*अकाली दल की फर्जी वीडियो मुहिम ने उनकी घबराहट को किया उजागर, उनके पास पंजाब के मुख्यमंत्री को निशाना बनाने के अलावा कोई मुद्दा नहीं बचा: बलतेज पन्नू*

Jun24,2026 | Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh

*कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा का एक ही एजेंडा है, मुख्यमंत्री भगवंत मान पर हमला करना, क्योंकि वे उनकी सरकार के कामों का मुकाबला नहीं कर सकते: बलतेज पन्नू*
*विकास और शासन के मुद्दे पर हारी विरोधी पार्टियों ने फर्जी वीडियो को अपनी चुनावी रणनीति बना लिया है: बलतेज पन्नू*
*'मावां-धीआं सत्कार योजना' की सफलता ने विरोधी पार्टियों को घबराहट में डाल दिया है, वे भ्रम पैदा करके महिलाओं को लाभ लेने से रोकना चाहते हैं: बलतेज पन्नू*
*आप ने अपने वादों से कहीँ अधिक वादे किए पूरे, जबकि विरोधी पार्टियों के पास 2027 के लिए कोई रोडमैप नहीं है और वे झूठे प्रचार का सहारा ले रही हैं: बलतेज पन्नू*
*चंडीगढ़, 24 जून*
आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मीडिया प्रभारी और प्रदेश महासचिव बलतेज पन्नू ने कहा कि विरोधी पार्टियां, खासकर अकाली दल, फर्जी वीडियो और गुमराह करने वाले प्रचार का सहारा ले रही हैं क्योंकि उनके पास भगवंत मान सरकार के खिलाफ उठाने के लिए कोई मुद्दा नहीं बचा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को निशाना बनाना ही अपना एक मात्र एजेंडा बना लिया है क्योंकि वे विकास, शासन और जनकल्याण के कामों पर सरकार को चुनौती देने में सक्षम नहीं हैं।
बलतेज पन्नू ने कहा कि 'मावां-धीआं सत्कार योजना' की सफलता ने विरोधी पार्टियों को बेचैन कर दिया है, जिसके कारण वे लोगों में भ्रम पैदा करने की कोशिशें कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जहां 'आप' सरकार ने जनता से किए वादों से अधिक वादे पूरे किए हैं, वहीं विरोधी पार्टियों के पास 2027 के लिए कोई रोडमैप नहीं है और वे सिर्फ झूठे प्रचार और गुमराह करने वाली जानकारियों पर निर्भर हैं।
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए 'आप' पंजाब के महासचिव और मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से विरोधी पार्टियां बेवजह हंगामा और भ्रम पैदा कर रही हैं, जिसमें कांग्रेस और अकाली दल के नेता खुलेआम एक-दूसरे के प्रचार को हवा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि चाहे कांग्रेस हो, अकाली दल या भाजपा, सबका एक ही निशाना मुख्यमंत्री भगवंत मान हैं। उनके पास पंजाब के लिए कोई एजेंडा नहीं है और न ही भविष्य के लिए कोई विजन है। उनकी राजनीति सिर्फ भगवंत मान पर हमले करने के इर्द-गिर्द ही घूमती है।
बलतेज पन्नू ने मीडिया को दो अलग-अलग वीडियो दिखाए, जिनमें से एक असली था और दूसरा अकाली दल द्वारा तैयार किया गया फर्जी वीडियो था। उन्होंने कहा कि अकाली दल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के एक फर्जी वीडियो के साथ छेड़छाड़ करके उसे अपने राजनीतिक हितों के अनुसार वायरल किया। उन्होंने आगे बताया कि असली वीडियो फतेहगढ़ साहिब जिले के गांव चनारथल का था, जहां मुख्यमंत्री एक जनसभा के दौरान महिलाओं से बातचीत कर रहे थे और उनसे सुझाव मांग रहे थे कि वे सरकार की 'मावां-धीआं सत्कार योजना' के तहत मिलने वाली वित्तीय सहायता का उपयोग कैसे करेंगी।
बलतेज पन्नू ने कहा कि विरोधी पार्टियों को यह अहसास हो गया है कि वे अगले चुनाव को विकास, शासन या जनकल्याण के आधार पर नहीं लड़ सकतीं। इसलिए, उन्होंने फर्जी वीडियो और गुमराह करने वाले प्रचार को अपना राजनीतिक हथियार चुना है।
उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री के चल रहे जनसंपर्क कार्यक्रमों को मिल रहे जबरदस्त समर्थन ने विरोधी पार्टियों को हिलाकर रख दिया है। उन्होंने कहा कि भगवंत मान जहां भी जाते हैं, वहां इकट्ठी होने वाली भारी भीड़ ने उन्हें घबराहट में डाल दिया है। लोगों से जुड़ने की बजाय, वे फर्जी कहानियां गढ़ने में लगे हुए हैं।
बलतेज पन्नू ने कहा कि सत्ता में आने के बाद 'आप' सरकार ने लगातार अपने वादे पूरे किए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार बनने के 3 महीनों के अंदर मुफ्त बिजली शुरू हो गई थी और यह निर्बाध रूप से जारी है। मान सरकार के हर बड़े कल्याणकारी उपाय की चर्चा न सिर्फ पूरे भारत में, बल्कि विश्व स्तर पर शासन के एक मॉडल के रूप में हो रही है।
महिलाओं के लिए सरकार द्वारा हाल ही में घोषित वित्तीय सहायता योजना का जिक्र करते हुए बलतेज पन्नू ने बताया कि इसका पंजीकरण पहले ही शुरू हो चुका है और लाभार्थियों को 1 जुलाई से भुगतान मिलना शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं को पहली किस्त में तीन महीनों की सहायता एकसाथ मिलेगी। सरकार ने इस योजना के लिए पूर्ण बजट प्रबंध किए हैं।
उन्होंने कहा कि इस घोषणा ने विरोधी पार्टियों को इसलिए झटका दिया है क्योंकि वे जानते हैं कि एक बार जब महिलाओं को वादा की गई वित्तीय सहायता मिलनी शुरू हो गई, तो उनकी गुमराह करने वाली राजनीति पूरी तरह खत्म हो जाएगी। उन्होंने कहा कि वे निराशा में भ्रम पैदा करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं और किसी न किसी तरह इस योजना को रोकना चाहते हैं, क्योंकि वे जानते हैं कि इसके लागू होने के बाद उनके पास खड़े होने के लिए कोई राजनीतिक जमीन नहीं बचेगी।
बलतेज पन्नू ने भाजपा की भी आलोचना करते हुए कहा कि इसके राष्ट्रीय नेताओं के पंजाब के बार-बार दौरों के बावजूद, वे प्रदेश के लिए कोई सार्थक घोषणा करने या पंजाब के रोके गए फंड जैसे लंबित मुद्दों को हल करने में नाकाम रहे हैं।
विरोधी पार्टियों पर तंज कसते हुए बलतेज पन्नू ने कहा कि वे चाहे जितनी मर्जी फर्जी वीडियो बना लें, वे पंजाब के लोगों को सच्चाई पहचानने से नहीं रोक सकते। पंजाब की महिलाएं समझती हैं कि कौन उनकी भलाई के लिए काम कर रहा है और कौन उन्हें उनके अधिकारों से वंचित करने की कोशिश कर रहा है।
उन्होंने दावा किया कि 'आप' सरकार ने अपनी सभी मुख्य चुनावी गारंटियां पूरी की हैं और लोगों से किए वादों से भी अधिक करके दिखाया है। उन्होंने आगे कहा कि विरोधी पार्टियां जानती हैं कि उनके पास मान सरकार की कार्यशैली का कोई जवाब नहीं है और 2027 के लिए कोई रोडमैप नहीं है। इसीलिए उन्होंने फर्जी वीडियो, झूठे प्रचार और डर का माहौल पैदा करने का सहारा लिया है।
बलतेज पन्नू ने अंत में कहा कि पंजाब के लोगों ने हमेशा बंटवारे और गुमराह करने वाली राजनीति को नकारा है और वे ऐसी सरकारों का समर्थन करना जारी रखेंगे जो उनकी भलाई और तरक्की के लिए ईमानदारी से काम करती हैं।

