थाना जमालपुर पुलिस ने चोरी/स्नेचिंग की वारदातें करने वाले आरोपी को दबोचा, 11 मोबाइल और 2 मोटरसाइकिल बरामद
Jun12,2026
| Paras Dania | Ludhiana
आरोपी ने फ्रूट विक्रेताओं को पुलिस मुलाजिम बताकर पैसे व मोबाइल की लूट को अंजाम दिया था- वारदात ट्रेस
*लुधियाना 12 जून (पारस दानिया) : लुधियाना पुलिस ने लूट और मोबाइल छीनने की वारदातों को अंजाम देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। थाना जमालपुर पुलिस ने आरोपी से *11 अलग-अलग ब्रांड के मोबाइल फोन और 2 बिना नंबर की हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक* बरामद की हैं।
*खुद को पुलिस अफसर बताकर करता था वारदात*
गिरफ्तार आरोपी की पहचान *गुरजीत सिंह उर्फ लाडी, पुत्र रेशम सिंह, निवासी गुरुद्वारा साहिब के पास, गांव झाबेवाल, लुधियाना, उम्र करीब 28 साल* के रूप में हुई है। आरोपी खुद को पुलिस अफसर बताकर आम लोगों को निशाना बनाता था और उनसे मोबाइल फोन छीन लेता था। हाल ही में दोनों आरोपियों ने जमालपुर इलाके में फ्रूट बेचने वाले दो व्यक्तियों को पुलिस मुलाजिम बताकर पैसे मोबाइल की लूट को अंजाम दिया था। इस संबंध में थाना जमालपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।
जिस कार्रवाई करते CP लुधियाना स्वपन शर्मा IPS, DCP/R जसकिरनजीत सिंह तेजा, ADCP जशनदीप सिंह गिल जोन-4, ACP इंडस्ट्रियल एरिया-ए इंद्रजीत सिंह बोपाराय, PPS के दिशा-निर्देशों पर SHO जमालपुर एसआई प्रमोद राज की निगरानी में ASI परमजीत सिंह, इंचार्ज चौकी मुंडियां कलां की टीम ने मामले को ट्रेस करते आरोपी को काबू करने में सफलता हासिल की।
*कैसे हुआ खुलासा*
10 जून 2026 को HC गुरिंदर सिंह, नं. 835/लुधि ने साथी कर्मचारियों के साथ शिकायतकर्ता सुनील यादव, पुत्र सुस्तानंद यादव, निवासी माधोपुर जकोली, थाना बहेरा, जिला दरभंगा, बिहार, हाल किरायेदार ब्लॉसम स्कूल के पास मुंडियां कलां के बयान पर थाना जमालपुर में FIR नंबर 145, धारा 304 BNS दर्ज की थी।
एसएचओ जमालपुर प्रमोद राज ने बताया तफ्तीश के दौरान 11 जून 2026 को गश्त के दौरान आरोपी गुरजीत सिंह उर्फ लाडी को काबू किया गया। उसके कब्जे से 11 अलग-अलग कंपनी के मोबाइल फोन और चोरी की 2 हीरो स्प्लेंडर प्लस बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद हुईं।
पुलिस ने आरोपी को आज माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया, ताकि उससे गहन पूछताछ कर उसके साथियों और अन्य वारदातों का पता लगाया जा सके।
Ludhiana-Police-Arrested-Accused-