नगर निगम चुनाव में आप की बड़ी जीत; मनीष सिसोदिया ने कहा, पंजाब भर में लोगों ने स्पष्ट संदेश दिया है: वे अच्छे शासन की कद्र करते हैं और आप सरकार के काम से संतुष्ट हैं

May29,2026 | Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh

 
वित्त मंत्री हरपाल चीमा और विधायक धालीवालबलतेज पन्नूपार्टी के सभी नेता और पदाधिकारी मौजूद थेमिठाई बांटी और एक-दूसरे को दी बधाई
 
पंजाब के लोगों ने अरविंद केजरीवाल की राजनीति और भगवंत मान के काम पर लगाई मुहर: मनीष सिसोदिया
 
लोगों ने ईडी पार्टी' (भाजपाको नकारा, 1,142 उम्मीदवारों की हुई ज़मानत ज़ब्त: सिसोदिया
 
गांवों के बाद अब शहरों पर भी आप का कब्ज़ालोगों को पसंद आ रहा है मान सरकार का काम: सिसोदिया
 
 
पंजाब में नगर निगम और काउंसिल चुनाव के नतीजों में आम आदमी पार्टी (आपने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए बंपर जीत हासिल की है। इस ऐतिहासिक जीत के बाद आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रदेश ऑफिस में जश्न का माहौल था। सुबह से ही नतीजों का रुझान 'आपके पक्ष में आने के बाद पार्टी के नेता और कार्यकर्ता ऑफिस में इकट्ठा होने लगे थे।
 
जीत की खुशी में पार्टी हेडक्वार्टर में कार्यकर्ताओं ने ढोल की थाप पर डांस किया और एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर और बधाई देकर जीत का जश्न मनाया।
 
इस विजय उत्सव के मौके पर आप पंजाब इंचार्ज मनीष सिसोदियावित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमाविधायक कुलदीप सिंह धालीवाल और मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू खास तौर पर मौजूद थे। उनके अलावा पार्टी के सभी सीनियर नेताविधायक और पदाधिकारी भी इस जश्न में शामिल हुए।
 
इस मौके पर मौजूद सीनियर नेताओं ने पंजाब के लोगों का धन्यवाद किया और कहा कि यह जीत मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आप सरकार की जनहित की नीतियों और विकास के कामों पर लोगों की मुहर है। नगर निगमों में भी आप की सरकार बनने से शहरों का विकास तेज़ी से होगा।
 
साथ हीआप पंजाब के इंचार्ज मनीष सिसोदिया ने भी पंजाब के लोगों का दिल से शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि आज पंजाब के लोगों ने बहुत बड़ा मैसेज दिया है। उन्होंने कहा, "मैं इन चुनावों में आप के पक्ष में आए नतीजों के लिए पंजाब के लोगों का शुक्रिया अदा करता हूंजिन्होंने अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान को इतना बड़ा सम्मान और आशीर्वाद दिया है।"
 
लोगों ने साफ कर दिया है कि उन्हें पिछले 4 सालों में अरविंद केजरीवाल का ईमानदार राजनीति करने का तरीका और मुख्यमंत्री भगवंत मान का काम करने का स्टाइल बहुत पसंद आ रहा है।
 
मनीष सिसोदिया ने कहा कि कुछ समय पहले जब पंजाब में जिला पंचायत चुनाव हुए थेतो गांवों के लोगों ने आम आदमी पार्टी को एकतरफा बंपर जीत दिलाई थी और अब नगर निगम/काउंसिल चुनावों मेंखासकर शहरों के लोगों ने साफ संदेश दिया है कि उन्हें हमारी सरकार के जनहित के काम पसंद आ रहे हैं।
 
सिसोदिया ने कहा कि मान साहब की सरकार द्वारा बिजलीपानीरोजगारशिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में उठाए गए क्रांतिकारी कदमों जनता ने अपनी मुहर लगाई है। पंजाब में इस चुनाव के नतीजों ने दो बहुत साफ संदेश दिए हैं। पहला संदेश यह है कि लोगों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के विकास के कामों को अपना समर्थन दिया हैऔर दूसरा एक साफ संदेश है जो लोगों ने ईडी पार्टी' (भाजपाको दिया है। पंजाब के जागरूक वोटरों ने यह साफ कर दिया है कि पंजाब की धरती पर ईडी पार्टीऔर उसकी बदले की राजनीति के लिए कोई जगह नहीं है। इस चुनाव में जनता ने ईडी पार्टीको इस हद तक नकार दिया है कि उनके 1142 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई है।
 
उन्होंने आगे कहा कि हमारी पार्टी और मुख्यमंत्री भगवंत मान 2027 के आने वाले विधानसभा चुनाव को ऐतिहासिक बहुमत से जीतने के लिए पूरी लगन और ईमानदारी से काम कर रहे हैं। हालांकि विधानसभा चुनाव में अभी समय हैलेकिन नगर निगम/काउंसिल चुनाव में जीते हमारे सभी नए चुने गए मेयर और पार्षद अब ज़मीनी स्तर पर मान साहब के साथ हाथ मिलाएंगे। हम सब मिलकर पंजाब के विकास की रफ़्तार को और तेज़ करेंगे और 2027 में एक बार फिर पंजाब में जीत का परचम लहराएंगे।
 

Aap-s-Landslide-Victory-In-Municipal-Elections



TOP HEADLINES


पंजाब के शहरी निकाय चुनाव परिणामों में आम आदमी पार्टी
*पंजाब की जनता ने भगवंत मान सरकार के ‘‘काम’’ को दी शाब
पंजाब म्यूनिसिपल चुनावों में आम आदमी पार्टी की ऐतिहासि
मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में स्वस्थ हरियाणा सम
नगर निगम चुनाव में आप की बड़ी जीत; मनीष सिसोदिया ने कह
A I की पत्रकारों को ट्रेनिंग शुरू करना एम डब्ल्यू बी क
हरियाणा में शनिवार को 7 टूरिस्ट कॉम्प्लेक्सों व ऐतिहा
सीआईसीयू ने पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा के समक
मां बगलामुखी धाम में सर्व कार्य सिद्धि यज्ञ का आयोजन,
गोराया के बाद फिल्लौर नगर कौंसिल पर आप का कब्ज़ा
सिविल हॉस्पिटल में ग्रीन हाइजीन इनिशिएटिव फॉर वूमेन वे
जालंधर में अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़; 5 प
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आयोजन को लेकर मुख्यमंत्री ने
सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण आम जनता महंगाई की
गुरुग्राम से पहली जून को हरियाणा औद्योगिक नीति-2026
​ *अपराध शाखा बरवाला ने 4 किलो 494 ग्राम सुलफ़ा (कमर्श
राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने देखी नालंदा महाविहार
जे.सी. बोस विश्वविद्यालय ने प्रवेश आवेदन की अंतिम तिथि
पंजाबी यूनिवर्सिटी के वरिष्ठ सहायक की बेटी बनी भारतीय
*मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जालंधर में खेलों को प्र

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 50213527

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us