*पंजाब की जनता ने भगवंत मान सरकार के ‘‘काम’’ को दी शाबाशी, ईडी पार्टी का किया सफाया- केजरीवाल*

May29,2026 | Jagrati Lahar Bureau | New Delhi

*- पंजाब की जनता ने भगवंत मान सरकार के ‘‘काम’’ को दी शाबाशी, ईडी पार्टी का किया सफाया- केजरीवाल*

*- ईडी पार्टी ने छोटे व्यापारियों पर रेड करवा कर लोगों को परेशान किया, आज लोगों ने उसका बदला लिया- केजरीवाल*

*- निकाय चुनाव ने साबित किया, आम आदमी पार्टी पर सिर्फ ग्रामीण ही नहीं, शहर के लोगों को भी पूरा भरोसा है- केजरीवाल*

*- बुरी तरह हारने के बाद ईडी पार्टी कई व्यापारियों पर ईडी रेड की प्लानिंग कर रही, सभी व्यापारी सतर्क रहें- केजरीवाल*

*- यह जनता को दी जा रही मुफ्त बिजली, आम आदमी क्लीनिक, अच्छे स्कूलों और पारदर्शी रोजगार की जीत है- भगवंत सिंह मान*

*- इस जीत का संदेश साफ, ईडी पार्टी की घटिया राजनीति पंजाब की जनता को स्वीकार नहीं है- मनीष सिसोदिया*

*- चुनाव के नतीजों ने साबित कर दिया, पंजाब की जनता हमेशा अन्याय के खिलाफ खड़ी होती है- सौरभ भारद्वाज*

*नई दिल्ली, 29 मई 2026*

पंजाब विधानसभा चुनाव से चंद माह पहले शहरी स्थानीय निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी को मिली ऐतिहासिक जीत ने पूरी पार्टी को जोश से भर दिया है। इस शानदार जीत के लिए पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल समेत तमाम नेताओं ने सीएम भगवंत सिंह मान की ‘‘काम की राजनीति’’ को सराहने के लिए पंजाब की जनता का धन्यवाद किया है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के लोगों ने ये ऐतिहासिक वोट देकर भगवंत मान सरकार के कामों को शाबाशी दी है। ऐसे ही हम अच्छे काम आगे भी करते रहेंगे। वहीं ईडी पार्टी का सफ़ाया हो गया। ईडी पार्टी ने पंजाब के छोटे-छोटे व्यापारियों पर जो इतनी रेड करवा कर लोगों को परेशान किया, आज लोगों ने उसका बदला लिया।

अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के सभी व्यापारियों को सचेत करते हुए कहा कि शुक्रवार को आए निकाय चुनावों के नतीजों के बाद आने वाले दिनों में ईडी पार्टी कई व्यापारियों पर ईडी रेड की प्लानिंग कर रही है। सभी व्यापारी सतर्क रहें। हमारी सरकार पूरी तरह से सभी व्यापारियों के साथ खड़ी है। ईडी पार्टी को पूरी तरह से पंजाब से भगाना है।

सोशल मीडिया एक्स पर अरविंद केजरीवाल ने एक वीडिया साझा कर कहा कि पंजाब में आज नगर निगम और शहरी निकायों के नतीजे आए हैं और आम आदमी पार्टी ने पूरे पंजाब के अंदर पूरा स्वीप किया है। सभी शहरी निकायों के अंदर पार्टी की जबरदस्त जीत हुई है। अभी थोड़े दिन पहले पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद के ग्रामीण निकायों के नतीजे आए थे। उसमें भी “आप” की जबरदस्त जीत हुई थी। और अब आज शहरी क्षेत्रों के नतीजे आए हैं, इसमें भी जबरदस्त जीत हुई है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं पंजाब के लोगों को बहुत बहुत बधाई देना चाहता हूं। उनका बहुत-बहुत शुक्रिया अदा करना चाहता हूं कि उन्होंने आम आदमी पार्टी के कामों पर और पार्टी के ऊपर इतना भरोसा किया। “आप” के जो अच्छे काम हैं, उस पर एक तरह से पंजाब के लोगों ने मोहर लगाई है और शाबाशी दी है कि अच्छा कर रहे हो, लगे रहो। कुछ लोग कह रहे थे कि “आप” शहरों में कमजोर है। आज यह साबित हो गया कि पार्टी शहरों में भी बहुत मजबूत है और मजबूती के साथ काम कर रही है। शहर के लोगों का भी आम आदमी पार्टी के ऊपर पूरी तरह से उतना ही भरोसा है जितना ग्रामीण इलाकों के लोगों का है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ईडी पार्टी कह रही थी कि वह शहरों में मजबूत है। आज यह पता चल गया कि शहरों से ईडी पार्टी का बिल्कुल सफाया हो गया है। खासतौर से जिस तरह से ईडी पार्टी ने ईडी का इस्तेमाल करके पिछले दिनों में पूरे पंजाब में छोटे-छोटे व्यापारियों के ऊपर रेड करवाई है, आम व्यापारियों और हिंदू व्यापारियों को जिस तरह से ईडी पंजाब के अंदर परेशान कर रही है, उसका लोगों ने ईडी पार्टी से बदला लिया है और पूरे पंजाब के अंदर ईडी पार्टी का पूरा सफाया कर दिया गया है। मैं पंजाब के लोगों को फिर से बहुत-बहुत बधाई देता हूं और आश्वासन देता हूं कि मुख्यमंत्री भगवंत मान जो अच्छा काम कर रहे हैं, ऐसे ही अच्छा काम जारी रहेगा। बस जनता अपना प्यार और भरोसा बनाए रखे।

