जनसेवा ही सरकार का मुख्य संकल्प, विकास कार्यों से बदला क्षेत्र का परिदृश्य: हरविंद्र कल्याण

Oct3,2026 | Rajender Singh Jadon | Chandigarh


चंडीगढ़, 3 अक्तूबरl। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष  हरविंद्र कल्याण ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से सेवा, सामाजिक सहभागिता और जनकल्याण का संदेश गांव-गांव तक पहुंचाया जा रहा है। इसी कड़ी में सेवा ज्योति कलश यात्रा करनाल के गांव चौरा पहुंचने पर उन्होंने ग्रामीणों के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में यात्रा का स्वागत किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सेवा ज्योति कलश यात्रा के माध्यम से प्रदेश एवं केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जा रही है। साथ ही, वीडियो के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन तथा 25 वर्षों के जनसेवा कार्यकाल से भी लोगों को अवगत करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम लोगों को सेवा भावना और सामाजिक सहभागिता के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
हरविंद्र कल्याण ने कहा कि जनसेवा और विकास ही सरकार का मूल संकल्प है। वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के हर गांव और घर तक बिजली, पक्के रास्ते और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने का संकल्प दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्री मोदी ने स्वयं गरीबी को देखा और महसूस किया है, यही कारण है कि वे गरीब और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, व्यापारियों और श्रमिकों, सभी में सेवा भाव होनी चाहिए है। अपने अनुभवों को साझा करते हुए उन्होंने बताया कि उन्होंने स्वयं 400 किलोमीटर की पदयात्रा की थी, जिसके दौरान हर गांव की वास्तविक स्थिति और हालात को करीब से देखा था। उन्होंने प्रण लिया था कि मौका मिलने पर जनता के आशीर्वाद और सहयोग से क्षेत्र में विकास कार्य करवाएंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लगभग 80 से 85 नई सडक़ों का निर्माण कराया गया है। क्षेत्र में मेडिकल यूनिवर्सिटी और कॉलेज जैसी बड़ी परियोजनाओं पर काम हुआ है। हर गांव तक निर्बाध बिजली पहुंचाई गई है।
उन्होंने कहा कि पारदर्शी शासन ने भ्रष्टाचार पर प्रभावी रोक लगाई है और अब युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ बिना पर्ची और बिना खर्ची के योग्यता के आधार पर नौकरियां मिल रही हैं। ऐसी पारदर्शी व्यवस्था बनाई गई है कि पात्र लोगों को घर बैठे ही पेंशन और अन्य योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि समाज को एकजुट करने के लिए महापुरुषों की जयंतियां सरकारी स्तर पर धूमधाम से मनाई जा रही हैं। ग्राम सभाओं और स्थानीय विकास कार्यों पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि गांवों में सामुदायिक केंद्र (कम्युनिटी सेंटर) तथा तालाबों का निर्माण व जीर्णोद्धार कराया गया है।
इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, करनाल के गांव कुटेल में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट, ‘फिट इंडिया’ खेल सत्र में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ने खिलाडिय़ों का परिचय लिया और स्वयं भी पिच पर पहुंचकर शॉट लगाया। उन्होंने खिलाडिय़ों व युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बनाए रखते हैं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, टीम वर्क और नेतृत्व क्षमता का विकास भी करते हैं। उन्होंने कहा कि फिट इंडिया अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देश को स्वस्थ और ऊर्जावान बनाने का एक अनूठा प्रयास है।
विधानसभा अध्यक्ष ने डिजिटल युग की चुनौतियों का जिक्र करते हुए साइबर सुरक्षा जागरूकता पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि आज के समय में इंटरनेट और स्मार्टफोन के बढ़ते उपयोग के साथ साइबर अपराधों का खतरा भी बढ़ा है। ऐसे अभियानों के माध्यम से युवाओं व ग्रामीणों को डिजिटल धोखाधड़ी से बचने और सतर्क रहने की जानकारी मिलना अत्यंत आवश्यक है।

-harvinderkalyan-janseva-developmentworks-haryanadevelopment-publicwelfare



TOP HEADLINES


विकास और तरक्की का नया अध्याय लिख रहा पंजाब-मुख्यमंत्र
हर मां और बहन ‘मावां-धियां सत्कार योजना’ की ब्रांड एंब
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह ने दिल्ली में वरिष्ठ
अमृतसर में सीमा पार से हथियार व विस्फोटक सप्लाई नेटवर्
हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्टूबर को होगा ‘वोट बचाओ–द
पुराने पारिवारिक जमीन विवाद में पूर्व सरपंच नवतेज सिंह
लुधियाना में 24x7 वाटर सप्लाई प्रोजेक्ट को लेकर प्रधान
खन्ना में नशे और Hiv/aids के खिलाफ जागरूकता अभियान, डी
टिकैत गुट की महापंचायत के बाद हरियाणा यूपी सीमा सील कर
काम की राजनीति’ ने लोगों का विश्वास जीता, 2027 में पंज
🚨 अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर Mad Sandhu की हत्
भर्तियों के इंतजार मे आयु सीमा गंवा रहे युवा, सीईटी तक
जनसेवा ही सरकार का मुख्य संकल्प, विकास कार्यों से बदला
एशियन गेम्स में हरियाणा के खिलाड़ियों की स्वर्णिम चमक
कुरुक्षेत्र में रेलवे एलिवेटेड ट्रैक के समानांतर बनेगी
भगवंत मान सरकार ने ट्रिपल एच स्क्रीनिंग को ‘युद्ध नशेय
नशे की समस्या को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जताई चिं
नशे के खिलाफ जंग में पंजाब पुलिस को सीएम का संदेश
*अनिल सरीन ने लुधियाना के उद्योगपतियों पर दर्ज एफआईआर
चितकारा यूनिवर्सिटी में हुई हंगामे की घटना के संबंध मे

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 52228455

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us