आरोपियों से विभिन्न मार्का शराब की बोतलें बरामद, दोनों आरोपी जालंधर के रहने वाले
लुधियाना 25 जुलाई (पारस दानिया)। पुलिस चौंकी मराडों ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पेट्रोलिंग के दौरान बड़ी मात्रा में शराब की बोतलें बरामद की हैं। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए इलाके से Tata ACE Gold "छोटा हाथी" गाड़ी में लाई जा रही 240 बोतल अवैध शराब के साथ 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है।
संबंधित जानकारी देते मराडों चौंकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर तरसेम सिंह बराड़ ने बताया कि 24 जुलाई को हवलदार रणधीर सिंह पुलिस पार्टी के साथ इलाके में गश्त पर थे। मुखबिर खास से सूचना मिली कि दो लोग Tata ACE Gold, नंबर PB-08-FS-8945 में अवैध शराब लोड कर रिंग रोड, सिटी कॉलोनी, गांव गिल में बने खंडहर नुमा मकान के पास ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर दबिश देकर दोनों को काबू किया। गाड़ी की तलाशी में शराब बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 240 बोतल शराब बरामद की जिनमें 180 बोतल - ROYAL STAG, 48 बोतल - अंग्रेजी शराब और 12 बोतल - WATTEE MITTI JAMUN की पाई गई। पुलिस ने शराब ले जाने में इस्तेमाल की गई Tata ACE Gold गाड़ी को भी जब्त कर लिया। इंचार्ज SI तरसेम सिंह बराड़ ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सदर में FIR नंबर 198, धारा 61, 78(2) Excise Act के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की पहचान प्रिंस बावा पुत्र रणजीत सिंह, उम्र 20 साल, निवासी गली नंबर 8, बस्ती पीर दास, जालंधर और रिशी पुत्र मनजीत सिंह, उम्र 18 साल 8 महीने, निवासी गली नंबर 5, रोज गार्डन कॉलोनी, जालंधर के रूप में है।
मामले की जांच कर रहे
हवलदार रणधीर सिंह ने बताया कि पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे बाहर के शहरों से शराब लाकर लुधियाना में बेचते थे।
मामला जमानती होने के कारण दोनों आरोपियों को जमानत पर रिहा किया जाएगा। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि यह शराब कहां से लाई गई थी और आगे किसे सप्लाई की जानी थी।