*इनोसेंट हार्ट्स ने दिशा- एन इनीशिएटिव के तत्वावधान में हार्ट् माइंड एंड मशीन पर शिक्षा सम्मेलन का किया आयोजन

Jul25,2026 | Balraj Khanna | Jalandhar

 : सम्मेलन में 100 से अधिक सीबीएसई स्कूल प्रिंसिपल हुए शामिल*

बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट द्वारा संचालित और प्रबंधित  'दिशा- एन इनीशिएटिव' के तत्वावधान में इनोसेंट हार्ट्स ने इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के लोहारां कैंपस में “हार्ट् माइंड एंड मशीन” पर एक भव्य एजुकेशन कॉन्क्लेव का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में क्षेत्रभर से शिक्षाविद,विचारक व प्रोफेशनल्स एकत्रित हुए तथा उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में जहाँ "मानवीय मूल्य और बुद्धिमान नवाचार  साथ मिलकर भविष्य का निर्माण करते हैं"  के एकीकरण पर विचार-विमर्श किया।
इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप की सीएसआर डायरेक्टर डॉ. पलक गुप्ता बौरी ने उपस्थित शिक्षाविदों का गर्मजोशी से स्वागत किया और इनोसेंट हार्ट्स की संस्थापक स्वर्गीय श्रीमती कमलेश बौरी के विजन को साझा किया। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि संस्था की स्थापना नैतिक मूल्यों और समग्र विकास पर आधारित गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने की विजन के साथ की गई थी।  
कार्यक्रम के मुख्यातिथि श्री संजय कुमार बिष्ट (रीजनल ऑफ़िसर लुधियाना), श्री संदीप राजपाल ( प्रिंसिपल प्राइवेट सेक्रेटरी) ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। मुख्यातिथि तथा  एडवाइजरी पैनल के सदस्यों श्रीमती दीपा डोगरा ( डायरेक्टर कैंब्रिज), डॉक्टर वंदना शाही (प्रिंसिपल बीसीएम लुधियाना), डॉक्टर हरमीत बड़ैच(सिटी कोऑर्डिनेटर लुधियाना), डॉक्टर विनोदिता संख्यन , प्रिंसिपल श्री राम आश्रम पब्लिक स्कूल अमृतसर, श्रीमती परमजीत कौर ढिल्लों(डायरेक्टर कमला नेहरू स्कूल फगवाड़ा), श्रीमान योगेश गंभीर(प्रिंसिपल डीएवी फ्लोर, एवं पुलिस डीएवी जालंधर) व गणमान्य व्यक्तियों द्वारा दीप प्रज्वलन की परंपरागत रस्म अदा की गई। तत्पश्चात "विकसित भारत-  2047" थीम पर आधारित एक जीवंत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया,  जिसमें समृद्ध भारत की झलकियाँ दिखाई गई । मुख्यातिथि ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए आग्रह किया कि वे शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाएँ।
मुख्य भाषण के बाद कई प्रभावशाली सत्रों की श्रृंखला आयोजित की गई, जिसका नेतृत्व प्रमुख विशेषज्ञों ने किया : डॉ. दीपा डोगरा (डायरेक्टर प्रिंसिपल कैंब्रिज स्कूल, जालंधर) ने बताया कि किस तरह ह्यूमन और मशीन मिलकर बुद्धिमता की ओर अग्रसर होते हैं। डॉ. वंदना शाही (प्रिंसिपल,  बी सी एम  स्कूल लुधियाना) ने एनहांसिंग लर्निंग विदाउट रिप्लेसिंग ह्यूमैनिटी पर अपने  विचार प्रकट किए, जिन्हें बहुत सराहा गया। डॉक्टर अरुण जॉन मसीह (प्रिंसिपल एंड मैनेजिंग डायरेक्टर बेपिस्ट स्कूल चंडीगढ़  ने इन्क्लूसिव एजुकेशन एंड टेक्नोलॉजी पर अपने गहरे विचार व्यक्त किए।
