Pm मोदी के ट्वीट पर मल्लिकार्जुन खरगे का पलटवार, बोले- "ac महलों से बाहर निकलकर युवाओं की आंखों में झांकिए"
Jul23,2026
| Jagrati Lahar Bureau | New Delhi
*
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक ट्वीट पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। खरगे ने कहा कि मौजूदा सरकार की निगरानी में शिक्षा व्यवस्था खोखली हो गई है।
खरगे ने अपने बयान में कहा,
> "आपकी निगरानी में शिक्षा प्रणाली खोखली हो गई है। हमें खोखले बयानों या छोटे-मोटे किए गए ऐलानों की जरूरत नहीं है। आप अपने एयर-कंडीशनड आलीशान महलों से बाहर निकलिए और उन नौजवान लड़के-लड़कियों की आंखों में झांकिए जिन्होंने आपकी तानाशाही के खिलाफ लड़ते हुए सड़कों पर खून बहाया है।"
खरगे का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने सरकार पर युवाओं की समस्याओं से दूर रहने और सिर्फ दिखावे के ऐलान करने का आरोप लगाया।
इस बयान के बाद सियासी गलियारों में बहस तेज हो गई है।
Neet-Ug-Paper-Leak-Mallikarjun-Kharge