मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पुन्हाना में 270 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की घोषणा की

Jul25,2026 | Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh


चंडीगढ़, 25 जुलाई। हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने शनिवार को पुन्हाना में आयोजित मेवात विकास संकल्प रैली में करीब 270 करोड़ से अधिक राशि की विभिन्न विकास परियोजनाओं की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इन सभी घोषणाओं को जल्द ही पूरा करवाया जाएगा, ताकि पुन्हाना की जनता को इसका जल्द लाभ मिलना सुनिश्चित हो। मुख्यमंत्री ने घोषण की कि करीब 2.5 करोड़ रुपए की लागत से लफुरी लिंक ड्रेन की खुदाई एवं रेस्टोरेशन का कार्य किया जाएगा। इसके अलावा 2.5 करोड़ रुपए की लागत से लुहिंगा कलां से जमालगढ़ तक उजीना ड्रेन पर एक पुल का निर्माण कराया जाएगा। जमालगढ़-एंचवारी से उजीना ड्रेन पर 4 करोड़ रुपए की लागत से पुल का पुनर्निर्माण कराया जाएगा। गांव मोहम्मदपुर से पिनगवां रोड तक उजीना ड्रेन पर 4 करोड़ रुपए की लागत से एक पुल का निर्माण करवाया जाएगा। इसी प्रकार 4 करोड़ रुपए की लागत से पुन्हाना में पंप हाउस से न्यू कोट ड्रेन पर हाइब्रिड चैनल बनाकर पुनर्निर्माण कराया जाएगा।
            उन्होंने घोषणा की करीब 2.5 करोड़ रुपए की लागत से खंड पुन्हाना के कई गांवों को जोडऩे वाले पुल का निर्माण करवाया जाएगा। गांव पिनगवां में 1 करोड़ 80 लाख रुपए की लागत से स्पोर्ट्स स्टेडियम का नवीनीकरण कराया जाएगा। पुन्हाना में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम का डिवीजन कार्यालय तथा पिनगवां में सब-डिवीजन कार्यालय खोलने की घोषणा की। इसी प्रकार 1 करोड़ की राशि से बिजली विभाग द्वारा विभिन्न गांवों में तार बदलने, खंभे लगाने, लाइन शिफ्ट करने तथा ट्रांसफार्मर अपग्रेड करने के कार्य करवाए जाएंगे। उन्होंने घोषणा की कि 11केवी पिनगवां अर्बन फीडर पर ओवरलोड कम करने और सुचारु बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अलग-अलग दो फीडर बनाए जाएंगे। गांव पिनंगवा में महाग्राम योजना के तहत 55 करोड़ रुपए की लागत से जल वितरण व सीवर लाइन बिछाने का कार्य किया जाएगा। जिला नूंह में आईपीएचएस के अनुसार स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा, जिसके तहत सभी सब हेल्थ सेंटर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को मानकों के अनुसार विकसित किया जाएगा। घासेड़ा  और नगीना के पीएचसी को सीएचसी में अपग्रेड किया जाएगा, जिस पर लगभग 44 करोड़ रुपए की राशि खर्च होगी।  गांव धांधुका, साकरस, लुहिंगा कलां, शाहचौखा,चंदेनी में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की घोषणा की गई। यहां पर चल रहे सब हेल्थ सेंटर को प्राथमिक हेल्थ सेंटर में अपग्रेड किया जाएगा। इस पर 20 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
उन्होंने गांव नई और बिछौर के बीच 33केवी पावर सब स्टेशन को अपग्रेड किया जाएगा, जिस पर 7.5 करोड़ रुपए की राशि खर्च होगी। मुख्यमंत्री ने जिला नूंह में विश्वविद्यालय स्थापित करने के लिए कमेटी का गठन करने की भी घोषणा की। इसी प्रकार नूँह-पुन्हाना-भरतपुर होते हुए दिल्ली-आगरा नमो भारत रेल कॉरिडोर विस्तार के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखा जाएगा। गांव रानिका, देवला-नंगली, चीला, गोधोला में सब हेल्थ सेंटर खोला जाएगा, जिस पर करीब 2.40 करोड़ रुपए खर्च होंगे। पुन्हाना विधानसभा के विभिन्न 17 गांवों की पंचायत द्वारा उपलब्ध करवायी गई भूमि पर सब हेल्थ सेंटर खोले जाएंगे। राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिंगार में विज्ञान संकाय शुरू की जाएगी। गांव पिनगवां से सिकरावा, सिकरावा से अलावलपुर, लहरवाड़ी से देवला आदि सडक़ों को मार्केटिंग बोर्ड से पीडबल्यूडी के अधीन करके विकसित किया जाएगा। इसी प्रकार 1 करोड़ रुपए की लागत से 84 कोस बृज परिक्रमा मार्ग का सौंदर्यीकरण करवाया जाएगा। एमडीआर-131 व 132 को एनएच-248ए से बडक़ली चौक से एनएच-352 कुलाना तक राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने के लिए केंद्र सरकार  को पत्र  लिखा जाएगा। गांव खोरी शाह चोखा से दादा शाह चोखा की मजार तक 2 करोड़ रुपए की लागत से सडक़ का निर्माण किया जाएगा। इसी प्रकार 7.68 करोड़ रुपए की लागत से ढाणा रोड का निर्माण करवाया जाएगा। गांव बिसरू से ससरोली सडक़ का निर्माण 3 करोड़ रुपए की लागत से कराया जाएगा। गांव सिरोली से गुढ़ावली रोड का निर्माण 1.5 करोड़ रुपए तथा बिसरू से सिंगार तक रोड करीब 7.5 करोड़ रुपए से बनाया जाएगा। नगर पालिका पुन्हाना मे एक मल्टीपर्पस हॉल व ऑडिटोरियम का निर्माण करीब 16.85 करोड़ रुपए की राशि से करवाया जाएगा। इसी प्रकार पुन्हाना में करीब 13.57 करोड़ रुपए की लागत से स्पोर्ट्स स्टेडियम बनाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि मार्केटिंग बोर्ड की 35 किलोमीटर लंबी सडक़ों की विशेष रिपेयर का कार्य किया जाएगा। इसके अतिरिक्त पुन्हाना विधानसभा में पीडब्ल्यूडी की 33 किलोमीटर की 44 सडक़ों का रखरखाव और 64.38 किलोमीटर की 36 सडक़ों की विशेष मरम्मत का कार्य 44.25 करोड़ रुपए की लागत से करवाया जाएगा। पुन्हाना विधानसभा की 11 किलोमीटर की 17 सडक़ों का करीब 36.94 करोड़ रुपए की लागत से स्पेशल रिपेयर का कार्य किया जाएगा। पुन्हाना विधानसभा में खेत खलिहान योजना के अंतर्गत खेतों के 25 किलोमीटर के कच्चे  रास्तों को पक्का करने का कार्य किया जाएगा तथा इसके अलावा मुख्यमंत्री ने पुन्हाना विधानसभा के विकास के लिए अलग से 5 करोड़ रुपये देने की भी घोषणा की।

