*बरिंदर कुमार गोयल द्वारा दोआबा क्षेत्र में दरिया किनारे बाढ़ रोकने के कार्यों का जायज़ा लेने हेतु दो दिन का दौरा*

Jul13,2026 | Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh


*ज़िला एसबीएस नगर के बंगा बेट में 2.30 करोड़ रुपये के बाढ़ रोकू प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया*

*कहा, पंजाब सरकार लोगों की जान-माल की रक्षा के लिए 450 करोड़ रुपये खर्च कर रही*

*इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से 2500 से ज्यादा निवासियों की जान और 10 हजार एकड़ उपजाऊ कृषि भूमि बाढ़ से सुरक्षित हो जाएगी:  जल स्रोत मंत्री*

*लोगों द्वारा इलाके में अब तक के सबसे बड़े बाढ़ रोकथाम उपाय करने के लिए पंजाब सरकार का धन्यवाद*


 पंजाब के जल स्रोत, खनन एवं भू-विज्ञान तथा भूमि एवं जल संरक्षण मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने आज दोआबा क्षेत्र के दो दिन के दौरे की शुरुआत की। यह दौरा दरिया और अन्य संवेदनशील स्थानों पर चल रहे बाढ़ रोकने के कामों की स्थिति का जायजा लेने के लिए पूरे प्रदेश में किए जा रहे दौरों का हिस्सा है।

दौरे के दौरान कैबिनेट मंत्री ने विधायक बलाचौर संतोष कटारिया के साथ बलाचौर उपमंडल में सतलुज दरिया के किनारे स्थित गांव बंगा बेट और खोजा बेट का दौरा किया और 2.30 करोड़ रुपये की लागत से हाल ही में पूरा हुए बाढ़ रोकथाम कामों का निरीक्षण किया।

 इस प्रोजेक्ट के तहत बांध पर 910 फीट लंबा बाढ़ रोकथाम रिवेटमेंट और 8 स्टड बनाए गए हैं ताकि दरिया के किनारे के कटाव को रोका जा सके और बांध को मजबूत किया जा सके।

श्री गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने पूरे प्रदेश में बाढ़ रोकथाम उपायों पर 450 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए है। यह दरिया के बांधों को मजबूत करने और लोगों को बाढ़ की तबाही से बचाने के लिए अब तक का सबसे बड़ा निवेश है।

कैबिनेट मंत्री ने आगे बताया कि बाढ़ रोकथाम कामों में 101 बोल्डर और हाइब्रिड रोकू काम, 17 बांधों को ऊंचा चढ़ाने के काम, 22 बांधों को मजबूत करने के काम, 188 नालियों की सफाई और 5 बाढ़ नियंत्रण गेट चलाने के काम शामिल हैं। इन सभी पर कुल लगभग 450 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

पिछली सरकारों पर बाढ़ प्रबंधन के महत्वपूर्ण मुद्दे को नजरअंदाज करने का आरोप लगाते हुए, जिसके कारण वर्षों से बड़ी तबाही और मुश्किलें हुईं, कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने पहली बार पूरे प्रदेश में इतने बड़े स्तर पर बाढ़ रोकू काम करवाए है। उन्होंने जोर देकर कहा कि करोड़ों रुपये की लागत वाले बाढ़ रोकथाम बुनियादी ढांचे का असर पहले ही दिखाई दे रहा है और इससे संवेदनशील इलाकों में बाढ़ का प्रभाव काफी हद तक कम हो जाएगा। सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए मंत्री ने कहा कि दरिया किनारे बसे लोगों की जान, माल और कृषि भूमि की रक्षा के लिए फंडों की कोई कमी नहीं है।

इस प्रोजेक्ट की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि बंगा बेट और खोजा बेट में यह प्रोजेक्ट लगभग 2,500 निवासियों और करीब 10,000 एकड़ उपजाऊ कृषि भूमि को बाढ़ और नदी के कटाव से बचाव प्रदान करेगा। मंत्री ने बताया कि पहले बाढ़ जैसी स्थिति के कारण कटाव बहुत ज्यादा हो गया था, जिससे नदी के बर्म और बांध के बीच दूरी कम हो गई थी और आस-पास के गांवों के लिए गंभीर खतरा पैदा हो गया था। इसलिए यह काम करना जरूरी हो गया था। यह प्रोजेक्ट दरिया की पानी ले जाने की क्षमता और बाढ़ के पानी के प्रबंधन में भी सुधार करेगा।

बाढ़ की तैयारी के प्रति पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए श्री गोयल ने कहा कि एक विशेष समिति ने पिछले बाढ़ों के आधार पर पंजाब भर में दरिया के सभी संवेदनशील स्थानों की पहचान की थी, जिनमें से लगभग सभी को युद्ध स्तर पर मजबूत किया गया है।

उन्होंने अधिकारियों को बाढ़ रोकू कामों की सख्त निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और जोर देकर कहा कि बाढ़ से लोगों की जान, माल और कृषि भूमि की रक्षा के लिए फंडों की कोई कमी नहीं है।

विधायक बलाचौर संतोष कटारिया समेत स्थानीय निवासियों ने दरिया किनारे मंत्री के पहुंचने पर उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि हाल ही में पूरा हुए बाढ़ रोकू काम भारी बारिश और मानसून के मौसम के दौरान लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में बहुत मददगार साबित होंगे।

पंजाब सरकार का धन्यवाद करते हुए स्थानीय गांव निवासियों ने कहा कि उन्होंने पहले कभी इस इलाके में इतने व्यापक और बड़े स्तर पर बाढ़ रोकथाम उपाय नहीं देखे और उम्मीद जताई कि यह उपाय बाढ़ के बार-बार आने वाले खतरे से स्थायी राहत देंगे।

इस मौके पर सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर ड्रेनेज और माइनिंग अमरिंदर सिंह पंधेर, कार्यकारी इंजीनियर तुषार गोयल, एस.डी.ओ. हरकमल हीरा मौजूद थे।

Barinder-Kumar-Goyal-On-Two-day-Tour-Of-Doaba-Region-To-Review-Flood-Protection-



TOP HEADLINES


पंजाब के लोगों ने 2027 में फिर आप सरकार लाने का मन बना
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पुन्हाना में 270 करोड़ से अ
मालवा में अत्याधुनिक अस्पताल का मुख्यमंत्री भगवंत सिंह
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने चुलकाना में सिलाई प्रशिक्
आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए पौधरोपण जर
जगाधरी में मेटल इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए मेटल
*पैसा सही हाथों तक पहुँचा: पंजाब की महिलाओं ने मुख्यमं
राष्ट्रपति ने धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर किया,
*जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी), लुधियाना द्वारा विजय मार्
*पंजाब सरकार ने मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओ
आप ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को विद्यार्थियों और
लुधियाना साइबर क्राइम पुलिस को बड़ी कामयाबी : 2.5 करो
सरकारी डिपार्टमेंट में आउटसोर्स कर्मचारियों को शामिल क
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लोकतंत्र की सबसे बड़ी जीत,
पंजाब सरकार द्वारा डेयरी किसानों/दूध उत्पादकों को बड़ा
पुलिस चौंकी मराडों ने 240 बोतल अवैध शराब के साथ छोटा ह
केंद्र सरकार झुकी-सभी मांगे मानने के बाद सीजेपी आंदोलन
*इनोसेंट हार्ट्स ने दिशा- एन इनीशिएटिव के तत्वावधान मे
युद्ध नशों के विरुद्ध - क्राइम ब्रांच पुलिस की बड़ी का
लुधियाना में युवती के लिए इंस्टाग्राम दोस्ती बनी मुसीब

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 51098104

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us