Akali-Dal-s-Fake-Video-Campaign-Exposes-Its-Desperation-



TOP HEADLINES


*जनता फैसला करेगी; धर्म के नाम पर फर्जी वीडियो और झूठा
*एंटी गैंग्स्टर टास्क फोर्स द्वारा गैंग्स्टर नेटवर्कों
साँझा सुनेहा सम्मेलन ने सिविल सोसायटी, इन्फ्लुएंसर्स औ
हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा 4 व 5जुलाई को होगी
पल्स पोलियो राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान की तैयारियों को ल
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का वीडियो फर्जी था, पूरी सा
पेयजल और खेत में सिंचाई के लिए टेल तक पानी पंहुचाने
राज्यपाल प्रो. असीम कुमार ने साकेत अस्पताल में लिफ्ट
हरियाणा के मॉडल संस्कृति कॉलेज स्वायत्त संस्थानों के ढ
*मान सरकार समाज से नशे के अभिशाप को पूरी तरह समाप्त कर
4.43 लाख से अधिक मरीज, 782 करोड़ रुपये का कैशलेस उपचार
तीन नेताओं के बीच से होगी पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने खिलाफ वायरल वीडियो को फ
*लुधियाना : सिविल अस्पताल में पुलिस कस्टडी से आरोपी फ़
वेनेजुएला में ​तबाही: एक मिनट में आए दो भीषण भूकंप, 10
भाजपा नेता क़े क्लिनिक पर हुए पेट्रोल बम मामले में एन आ
*2027 का फैसला अब साफ नज़र आ रहा है; पंजाबियों ने 'आप'
हरियाणा सरकार की ‘सौर ऊर्जा प्रोत्साहन योजना’ से लाखों
*लुधियाना: अप्लाइड फॉर वाली नंबर प्लेट वाली फॉर्च्यूनर
इसराना विधानसभा के मडलौडा गाँव को मुख्यमंत्री ने दी बड़

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 50615299

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us