मां बगलामुखी धाम बड़ा प्यारा है,अेहदे दर्शन करन आदे भक्त हजारां ने.....
मां बगलामुखी की कृपा से सिद्ध होते है भक्तों के सभी कार्य : महंत प्रवीण जी
सिंगला एनक्लेव पक्खोवाल रोड स्थित सिद्धपीठ मां बगलामुखी धाम में सर्व कार्य सिद्धि यज्ञ का भव्य आयोजन महंत प्रवीण जी के सानिध्य में श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया । यज्ञ में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर मां बगलामुखी के चरणों में बैठकर मंत्रोच्चारण के साथ आहुतियां अर्पित कीं और परिवार की सुख-समृद्धि तथा मंगल कामना की प्रार्थना की। यज्ञ के दौरान एससी कमीशन पंजाब के चैयरमैन जसबीर सिंह गढ़ी व प्रसिद्ध समाजसेवी अनमोल क्वात्रा ने नतमस्तक होकर मां बगलामुखी का आर्शीवाद प्राप्त किया । महंत प्रवीण जी ने उपस्थित मां बगलामुखी के भक्तों को यज्ञ के महत्व से अवगत करवाते हुए कहा कि विधि-विधान से किए गए यज्ञ और मंत्र जाप का विशेष महत्व होता है। उन्होंने कहा कि मां बगलामुखी की कृपा से भक्तों के सभी कार्य सिद्ध होते हैं तथा जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं। उन्होंने बताया कि श्रद्धा और विश्वास के साथ यज्ञ में आहुति डालने से व्यापार में रुका हुआ धन प्राप्त होता है, आर्थिक परेशानियां समाप्त होती हैं और घर-परिवार में सुख, शांति एवं समृद्धि का आगमन होता है। यज्ञ से पूर्व धाम के सेवकों ने एक शाम मां बगलामुखी के नाम में मां बगलामुखी धाम बड़ा प्यारा है..,तेरे चरणों की सेवा मिल जाए बगलामुखी मां ..,पीले चोलेया वाली मेरी मां..., पीतांबरा मां बगलामुखी तेरी महिमा न्यारी...,आदि भजनों से भक्तों को मां बगलामुखी के चरणों से जोड़ा। धाम के सेवकों ने मां बगलामुखी को भोग अर्पित कर सभी श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया । इस अवसर पर मनप्रीत छतवाल,सुनील महाजन,रमन घई,जतिन्द्र सूद,मोहित सूद,सुधीर महाजन,गौरव कालिया,सुनील हांडा,जतिन सूद,संदीप सूद,तरुण चौधरी,परमवीर चौधरी,नरिन्द्र सिंगला, इकबाल सिंह ,बलजीत त्रिखा,गौतम सचदेवा,नरिन्द्र महाजन,अंकुश सिंगला,चेतन टंडन,साहिल सिंगला, राज सोंलकी,पंकज गुप्ता,दीपक गर्ग, दिनेश रल्ली, वरूण जैन, मनीष गुप्ता,विजय गुप्ता,प्रवेश चड्ढा ,रमन शर्मा, आदित्य गुप्ता,वरुण चोपड़ा, तुषार बंसल,धीरज गुप्ता,जनकराज सिंगला,बौबी मक्कड़,नितेश सूद,राकेश पासी ,गुनीत खैरा,अजय जैन,रविन्द्र सिंह वालिया,तेजिन्द्र मिगलानी, वरुण दत्त,भूपिन्द्र सिंह,वेद लूथरा,वरूण शर्मा,पवन पारिक, अनुज वधवा,आशूतोष गुप्ता,प्रदीप टाटा आर्यन चड्ढा सहित अन्य भी उपस्थित रहे।