Nayab-Singh-Saini-Cm-Haryana



TOP HEADLINES


पंजाब के लोगों ने 2027 में फिर आप सरकार लाने का मन बना
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पुन्हाना में 270 करोड़ से अ
मालवा में अत्याधुनिक अस्पताल का मुख्यमंत्री भगवंत सिंह
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने चुलकाना में सिलाई प्रशिक्
आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए पौधरोपण जर
जगाधरी में मेटल इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए मेटल
*पैसा सही हाथों तक पहुँचा: पंजाब की महिलाओं ने मुख्यमं
राष्ट्रपति ने धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर किया,
*जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी), लुधियाना द्वारा विजय मार्
*पंजाब सरकार ने मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओ
आप ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को विद्यार्थियों और
लुधियाना साइबर क्राइम पुलिस को बड़ी कामयाबी : 2.5 करो
सरकारी डिपार्टमेंट में आउटसोर्स कर्मचारियों को शामिल क
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लोकतंत्र की सबसे बड़ी जीत,
पंजाब सरकार द्वारा डेयरी किसानों/दूध उत्पादकों को बड़ा
पुलिस चौंकी मराडों ने 240 बोतल अवैध शराब के साथ छोटा ह
केंद्र सरकार झुकी-सभी मांगे मानने के बाद सीजेपी आंदोलन
*इनोसेंट हार्ट्स ने दिशा- एन इनीशिएटिव के तत्वावधान मे
युद्ध नशों के विरुद्ध - क्राइम ब्रांच पुलिस की बड़ी का
लुधियाना में युवती के लिए इंस्टाग्राम दोस्ती बनी मुसीब

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 51098272

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us