मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने खिलाफ वायरल वीडियो को फिर फर्जी करार दिया

Jun25,2026 | Rajender Singh Jadon | Chandigarh


विधानसभा चुनाव के करीब कांग्रेस,अकाली दल और भाजपा की साजिश का आरोप लगाया
        राजेंद्र सिंह जादौन
चंडीगढ़,25जून। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने खिलाफ  वायरल वीडियो विवाद पर गुरुवार को फिर एक बार प्रेस के समक्ष वीडियो के फर्जी होने का दावा करते हुए कुछ सवाल खड़े किए।मान ने कहा कि वीडियो में जो शख्स दिखाई दे रहा है उसकी गर्दन पर मेरी तरह ऑपरेशन का निशान नहीं है।कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल मिलकर वीडियो की साजिश रच रहे है।इन तीनों दलों ने विधानसभा चुनाव के करीब उनके खिलाफ मोर्चा बना लिया है।
     मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पूरे मामले को राजनीतिक साजिश करार दिया। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि उनके नाम से वायरल किया जा रहा वीडियो पूरी तरह फर्जी है। उन्होंने दावा किया कि यह उन्हें राजनीतिक और धार्मिक तौर पर बदनाम करने की सोची-समझी साजिश है। उन्होंने कहा कि अगर अकाल तख्त साहिब आज भी उन्हें बुलाते है तो वह पेश होने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि गुरु नानक नाम लेवा संगत का जो भी फैसला होगा, वह उन्हें मंजूर होगा। अकाल तख्त से ऊपर कोई नहीं। धार्मिक विवाद को लेकर मुख्यमंत्री ने एसजीपीसी पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि गुरुद्वारों के बाहर उनके बहिष्कार के बोर्ड लगाए जा रहे हैं, लेकिन सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ ऐसे बोर्ड क्यों नहीं लगाए गए। मान ने कहा कि यह दोहरे मापदंड का स्पष्ट उदाहरण है। उन्होंने कहा कि कुछ संस्थाओं और राजनीतिक दलों ने मिलकर उनके खिलाफ माहौल बनाया है।
भगवंत मान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान स्क्रीन पर वीडियो दिखाकर दावा किया कि उसमें नजर आ रहा व्यक्ति उनके कद-काठी से मेल नहीं खाता। गर्दन पर पुराने आपरेशन का निशान भी दिखाया और कहा कि वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्ति की गर्दन पर ऐसा कोई निशान नहीं है। वीडियो में मौजूद शख्स ने मास्क पहन रखा है, जिससे उसकी असली पहचान छिपाई गई। मान ने एक अन्य तस्वीर भी मीडिया के सामने रखी, जिसमें एक व्यक्ति हाथ में मास्क पकड़े नजर आ रहा है।मुख्यमंत्री ने दावा किया कि यह व्यक्ति फिलहाल कनाडा में है। उन्होंने यह भी कहा कि जिस जगह की तस्वीर दिखाई जा रही है, वह किसी होटल की प्रतीत होती है।मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि वीडियो में दिखाया गया व्यक्ति एक नकली शख्स है और उसका उनसे कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि यह पूरा मामला ब्लैकमेलिंग का हिस्सा लगता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कथित वीडियो के “डायरेक्टर और प्रोड्यूसर” कौन हैं, इसका खुलासा आने वाले दिनों में किया जाएगा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के दबाव में पड़ोसी राज्य की पुलिस ने फर्जी कार्रवाई की है। सीएम मान ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पंजाब में अब कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल का संयुक्त मोर्चा बन चुका है।उन्होंने आरोप लगाया कि तीनों दल अलग-अलग मंचों पर भले एक-दूसरे के विरोधी दिखते हों, लेकिन उन्हें घेरने के लिए एकजुट होकर काम कर रहे हैं। मान ने कहा कि उनकी सरकार के कामों से विरोधी घबराए हुए हैं और इसी वजह से व्यक्तिगत हमलों का सहारा लिया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने याद दिलाया कि यह पहली बार नहीं है जब उनकी छवि खराब करने की कोशिश हुई हो। पिछली विधानसभा चुनाव के दौरान भी विरोधियों ने वीडियो जारी कर उन्हें शराबी साबित करने की कोशिश की थी। अब जब विधानसभा चुनाव करीब आने लगे हैं तो विरोधियों ने फिर वही हथकंडे अपनाने शुरू कर दिए हैं।
मान ने कहा कि राजनीतिक लड़ाई में उन्हें हराने में असफल विपक्ष अब धार्मिक भावनाओं को भड़काने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने दोहराया कि पंजाब की जनता सब समझ रही है और सच ज्यादा समय तक छिपाया नहीं जा सकता। मुख्यमंत्री ने अंत में कहा कि वह जनता और संगत की अदालत में खड़े हैं और अंतिम फैसला वहीं से स्वीकार करेंगे।

Bhagwant-Mann-Cm-Punjab



TOP HEADLINES


4.43 लाख से अधिक मरीज, 782 करोड़ रुपये का कैशलेस उपचार
तीन नेताओं के बीच से होगी पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने खिलाफ वायरल वीडियो को फ
*लुधियाना : सिविल अस्पताल में पुलिस कस्टडी से आरोपी फ़
वेनेजुएला में ​तबाही: एक मिनट में आए दो भीषण भूकंप, 10
भाजपा नेता क़े क्लिनिक पर हुए पेट्रोल बम मामले में एन आ
*2027 का फैसला अब साफ नज़र आ रहा है; पंजाबियों ने 'आप'
हरियाणा सरकार की ‘सौर ऊर्जा प्रोत्साहन योजना’ से लाखों
*लुधियाना: अप्लाइड फॉर वाली नंबर प्लेट वाली फॉर्च्यूनर
इसराना विधानसभा के मडलौडा गाँव को मुख्यमंत्री ने दी बड़
ओएनजीसी की मदद से पीजीआईएमएस रोहतक में कैंसर उपचार सुव
महापुरुषों के आदर्शों से ही समाज को नई दिशा दी जा सकती
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की ओर से 15 अगस्त से सरपंचो
*लुधियाना: प्रॉपर्टी डीलर के घर पर रात को ताबड़तोड़ फा
*मुझे बदनाम करने के लिए बनाई गई फर्जी वीडियो: मुख्यमंत
वीडियो को डीपफेक बताने के लिए फर्जी रिपोर्ट तैयार करान
*विधायक कुलदीप धालीवाल ने भगवंत मान सरकार की उपलब्धियो
*अकाली दल की फर्जी वीडियो मुहिम ने उनकी घबराहट को किया
पंजाब को खोई हुई शान हासिल करने का समय आ गया : मुख्यम
बैकफिंको द्वारा पिछड़ी श्रेणियों और अल्पसंख्यक वर्ग के

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 50610773

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us