आयुर्वेद को वैज्ञानिक अनुसंधान से मिलेगी नई पहचान : प्रो. रबीनारायण आचार्य

Jul24,2026 | Rajender Singh Jadon | Chandigarh



सीसीआरएएस महानिदेशक ने पंचकर्म से लेकर अत्याधुनिक प्रयोगशाला और शैक्षणिक खंड का किया अवलोकन
चंडीगढ़ , 24 जुलाई । आयुर्वेद विज्ञान अनुसंधान परिषद (सेंट्रल कौंसिल फॉर रिसर्च इन आयुर्वेदिक साइंस-सीसीआरएएस) के महानिदेशक प्रोफेसर वैद्य रबीनारायण आचार्य ने राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, पंचकूला का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने चिकित्सा सुविधाओं का अवलोकन किया।
संस्थान डीन प्रोफेसर गुलाब चंद पमनानी ने महानिदेशक को पंजीकरण इकाई, पंचकर्म विभाग, बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी), आंतरिक रोगी विभाग (आईपीडी), फार्मेसी तथा अत्याधुनिक केंद्रीय प्रयोगशाला का अवलोकन कराया। निरीक्षण के दौरान प्रोफेसर आचार्य ने चिकित्सकों से संवाद कर संस्थान की कार्यप्रणाली और शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने चिकित्सा सुविधाओं के साथ शैक्षणिक खंड का भी अवलोकन किया। इसके साथ ही उन्होंने इंटरनेशनल हॉस्टल, गर्ल्स हॉस्टल और बॉयज हॉस्टल में भी सुविधाओं का मुआयना किया।
उन्होंने यह भी अवगत कराया कि संस्थान में प्रतिदिन 500 से ज्यादा मरीज ओपीडी के माध्यम से परामर्श और उपचार प्राप्त कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त पंचकर्म सहित अन्य विशिष्ट चिकित्सा सेवाओं का भी रोगी लाभ उठा रहे हैं। वहीं, अत्याधुनिक प्रयोगशाला में मरीजों को टेस्ट सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं।
सीसीआरएएस महानिदेशक ने मरीजों को मुहैया करवाई जा रही आयुर्वेदिक स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता की सराहना करते हुए कहा कि आयुर्वेद को चिकित्सा प्रणाली के रूप में और अधिक सशक्त बनाने के लिए गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान, आधुनिक तकनीक के समावेश तथा रोगी-केंद्रित सेवाओं पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि एनआईए पंचकूला भविष्य में आयुर्वेद चिकित्सा, शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में उत्कृष्टता के नए मानक स्थापित करेगा।  संस्थान की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविरों के माध्यम से लोगों तक आयुर्वेद उपचार की सेवाएं पहुंचाई जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि एनआईए पंचकूला आयुर्वेद उपचार का मजबूत केंद्र बन रहा है। यहां पर हरियाणा, पंजाब, हिमाचल और चंडीगढ़ सहित दिल्ली सहित अन्य राज्यों से मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। संस्थान का उद्देश्य आयुर्वेद को जन-जन तक पहुंचाना, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि अधिक से अधिक लोग उपचार का लाभ उठा सकें।
 इस अवसर पर मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान के निदेशक प्रोफेसर काशीनाथ समगंडीराष्ट्र्रीय आयुर्वेद संस्थान जयपुर से द्रव्यगुण विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सुदिप्त रथ, डीन इंचार्ज प्रोफेसर सतीश गंधर्व, प्रोफेसर प्रह्लाद रघु, डीएमएस डॉ. गौरव गर्ग, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मनीष पमनानी, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अनुराग कुशल, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सुनीता यादव, मेडिकल ऑफिसर डॉ. मानसी ग्रेवाल तथा एडीओ सतपाल एसवाल प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Haryana-News-



TOP HEADLINES


*सफ़ाई कर्मचारियों के साथ हुई घटना के बाद सीएम भगवंत स
फिल्लौर-गोराया नेशनल हाईवे पर भयानक सड़क हादसा, युवा फ
केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने अपने पद से इस्तीफ
आयुर्वेद को वैज्ञानिक अनुसंधान से मिलेगी नई पहचान : प्
मानसा में अकाली दल (बादल) को बड़ा झटका, जिला यूथ प्र
शिक्षा को कौशल और उद्योग से जोड़ना है जरूरी-शिक्षा मंत्
टीबी मुक्त भारत ऐप पर पंजीकरण में हरियाणा का देश में द
नागरिकों की शिकायतों का प्राथमिकता से किया जाए निवारण-
कुटेल मेडिकल यूनिवर्सिटी में 30 जुलाई को आयोजित होगा
लुधियाना में डेहलों के आरएससी प्लांट में करंट लगने से
मानव संसाधन विभाग में प्रतिनियुक्ति पर भरे जाएंगे 32
*कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल द्वारा मिशन हरियाली
कथित अवैध खनन की शिकायत पर अचानक निरीक्षण, ग्रामीणों म
*मोगा स्कूल में छात्राओं से यौन उत्पीड़न का मामला: Nhr
*मोदी जी, जब आपकी सीबीआई सबूत ही नहीं देगी, तो फास्ट ट
*मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत पंजाब सरकार ने 8,069 कै
युद्ध नशों विरुद्ध अभियान में माताएं, पत्नियां और बहने
मावां धीयां सत्कार योजना के तहत रिकॉर्ड 72.56 लाख महिल
*cjp प्रतिनिधियों से 2 घंटे की बैठक के बाद बोले केंद्र
*दिल्ली: पाकिस्तान से जुड़े 480 सोशल मीडिया हैंडल ब्लॉ

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 51078669

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us