस कमिश्नरेट ने गुम और छीने गए मोबाइल फोन रिकवर करने के लिए चलाई गई विशेष मुहिम में बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने शहर के अलग-अलग इलाकों से 369 महंगे और स्मार्टफोन ट्रेस करके उनके असली मालिकों को वापस लौटा दिए हैं। आज पुलिस लाइंस स्थित एक बैठक के दौरान पुलिस कमिश्नर आईपीएस स्वपन शर्मा ने खुद लोगों को उनके मोबाइल फोन दिए। जिससे लोगों में लुधियाना पुलिस के लिए एक अलग ही खुशी देखने को मिली।
*मेहनती लोगों को राहत*
लुधियाना एक औद्योगिक शहर है। देश के अलग-अलग राज्यों से लोग यहां रोजी-रोटी कमाने आते हैं। पिछले कुछ समय से शिकायत मिल रही थी कि शरारती तत्व मजदूरों और आम लोगों के मोबाइल फोन छीन लेते हैं, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान के साथ मानसिक परेशानी भी होती है।
इसी को देखते हुए CP लुधियाना श्री स्वपन शर्मा, IPS के निर्देशों पर डीसीपी सिटी रुपिंदर सिंह, IPS, एडीसीपी इन्वेस्टिगेशन हरपाल सिंह, एडीसीपी इन्वेस्टिगेशन अमनदीप सिंह बराड़, और सभी ADCP जोनल की अगुवाई में विशेष अभियान चलाया गया।
*CEIR पोर्टल से ट्रेस हुए फोन*
पुलिस ने उन सभी मोबाइल फोन को टेक्निकल तरीके से ट्रेस किया जिनके IMEI नंबर CEIR पोर्टल पर ब्लॉक थे। शहर के अलग-अलग इलाकों से गुम/छीने/चोरी किए गए 369 मोबाइल फोन अलग-अलग ब्रांड के रिकवर किए गए। ये सभी फोन महंगे और स्मार्टफोन पाए गए।
आज इन बरामद मोबाइल फोनों को उनके वारिसों के हवाले कर दिया गया।
*पुलिस की अपील*
लुधियाना पुलिस कमिश्नरेट ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी का भी मोबाइल फोन गुम या चोरी हो जाए तो तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या सांझ केंद्र में इसकी सूचना दें। इससे शरारती तत्व इन फोन का गलत इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे और फोन जल्दी रिकवर हो सकेंगे।