जगाधरी में मेटल इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए मेटल एंड जनरल पार्क बनेगा – नायब सैनी

Jul25,2026 | Rajender Singh Jadon | Chandigarh


एम एस एम ई पर लाई जा रही विशेष नीति
       राजेंद्र सिंह जादौन
चंडीगढ़, 25 जुलाई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सफायर होटल यमुनानगर में जिले के प्लाइवुड उद्योग  प्रतिनिधियों के साथ संवाद करते हुए कहा कि सरकार का विजन हरियाणा के उद्योगों को वैश्विक स्तर पर स्थापित करना है।  यमुनानगर न केवल हरियाणा की, बल्कि पूरे भारत की प्लाईवुड कैपीटल है। वित्त वर्ष 2023-24 में राज्य का कुल औद्योगिक उत्पादन 11.08 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचा है। 
    उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष जुलाई 2025 में तंजानिया के 49वें दार.एस.सलाम अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में हमारे प्लाइवुड उद्योगों के प्रतिनिधियों ने जिस मजबूती के साथ भाग लिया, जो ग्लोबल दृष्टिकोण का एक शानदार उदाहरण है। यमुनानगर के उद्यमी राजेश कुमार, निखिल गर्ग और शिव कुमार ने तंजानिया के माफिंगा क्षेत्र में निवेश कर ग्रीन इमपेक्स लिमिटेड  नामक कंपनी पंजीकृत की है। विदेशी धरती पर प्लाइवुड विनिर्माण के लिए उठाया गया यह कदम अन्य उद्यमियों के लिए भी प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों की स्थिति सुधारने और इन्हें विश्वस्तरीय बनाने के लिए हरियाणा सरकार ने बजट 2026-27 में 500 करोड़ रुपये की प्रारंभिक राशि से सक्षम नाम के एक विशेष फंड की स्थापना की है, इससे यमुनानगर सहित अन्य औद्योगिक क्षेत्रों का कायाकल्प किया जाएगा साथ ही महंगी औद्योगिक जमीन की समस्या को दूर करने के लिए लैंड ऑन लीज नीति बनाई गई है। इससे दीर्घकालीन लीज पर प्लॉट मिल सकेंगे और जरूरत पडऩे पर फ्री होल्ड कराने की सुविधा भी मिलेगी।
 मुख्यमंत्री ने उद्यमियों से संवाद करते हुए कहा कि यदि आप स्थानीय युवाओं को रोजगार देते हैं, तो सरकार 10 वर्षों तक प्रति कर्मचारी एक लाख रुपये प्रति वर्ष की रोजगार सृजन सब्सिडी देगी। महिलाओं, अनुसूचित जाति वर्ग, दिव्यांगजन और अग्निवीरों को रोजगार देने पर यह राशि 1 लाख 20 हजार रुपये प्रति वर्ष होगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से भर्ती करने वाली इकाइयों को नियोक्ता और कर्मचारी, दोनों के ईपीएफ अंशदान की पूरी प्रतिपूर्ति सरकार करेगी। उन्होंने बताया कि एमएसएमई और निर्यात क्षेत्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए  एक नई एमएसएमई नीति लेकर आ रहे हैं। यह नीति अभी कैबिनेट की मंजूरी की प्रक्रिया में है, किंतु इसके ड्राफ्ट में आपके हित के लिए कुछ महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे गए हैं। उन्होंने बताया कि निर्यातकों को राहत देने के उद्देश्य से एक्सपोर्ट फ्रेट सब्सिडी सपोर्ट की सीमा को 10 लाख से बढ़ाकर 30 लाख रुपये प्रति यूनिट, प्रति वर्ष करने का प्रस्ताव रखा गया है। उन्होंने कहा कि जो इकाइयां 80 प्रतिशत से अधिक निर्यात करेंगी, उन्हें प्रस्तावित उड़ान द्वार पोर्टल पर विशेष मान्यता देने की सरकार की योजना है, ताकि वे आसानी से अंतरराष्ट्रीय खरीदारों से जुड़ सकें। उन्होंने बताया कि छोटे व्यापारियों और एमएसएमई को आग, चोरी या प्राकृतिक आपदाओं से बचाने के लिए मुख्यमंत्री व्यापारी क्षतिपूर्ति योजना के दायरे को बढ़ाते हुए नए एवं किफायती बीमा उत्पाद उपलब्ध कराने का प्रस्ताव भी इस नीति में शामिल किया गया है। इसी प्रकार व्यापार को सुगम बनाने के लिए अब केवल 45 कार्य दिवसों में लैंड फीजिबिलिटी सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा।
            मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रोत्साहन राशि के लिए आवेदन पर, प्रारंभिक जांच के आधार पर 50 प्रतिशत राशि केवल 7 कार्य दिवसों में और शेष राशि विस्तृत जांच के बाद 45 दिनों में जारी कर दी जाएगी। सरकार ने संकल्प लिया है कि यदि उद्योग विभाग की ओर से पात्र प्रोत्साहन भुगतान में देरी होती है, तो उद्यमियों को देरी से भुगतान पर 8 प्रतिशत वार्षिक दर से ब्याज भी दिया जाएगा। सरकार ने संकल्प पत्र में औद्योगिक बुनियादी ढांचे पर सब्सिडी प्रदान कर जगाधरी शहर के धातु उद्योग को पुनर्जीवित करने का एक मास्टर प्लान बनाने का संकल्प लिया था। उन्होंने कहा कि जगाधरी में मेटल इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए मानकपुर में एक मेटल एंड जनरल पार्क  बनाया जा रहा है। इसके ले-आउट प्लान में बदलाव किया गया है, ताकि मेटल इंडस्ट्री के लिए 250, 312 और 450 वर्ग मीटर के 900 से ज्यादा प्लॉट बनाए जा सकें। पहले यहां 450 वर्ग मीटर और उससे बड़े साइज के सिर्फ 204 प्लॉट थे। उद्योग विभाग मेटल इंडस्ट्री के लिए अलग से इंसेंटिव व सब्सिडी देने की योजना पर भी काम कर रहा है।
            विधायक घनश्याम दास अरोड़ा व एम.एस.एम.ई. के संयुक्त निदेशक  वी.पी. सिंह आहलुवालिया द्वारा इंडस्ट्री के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा लघु उद्योग भारती के राज्य प्रधान रमन सलूजा द्वारा इंजीनियरिंग इंडस्ट्री व अरकिंदर पाल सिंह भट्टी द्वारा मैटल इंडस्ट्री पर जानकारी प्रदान की।इस अवसर पर कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा,, पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा, पूर्व विधायक बलवन्त सिंह, नगर निगम की मेयर सुमन बहमनी, पूर्व मेयर मदन चौहान, जिला परिषद चेयरमैन रमेश ठसका  सहित विभिन्न उद्योगों के उद्यमी भी उपस्थित रहें।

