आरोपी ने कालेज के बाहर युवती का मोबाइल छीना
परिवार को भी मारने की धमकी दी, पुलिस ने मामला दर्ज किया, आरोपी फ़रार
लुधियाना 25 जुलाई (पारस दानिया)। महानगर में इंस्टाग्राम के जरिए हुई दोस्ती को रिलेशनशिप तोड़ने पर खत्म करना एक युवक को नागवार गुजरा। उसने युवती को जान से मारने और उसकी अश्लील तस्वीरें वायरल करने की धमकी दी। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पीड़िता की जानकारी
21 साल की पीड़ित लड़की ने पुलिस को बताया कि उसकी साल 2024 में इंस्टाग्राम के जरिए आरोपी अमन वर्मा से जान-पहचान हुई थी। दोनों करीब 1 साल तक रिलेशनशिप में रहे। साल 2025 में जब पीड़िता ने रिलेशन खत्म करना चाहा तो अमन ने उसे तंग-परेशान करना शुरू कर दिया। उसने जान से मारने की धमकियां दीं और पीड़िता की अश्लील तस्वीरें वायरल करने के लिए ब्लैकमेलिंग किया।
पीड़िता ने आगे बताया कि 21 जुलाई को आरोपी कॉलेज के बाहर आया और उसे तस्वीरें दिखाकर धमकाते हुए उसका फोन छीन लिया। साथ ही आरोपी ने पीड़िता के परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। इस संबंध में पुलिस ने
पीड़िता के बयान पर कार्रवाई करते हुए थाना डिवीजन नंबर-08 की पुलिस ने आरोपी अमन वर्मा पुत्र राजपाल, निवासी बैकसाइड ग्रीन लैंड स्कूल के पास, के खिलाफ FIR नंबर 217, धारा 75, 315(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी अभी बाकी है। आरोपी को हिरासत में लेकर आगे पूछताछ की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।