*प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बड़े और कठिन फैसले लेने की क्षमता देश ने देखी है– हरदीप पुरी*
केंद्रीय पेट्रोलियम एव प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप पुरी के लुधियाना आगमन पर जिला भाजपा अध्यक्ष रजनीश धीमान की ओर से उनको पुष्प गुच्छा देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भाजपा के नेताओं से बैठक की ओर नेताओं से शहर की मुख्य समस्याओं के बारे में विस्तार से चर्चा की उसके उपरांत लुधियाना शहर के उद्योगपतियों से एक महत्वपूर्ण बैठक केंद्रीय मंत्री पूरी जी से हुई ओर बैठक में उन्होंने उद्योगपतियों की समस्यों को जाना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12वर्ष पूर्ण होने पर सभी को संबोधित करते हुए कहा कि लगातार तीन बार प्रधानमंत्री बनना मोदी की कार्यशैली, सभी को साथ लेकर चलने की क्षमता, देश को सुरक्षित रखने और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की सोच का परिणाम है. हरदीप पुरी ने कहा कि वर्ष 2014 में जब नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी, तब देश की जनता ने केवल एक सरकार नहीं चुनी थी, बल्कि शासन की नई कार्यशैली और राजनीतिक संस्कृति पर भी भरोसा जताया था। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों को यदि तीन शब्दों में समेटा जाए तो वे सेवा, सुशासन और संकल्प हैं.
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बड़े और कठिन फैसले लेने की क्षमता देश ने देखी है. उन्होंने विकसित भारत के संकल्प को राष्ट्रीय लक्ष्य के रूप में स्थापित किया है, जिससे देश में आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रीय गौरव की भावना मजबूत हुई।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्ग को केवल वोट बैंक नहीं माना, बल्कि उन्हें विकास की मुख्यधारा में लाने का काम किया।उन्होंने कहा कि सरकार की कोशिश रही है कि योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।
जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान ने कहा कि मोदी सरकार ने सुशासन को प्राथमिकता देते हुए डिजिटल तकनीक के माध्यम से शासन को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और प्रभावी बनाया। इससे आम नागरिकों तक सरकारी सेवाओं और योजनाओं की पहुंच आसान हुई है.।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी लोकतंत्र में संवाद को बेहद महत्वपूर्ण मानते हैं।‘मन की बात’ और ‘परीक्षा पर चर्चा’ जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से वे लगातार जनता, युवाओं और छात्रों से संवाद करते रहे हैं.इस मौके पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जतिंदर मित्तल,कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी,भाजपा के पूर्व अध्यक्ष परवीन बंसल,राजीव कतना,अरुणेश मिश्रा,अशोक लुंबा,जिला महामंत्री सरदार नरेंद्र सिंह मल्ली,डाक्टर कनिका जिंदल,यशपाल जनोत्रा,जिला उपाध्यक्ष महेश दत्त शर्मा,डाक्टर निर्मल नय्यर,मनीष चोपड़ा,नवल जैन,सचिव अंकित बत्रा,खजांची बॉबी जिंदल,प्रेस सचिव डा.सतीश कुमार,सोशल मीडिया सचिव राजन पांधे,शहर के उद्योगपतियों में ओंकार सिंह पाहवा,हरसिमरनजीत सिंह लक्की,गुरमीत कुलर,राहुल आहूजा,तरुण जैन,राहुल अहूजा राजेंद्र नारंग,के.के गर्ग,पंकज शर्मा, के. के सेठ,अवतार सिंह भोगल,रजनीश गुप्ता,सोनू मक्कड़,सतनाम सिंह,कमल शर्मा इत्यादि सैकड़ों उद्योगपति इस बैठक में मौजूद थे।