पंजाब में शहरी निकाय चुनाव के घोषित नतीजों में आम आदमी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सबसे बड़ी पार्टी के रूप में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।. शुक्रवार देर शाम तक मिले परिणामों के अनुसार आप ने 903 वार्डों में जीत दर्ज की है. कांग्रेस 362 वार्डों में जीत के साथ दूसरे स्थान पर रही, जबकि 247 वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की।. शिरोमणि अकाली दल को 183 वार्डों में जीत मिली है, जबकि भारतीय जनता पार्टी 162 वार्डों में विजयी रही.। बहुजन समाज पार्टी के खाते में 7 वार्ड आए हैं।. चुनाव परिणाम 23 जिलों के 102 शहरी निकायों के वार्डों पर आधारित हैं।हालांकि चुनाव 103निकायों के करवाए गए।
शुक्रवार सुबह 8 बजे से शुरू हुई मतगणना के साथ ही राज्यभर के राजनीतिक दलों की नजरें परिणामों पर टिकी रहीं.। राज्य चुनाव आयोग ने मतगणना प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए थे.। आयोग के कार्यक्रम के अनुसार प्रत्येक जिले में चुनाव पर्यवेक्षकों की निगरानी में मतगणना कराई गई.। रैंडमाइजेशन प्रक्रिया के बाद मतगणना पर्यवेक्षक और सहायकों की नियुक्ति की गई ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना न रहे।
मतगणना केंद्रों पर दो-दो माइक्रो ऑब्जर्वर भी तैनात किए गए थे.। ये अधिकारी संबंधित जिले के जनरल ऑब्जर्वर की प्रत्यक्ष निगरानी में कार्य कर रहे थे और उन्हें नियमित रिपोर्ट सौंप रहे थे।. आयोग ने स्पष्ट किया था कि मतगणना केंद्रों में केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही प्रवेश दिया जाएगा।. प्रत्येक उम्मीदवार को हर मतगणना टेबल पर एक मतगणना एजेंट नियुक्त करने की अनुमति दी गई थी।. उम्मीदवार या उसका चुनाव एजेंट मतगणना हॉल में मौजूद रहकर पूरी प्रक्रिया पर नजर रख सकता था।.
राज्य चुनाव आयोग ने वार्डवार नतीजों को ऑनलाइन उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की.।
पंजाब में शहरी निकाय चुनाव के लाई 26 मई को मतदान कराया गया था.। इस चुनाव में 8 नगर निगम, 75 नगर परिषद और 20 नगर पंचायतों सहित कुल 103 शहरी निकायों के लिए वोट डाले गए थे।. मतदान के दौरान मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी दिखाई थी.। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस बल, प्रशासनिक अधिकारियों और सीसीटीवी निगरानी का सहारा लिया गया था।
मोहाली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी ने मजबूत प्रदर्शन करते हुए बढ़त बना ली है. अब तक घोषित 50 में से 42 वार्डों के नतीजों में आप ने 24 सीटों पर जीत दर्ज की है. कांग्रेस को 9 सीटें मिली हैं, जबकि शिरोमणि अकाली दल, भाजपा और निर्दलीय उम्मीदवारों ने 3-3 सीटों पर जीत हासिल की है. इस चुनाव का सबसे रोमांचक मुकाबला वार्ड नंबर 47 में देखने को मिला. यहां आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार परमिंदर कौर ने महज एक वोट के अंतर से जीत दर्ज की. बेहद करीबी मुकाबले में मिली यह जीत चुनाव की सबसे चर्चित घटनाओं में शामिल हो गई है.
