हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्टूबर को होगा ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ रोष मार्च कांग्रेस द्वारा मनाया जा रहा है ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’

Oct4,2026 | Rajender Singh Jadon | Chandigarh

      राजेंद्र सिंह जादौन
चंडीगढ़, 4 अक्टूबर। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 2 से 8 अक्टूबर,  तक ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ के अंतर्गत ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत 8 अक्टूबर को हरियाणा के सभी जिलों में इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों के साथ विशाल रोष मार्च आयोजित किए जाएंगे।
 हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने बताया कि 30 सितंबर,  को नई दिल्ली स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में इंडिया गठबंधन की बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में चुनावी प्रक्रिया एवं मतदाता सूचियों से संबंधित गंभीर मुद्दों, मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा की गई मतदाता सूचियों में की गई धांधली तथा ‘वोट चोरी’ तथा इस संबंध में आगे की संयुक्त कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।उन्होंने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया था कि इन मुद्दों को लेकर व्यापक जनजागरूकता एवं जनसंपर्क अभियान के तहत 2 से 8 अक्टूबर,  तक ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ आयोजित किया जाएगा। इसी क्रम में हरियाणा के सभी जिलों में ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ मार्च निकाले जाएंगे। राव नरेंद्र सिंह ने बताया कि हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा सभी जिला कांग्रेस कमेटियों को अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन एवं आवश्यक समन्वय के संबंध में विस्तृत निर्देश जारी किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया, 6अक्टूबर को जिला स्तर पर इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों के साथ संयुक्त बैठक आयोजित की जाएगी।बैठक के उपरांत संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी।संबंधित प्रमुख राज्य स्तरीय नेता अपने-अपने जिलों में जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व के साथ इन बैठकों में उपस्थित रहेंगे।इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों के साथ सात अक्टूबर को ब्लॉक स्तर पर संयुक्त तैयारी बैठकें आयोजित की जाएंगी।इन बैठकों में कार्यक्रम की रूपरेखा, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय तथा जिला स्तरीय मार्च की तैयारियों पर आवश्यक चर्चा की जाएगी।मार्च में भाग लेने वाले कार्यकर्ताओं, निर्धारित मार्ग, समय तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का पूर्व समन्वय सुनिश्चित किया जाएगा।इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों के साथ सभी जिलों में आठ अक्टूबर को संयुक्त मार्च आयोजित किया जाएगा।मार्च का समापन डॉ. बी. आर. अंबेडकर की प्रतिमा, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा अथवा संबंधित जिला उपायुक्त कार्यालय पर किया जा सकता है।निर्धारित स्थल पर संविधान एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए राष्ट्रगान तथा भारतीय संविधान के अनुच्छेद 326 का सार्वजनिक वाचन किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में  ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया जाएगा।हरियाणा में पार्टी मामलों के प्रभारी  संजय दत्त न बताया कि इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों के राज्य स्तरीय प्रमुखों से इस संबंध में बातचीत हो चुकी है।अभियान की तैयारियों एवं रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए 7 अक्टूबर, को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कार्यालय इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। संजय दत्त ने बताया कि जिला स्तर पर ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ के अंतर्गत ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ मार्च को सफल एवं प्रभावी ढंग से आयोजित करने के लिए विभिन्न जिलों में जिलेवार पर्यवेक्षकों  की नियुक्ति की गई है।उन्होंने बताया कि  पर्यवेक्षक अपने-अपने संबंधित जिलों में 6 एवं 7 अक्टूबर,  को आयोजित होने वाली समन्वय बैठकों, प्रेस कॉन्फ्रेंस तथा अन्य संबंधित कार्यक्रमों में आवश्यक समन्वय सुनिश्चित करेंगे।इसके अतिरिक्त, पर्यवेक्षक 8 अक्टूबर, को जिला मुख्यालय पर जिला उपायुक्त कार्यालय तक निकाले जाने वाले ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ मार्च का नेतृत्व भी करेंगे।. संजय दत्त ने कहा कि लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए आयोजित इस अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप देने हेतु कांग्रेस कार्यकर्ता इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों के साथ मिलकर व्यापक जनसंपर्क करेंगे और अधिक से अधिक नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।

-8-



TOP HEADLINES


विकास और तरक्की का नया अध्याय लिख रहा पंजाब-मुख्यमंत्र
हर मां और बहन ‘मावां-धियां सत्कार योजना’ की ब्रांड एंब
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह ने दिल्ली में वरिष्ठ
अमृतसर में सीमा पार से हथियार व विस्फोटक सप्लाई नेटवर्
हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्टूबर को होगा ‘वोट बचाओ–द
पुराने पारिवारिक जमीन विवाद में पूर्व सरपंच नवतेज सिंह
लुधियाना में 24x7 वाटर सप्लाई प्रोजेक्ट को लेकर प्रधान
खन्ना में नशे और Hiv/aids के खिलाफ जागरूकता अभियान, डी
टिकैत गुट की महापंचायत के बाद हरियाणा यूपी सीमा सील कर
काम की राजनीति’ ने लोगों का विश्वास जीता, 2027 में पंज
🚨 अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर Mad Sandhu की हत्
भर्तियों के इंतजार मे आयु सीमा गंवा रहे युवा, सीईटी तक
जनसेवा ही सरकार का मुख्य संकल्प, विकास कार्यों से बदला
एशियन गेम्स में हरियाणा के खिलाड़ियों की स्वर्णिम चमक
कुरुक्षेत्र में रेलवे एलिवेटेड ट्रैक के समानांतर बनेगी
भगवंत मान सरकार ने ट्रिपल एच स्क्रीनिंग को ‘युद्ध नशेय
नशे की समस्या को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जताई चिं
नशे के खिलाफ जंग में पंजाब पुलिस को सीएम का संदेश
*अनिल सरीन ने लुधियाना के उद्योगपतियों पर दर्ज एफआईआर
चितकारा यूनिवर्सिटी में हुई हंगामे की घटना के संबंध मे

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 52228432

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us