पंजाब निकाय चुनाव में मिली शानदार जीत के बाद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने एक्स पर कहा कि पंजाबियों ने एक बार फिर ‘‘आप की सरकार’’ के कामों पर मुहर लगा दी है। विधानसभा, लोकसभा, पंचायत चुनावों और अब नगर निगम तथा नगर पंचायत चुनावों में भी आम आदमी पार्टी ने शानदार जीत दर्ज की है। 90 फीसद से ज्यादा नगर परिषदों में हमारे उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा जैसी सभी विरोधी पार्टियों के कुल वोट भी मिला लिए जाएं, तो भी वे “आप” के बराबर नहीं पहुंचते। भाजपा तो खिसक कर पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। यह जीत जनता को मिल रही मुफ्त बिजली, आम आदमी क्लीनिक, बेहतरीन स्कूलों और पारदर्शी तरीके से मिल रही नौकरियों की जीत है। जीतने वाले सभी उम्मीदवारों और पार्टी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई। अब कोई भेदभाव नहीं होगा। हर शहर, कस्बे और गांव का एक समान विकास होगा। हम सकारात्मक और विकास की राजनीति करने वाले लोग हैं।

उधर, पंजाब ‘‘आप’’ के प्रभारी मनीष सिसोदिया ने पंजाब की जनता का धन्यवाद करते हुए कहा कि पंजाब में शहरी स्थानीय निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी बड़ी जीत दर्ज की है। ये जीत जनता का संदेश है कि भगवंत सिंह मान सरकार के काम से जनता खुश है। साथ ही जनता का संदेश है कि ईडी पार्टी की घटिया राजनीति पंजाब की जनता को स्वीकार नहीं है। पंजाब में ईडी पार्टी के 1142 कैंडिडेट्स की ज़मानत जप्त हो गई है। पंजाब में ईडी पार्टी की दहशत, नफ़रत और ग़द्दारी की राजनीति नहीं चलती। उन्होंने कहा कि ये केवल एक चुनावी जीत नहीं है। बल्कि पंजाब की जनता का साफ़ संदेश है कि गद्दारी और धोखे की राजनीति के साथ खड़े नहीं होंगे। ईमानदारी के साथ खड़े होंगे। काम की राजनीति के साथ खड़े होंगे।

वहीं, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पंजाब के निकाय चुनाव के नतीजों से यह साबित हो गया है कि जनता हमेशा अन्याय के खिलाफ खड़ी होती है। जब किसी के साथ नाइंसाफी होती है और उसे दबाने की कोशिश की जाती है, तो लोग उसके समर्थन में एकजुट हो जाते हैं। पिछले दो महीने से ईडी ने पंजाब में अपना डेरा डाला हुआ है। पहले हमारे सांसदों के घरों पर छापे मारे गए, जिसके बाद कुछ ने डर से या लालच में आकर भाजपा में शामिल होने का फैसला कर लिया। इसके बावजूद हमारे मंत्रियों, विधायकों और सरकारी दफ्तरों पर लगातार छापे पड़ रहे हैं। लगभग हर हफ्ते दो-तीन जगह ईडी की कार्रवाई हो रही है। पंजाब के लोग यह सब देख रहे हैं कि केंद्र में बैठी भाजपा पूरी तरह से आम आदमी पार्टी को खत्म करने के चक्कर में है। यही कारण है कि पंजाब के लोग आम आदमी पार्टी के साथ खड़े हो गए हैं।
-----------

Arvind-Kejriwal-On-Aap-Won



TOP HEADLINES


पंजाब के शहरी निकाय चुनाव परिणामों में आम आदमी पार्टी
*पंजाब की जनता ने भगवंत मान सरकार के ‘‘काम’’ को दी शाब
पंजाब म्यूनिसिपल चुनावों में आम आदमी पार्टी की ऐतिहासि
मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में स्वस्थ हरियाणा सम
नगर निगम चुनाव में आप की बड़ी जीत; मनीष सिसोदिया ने कह
A I की पत्रकारों को ट्रेनिंग शुरू करना एम डब्ल्यू बी क
हरियाणा में शनिवार को 7 टूरिस्ट कॉम्प्लेक्सों व ऐतिहा
सीआईसीयू ने पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा के समक
मां बगलामुखी धाम में सर्व कार्य सिद्धि यज्ञ का आयोजन,
गोराया के बाद फिल्लौर नगर कौंसिल पर आप का कब्ज़ा
सिविल हॉस्पिटल में ग्रीन हाइजीन इनिशिएटिव फॉर वूमेन वे
जालंधर में अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़; 5 प
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आयोजन को लेकर मुख्यमंत्री ने
सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण आम जनता महंगाई की
गुरुग्राम से पहली जून को हरियाणा औद्योगिक नीति-2026
​ *अपराध शाखा बरवाला ने 4 किलो 494 ग्राम सुलफ़ा (कमर्श
राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने देखी नालंदा महाविहार
जे.सी. बोस विश्वविद्यालय ने प्रवेश आवेदन की अंतिम तिथि
पंजाबी यूनिवर्सिटी के वरिष्ठ सहायक की बेटी बनी भारतीय
*मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जालंधर में खेलों को प्र

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 50213530

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us