*सरकारी मिडल स्कूल की छात्राओं ने प्रिंसिपल पर लगाए छेड़छाड़ के आरोप, पुलिस के हवाले किया गया*
Jul23,2026
| Jagrati Lahar Bureau |
पंजाब के एक सरकारी मिडल स्कूल में छात्राओं के साथ कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।
स्कूल की छात्राओं ने प्रिंसिपल पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
छात्राओं का आरोप है कि जब उन्होंने विरोध शुरू किया तो प्रिंसिपल ने उन्हें फेल कर देने की धमकी दी थी।
बच्चों द्वारा किए जा रहे विरोध की सूचना मिलते ही अभिभावक भी स्कूल पहुंच गए। गुस्साए अभिभावकों ने प्रिंसिपल को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
घटना के बाद स्कूल परिसर में मीडिया और पुलिस की मौजूदगी देखी गई। तस्वीरों में प्रिंसिपल को पुलिसकर्मी के साथ ले जाते हुए देखा जा सकता है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्कूल प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
Crime-News-