मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में स्वस्थ हरियाणा समृद्ध हरियाणा अभियान के तहत स्वास्थ्य परियोजनाओं का उदघाटन ओर शिलान्यास

May29,2026 | Rajender Singh Jadon | Chandigarh

          राजेंद्र सिंह जादौन
चंडीगढ़, 29 मई ।  मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने पंचकूला से वर्चुअल माध्यम से स्वस्थ हरियाणासमृद्ध हरियाणा’ अभियान के तहत प्रदेशभर में लगभग 100 करोड़ रुपये की स्वास्थ्य  परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के आधारभूत ढांचे को मजबूत करना तथा नागरिकों को उनके नजदीक गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाना है।
इस प्रदेशव्यापी कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न जिलों में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रमों में प्रदेश सरकार के मंत्री शामिल हुएजिन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति में स्वास्थ्य  परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।
हरियाणा के विकास एवं पंचायत तथा खनन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने जिला नागरिक अस्पताल पानीपत में 10 करोड़ की लागत से तैयार एमआरआई सेंटर तथा एसएनएसपी क्लीनिक का उद्घाटन भी किया और पीएचसी काबड़ीपीएचसी सींकएसएचसी परढ़ानाएसएचसी पाथरीएसएचसी शाहपुरएसएचसी खोजकीपुर और एसएचसी भाऊपुर सहित विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। इनमें पीएचसी काबड़ी पर लगभग 458.55 लाख रुपये तथा पीएचसी सींक पर लगभग 484.76 लाख रुपये की लागत से कार्य करवाए जाएंगे। वहीं एसएचसी परढ़ानापाथरीशाहपुरखोजकीपुर और भाऊपुर पर लगभग 55.50 लाख रुपये प्रति केंद्र की लागत से निर्माण कार्य किए जाएंगे। इन कार्यों का निष्पादन जिला परिषद के माध्यम से किया जा रहा है।
इस अवसर पर मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने चिकित्सकों से आह्वान किया कि वे गरीब बस्तियों और ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर स्वास्थ्य जांच करें तथा बीमारी फैलने की आशंका होने पर तुरंत दवाइयां उपलब्ध कराएं। मंत्री ने कहा कि सरकार ग्रामीण स्वछता और पर्यावरण सुधार को लेकर भी गंभीर है। गांवों में प्रतिदिन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के माध्यम से कूड़ा डंपिंग स्थलों तक पहुंचाने की योजना पर कार्य किया जा रहा है। साथ ही प्रदेश के 19 हजार तालाबों के सौंदर्यीकरण का लक्ष्य रखा गया हैजिनमें से 2200 तालाबों पर कार्य जारी है। इन स्थानों पर लाइटबैठने की व्यवस्था और स्वछ वातावरण विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा स्वास्थ्य क्षेत्र के बजट में लगातार वृद्धि की जा रही है ताकि आम व्यक्ति को अधिक से अधिक लाभ मिल सके। मंत्री ने अस्पताल की ओपीडी व्यवस्था की जानकारी लेते हुए चिकित्सकों को निर्देश दिए कि मरीजों के उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
   सिरसा में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। सिरसा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शिक्षामंत्री महीपाल ढांडा ने कहा कि हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। स्वस्थ हरियाणा से सुदृढ हरियाणा बनेइसी मुख्य फोकस के आधार पर सरकार निरंतर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं में बढोतरी कर रही है। आज सरकारी अस्पतालों में लैब रिपोर्ट भी कुछ ही समय में उपलब्ध हो रही है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि सेवा परमो धर्म ही मूल आधार है। इसी पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी जी जान से मेहनत भी करते हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों से आह्वïान किया कि वे निष्ठïा व ईमानदारी से काम करें ताकि हर गरीब व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचे। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार पीपीपी मॉडल पर स्वास्थ्य सेवाओं के और अधिक सुधार के लिए भी काम कर रही है। उन्होंने बताया कि आज इस कार्यक्रम में जिला सिरसा को भी स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में कई सौगातें मिली हैजोकि लगभग पांच करोड़ रुपये की है। इन परियोजनाओं के माध्यम से जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक मजबूत किया जाएगा। 
हिसार में जिला स्तरीय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने सशक्त परिवार क्लीनिकतीन हेल्थ सब सेंटर के शुभारंभ सहित अमृत फार्मेसी व मिल्क पार्लर का शिलान्यास किया। हेल्थ सब सेंटर असरावांमोडाखेड़ा एवं जाखोद खेड़ा में आरंभ किए गए हैं।
कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का लाभ अब ग्रामीण क्षेत्रों तक प्रभावी रूप से पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं में एनीमियाथायराइडहाई ब्लड प्रेशरडायबिटीजस्तन कैंसर एवं सर्वाइकल कैंसर जैसी बीमारियों के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। ऐसे में समय पर जांच एवं परामर्श अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ नारी सशक्त परिवार क्लीनिक महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यहां किशोरियों एवं महिलाओं को पोषणगर्भावस्था देखभाल तथा मानसिक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श एवं काउंसलिंग सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। इससे मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार आएगा तथा महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं जैसे आयुष्मान भारत एवं जननी सुरक्षा योजना की जानकारी भी एक ही स्थान पर मिल सकेगी। उन्होंने बताया कि सिविल अस्पताल परिसर में स्थापित की जा रही अमृत फार्मेसी में मरीजों को उच्च गुणवत्ता की जेनेरिक एवं ब्रांडेड दवाइयांइम्प्लांट्स एवं आवश्यक उपकरण रियायती दरों पर उपलब्ध करवाए जाएंगे। वहीं मिल्क पार्लर के माध्यम से मरीजों एवं उनके परिजनों को 24 घंटे पौष्टिक खान-पान की सुविधा मिलेगी। दोनों सेवाएं सप्ताह के सातों दिन निरंतर संचालित रहेंगी। हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिताअनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री  कृष्ण कुमार बेदी ने कहा प्रदेश सरकार आमजन को बेहतरसुलभ और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के साथ-साथ अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों के आधारभूत ढांचे को भी सुदृढ़ किया जा रहा हैताकि लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उनके नजदीक ही उपलब्ध हो सकें। कृष्ण कुमार बेदी फतेहाबाद में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया गया। जिला फतेहाबाद को  करीब 5 करोड़ 50 लाख रुपये की स्वास्थ्य परियोजनाओं की सौगात मिली।
प्रदेश के खाद्यनागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री राजेश नागर ने कहा कि प्रदेश सरकार हर नागरिक को बेहतर से बेहतर व सस्ती चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। चिकित्सा सुविधाओं में निरंतर विस्तार व आधारभूत ढांचे को मजबूत किया जा रहा है। मंत्री श्री नागर भिवानी में चिकित्सा परियोजनाओं का शुभारंभ के अवसर पर अपना संदेश दे रहे थे। यहां पर मंत्री  नागरभिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ और बवानीखेड़ा के विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि ने जिला में चार करोड़ 19 लाख रुपए की लागत से निर्मित स्वास्थ्य परियोजनाओं का शुभारंभ किया।