Nayab-Singh-Saini-Cm-Haryana



TOP HEADLINES


पंजाब के लोगों ने 2027 में फिर आप सरकार लाने का मन बना
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पुन्हाना में 270 करोड़ से अ
मालवा में अत्याधुनिक अस्पताल का मुख्यमंत्री भगवंत सिंह
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने चुलकाना में सिलाई प्रशिक्
आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए पौधरोपण जर
जगाधरी में मेटल इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए मेटल
*पैसा सही हाथों तक पहुँचा: पंजाब की महिलाओं ने मुख्यमं
राष्ट्रपति ने धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर किया,
*जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी), लुधियाना द्वारा विजय मार्
*पंजाब सरकार ने मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओ
आप ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को विद्यार्थियों और
लुधियाना साइबर क्राइम पुलिस को बड़ी कामयाबी : 2.5 करो
सरकारी डिपार्टमेंट में आउटसोर्स कर्मचारियों को शामिल क
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लोकतंत्र की सबसे बड़ी जीत,
पंजाब सरकार द्वारा डेयरी किसानों/दूध उत्पादकों को बड़ा
पुलिस चौंकी मराडों ने 240 बोतल अवैध शराब के साथ छोटा ह
केंद्र सरकार झुकी-सभी मांगे मानने के बाद सीजेपी आंदोलन
*इनोसेंट हार्ट्स ने दिशा- एन इनीशिएटिव के तत्वावधान मे
युद्ध नशों के विरुद्ध - क्राइम ब्रांच पुलिस की बड़ी का
लुधियाना में युवती के लिए इंस्टाग्राम दोस्ती बनी मुसीब

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 51098273

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us