पंजाब निकाय चुनाव में रूपनगर जिले के अधिकांश शहरी निकायों में आम आदमी पार्टी ने मजबूत प्रदर्शन किया, जबकि कुछ क्षेत्रों में कांग्रेस ने अपनी पकड़ बरकरार रखी.। रूपनगर नगर परिषद में आम आदमी पार्टी ने 21 में से 12 वार्ड जीतकर स्पष्ट बढ़त हासिल की.। भाजपा को 4, शिरोमणि अकाली दल को 3, कांग्रेस और एक निर्दलीय उम्मीदवार को 1-1 सीट मिली।. आनंदपुर साहिब नगर परिषद में भी आप का दबदबा देखने को मिला, जहां पार्टी ने 13 में से 11 वार्डों में जीत दर्ज की. वहीं नंगल नगर परिषद में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला.। कांग्रेस ने 8, आप ने 7, भाजपा ने 3 और एक निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत हासिल की।. मतगणना केंद्र के बाहर कांग्रेस और आप समर्थकों के बीच झड़प की खबर भी सामने आई।
चमकौर साहिब नगर परिषद में कांग्रेस ने 7 वार्ड जीतकर बढ़त बनाई, जबकि आप और निर्दलीय उम्मीदवारों को 3-3 सीटें मिलीं.। मोरिंडा नगर परिषद में कांग्रेस ने 10 वार्ड जीतकर शानदार प्रदर्शन किया. यहां 4 निर्दलीय और 1 वार्ड पर आप को सफलता मिली.। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने चमकौर साहिब विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस का प्रभाव बरकरार रखा.। किरतपुर साहिब नगर पंचायत में निर्दलीय उम्मीदवारों का दबदबा रहा. यहां 6 निर्दलीय, 4 आप और 1 शिरोमणि अकाली दल उम्मीदवार विजयी रहे.
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्थानीय निकाय चुनावों में आम आदमी पार्टी के शानदार प्रदर्शन को 2027 विधानसभा चुनाव का संकेत बताया है। उन्होंने कहा कि इन नतीजों ने साफ कर दिया है कि 2027 में आम आदमी पार्टी राज्य में और बड़े बहुमत के साथ सरकार बनाएगी.। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए इससे बेहतर माहौल नहीं हो सकता।
मोहाली नगर निगम चुनाव में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू को बड़ा झटका लगा है.। उनके बेटे कंवरबीर सिंह रूबी को वार्ड नंबर 10 से निर्दलीय उम्मीदवार परमजीत सिंह काहलों ने चुनाव में हरा दिया।. यह वार्ड नगर निगम चुनाव के सबसे चर्चित और कड़े मुकाबलों में से एक माना जा रहा था।. चुनाव से पहले बलबीर सिंह सिद्धू ने आरोप लगाया था कि परमजीत सिंह काहलों को आम आदमी पार्टी सरकार का समर्थन प्राप्त है.। हालांकि अंतिम परिणाम में निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत दर्ज कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।.
दोराहा नगर परिषद चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 15 में से 8 वार्डों में जीत दर्ज कर बहुमत हासिल किया है. पार्टी की जीत पर विधायक मनविंदर सिंह गियासपुरा ने इसे “आम आदमी की जीत” बताया. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने केवल कागजों पर नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर काम किया है और जनता ने उसी का समर्थन किया है।. गियासपुरा ने मतदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि लोगों ने बिना किसी दबाव के अपने विवेक के अनुसार मतदान किया और लोकतांत्रिक अधिकार का स्वतंत्र रूप से इस्तेमाल किया।
अमृतसर के जंडियाला गुरु में 15 वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं.। नतीजों में आम आदमी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 13 वार्डों में जीत दर्ज की है।. कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल को एक-एक वार्ड में सफलता मिली है।. वहीं भारतीय जनता पार्टी अपना खाता भी नहीं खोल सकी. परिणामों से साफ है कि जंडियाला गुरु में मतदाताओं ने आम आदमी पार्टी पर सबसे ज्यादा भरोसा जताया है.।
बरनाला नगर निगम के सभी 50 वार्डों के नतीजे घोषित हो गए हैं।. चुनाव परिणामों में आम आदमी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 36 वार्डों में जीत दर्ज की है और नगर निगम में स्पष्ट बढ़त हासिल कर ली है.। भारतीय जनता पार्टी ने 7 वार्डों में जीत दर्ज कर दूसरा स्थान हासिल किया है.। कांग्रेस को केवल 2 वार्डों में सफलता मिली, जबकि शिरोमणि अकाली दल का खाता भी नहीं खुल सका।. वहीं 5 वार्डों में अन्य उम्मीदवार विजयी रहे हैं।