Nayab-Singh-Saini-Haryana-New-Cm



TOP HEADLINES


पंजाब के शहरी निकाय चुनाव परिणामों में आम आदमी पार्टी
*पंजाब की जनता ने भगवंत मान सरकार के ‘‘काम’’ को दी शाब
पंजाब म्यूनिसिपल चुनावों में आम आदमी पार्टी की ऐतिहासि
मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में स्वस्थ हरियाणा सम
नगर निगम चुनाव में आप की बड़ी जीत; मनीष सिसोदिया ने कह
A I की पत्रकारों को ट्रेनिंग शुरू करना एम डब्ल्यू बी क
हरियाणा में शनिवार को 7 टूरिस्ट कॉम्प्लेक्सों व ऐतिहा
सीआईसीयू ने पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा के समक
मां बगलामुखी धाम में सर्व कार्य सिद्धि यज्ञ का आयोजन,
गोराया के बाद फिल्लौर नगर कौंसिल पर आप का कब्ज़ा
सिविल हॉस्पिटल में ग्रीन हाइजीन इनिशिएटिव फॉर वूमेन वे
जालंधर में अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़; 5 प
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आयोजन को लेकर मुख्यमंत्री ने
सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण आम जनता महंगाई की
गुरुग्राम से पहली जून को हरियाणा औद्योगिक नीति-2026
​ *अपराध शाखा बरवाला ने 4 किलो 494 ग्राम सुलफ़ा (कमर्श
राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने देखी नालंदा महाविहार
जे.सी. बोस विश्वविद्यालय ने प्रवेश आवेदन की अंतिम तिथि
पंजाबी यूनिवर्सिटी के वरिष्ठ सहायक की बेटी बनी भारतीय
*मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जालंधर में खेलों को प्र

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 50213533

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us