श्री एजुकेयर लिमिटेड के वाइस प्रेसिडेंट ऑपरेशंस श्री संदीप कामरा ने "कनेक्टड पैरेंट स्कूल पार्टनरशिप" पर अपने विचार साझा किए। श्रीमती मीनू कुमार, जिन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तथा साइबर सिक्योरिटी पर बहुत-सी पुस्तकें लिखी हैं, ने "ए कॉग्निटिव माइंड एंड एन एंपैथेटिक हार्टस" पर प्रभावशाली सत्र प्रस्तुत किया।
 कार्यक्रम में “मास्टरिंग डिजिटल पेडागॉजी फॉर इम्पैक्टफुल लर्निंग” विषय पर एक ज्ञानवर्धक पैनल चर्चा भी आयोजित की गई, इस सत्र की मॉडरेटर डॉ. विनोदिता संख्यान (प्रिंसिपल, श्रीराम आश्रम पब्लिक स्कूल, अमृतसर) थीं। पैनल में श्री आशीष साहनी (सेक्रेटरी सहोदय तथा प्रिंसिपल बालभारती लुधियाना), डॉ. सोनिया मागो प्रिंसिपल (स्वामी संत दास स्कूल जालंधर,श्रीमती रजनी  कालड़ा (प्रिंसिपल डीसीएम प्रेसीडेंसी स्कूल), श्रीमती आभा अरोड़ा (लेखिका, अर्ली चाइल्डहुड एजुकेटर) ने अपने विचार साझा किए।
इसके अतिरिक्त “डिजिटल डिवाइड वर्सेस द इन्क्लूज़न ब्रिज” विषय पर आयोजित एक अन्य विचारोत्तेजक पैनल चर्चा का संचालन श्रीमती परमजीत कौर ढिल्लों (डायरेक्टर कमला नेहरू पब्लिक स्कूल ) ने किया। पैनलिस्टों में शामिल थे : श्रीमती आरती दादा (प्रिंसिपल कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल कपूरथला), श्रीमती संध्या दीवान (प्रिंसिपल कैंब्रिज स्कूल नकोदर) डॉ.अंजू मेहता" (प्रिंसिपल स्वामी संत दास फगवाड़ा)"  डॉ. रमन दुआ "वाइस प्रेसिडेंट सहोदय प्रिंसिपल माझा पब्लिक स्कूल अमृतसर"  डॉ. संतोष कुमार गौतम (प्रिंसिपल दयानंद मॉडल स्कूल जालंधर)
इनोसेंट हार्ट्स के चेयरमैन डॉ. अनूप बौरी और डॉ. पलक गुप्ता  बौरी ने मुख्यातिथि श्री संजय बिष्ट(रीजनल ऑफ़िसर, सीबीएसई, लुधियाना) श्री संदीप राजपाल (प्रिंसिपल  प्राइवेट सेक्रेटरी) को सम्मान चिह्न भेंट किया।
ग्रुप फ़ोटोग्राफ़ी सत्र और दोपहर भोज ने नेटवर्किंग के अवसर और अनौपचारिक संवाद के लिए स्थान प्रदान किया। कार्यक्रम का समापन सम्मान समारोह और धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसके बाद हाई-टी का आयोजन किया गया, जिससे उपस्थित लोग शिक्षा में ए.आई. की परिवर्तनकारी शक्ति से प्रेरित और अवगत हुए। शिक्षा सम्मेलन ने ज्ञान साझा करने, सहयोग बढ़ाने और प्रौद्योगिकी के माध्यम से भविष्य की शिक्षा की परिकल्पना के लिए एक गतिशील मंच के रूप में कार्य किया।

-Innocent-Hearts-Organises-Education-Conclave-On-Heart-Mind-Machine-Under-Disha-



TOP HEADLINES


पंजाब के लोगों ने 2027 में फिर आप सरकार लाने का मन बना
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पुन्हाना में 270 करोड़ से अ
मालवा में अत्याधुनिक अस्पताल का मुख्यमंत्री भगवंत सिंह
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने चुलकाना में सिलाई प्रशिक्
आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए पौधरोपण जर
जगाधरी में मेटल इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए मेटल
*पैसा सही हाथों तक पहुँचा: पंजाब की महिलाओं ने मुख्यमं
राष्ट्रपति ने धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर किया,
*जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी), लुधियाना द्वारा विजय मार्
*पंजाब सरकार ने मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओ
आप ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को विद्यार्थियों और
लुधियाना साइबर क्राइम पुलिस को बड़ी कामयाबी : 2.5 करो
सरकारी डिपार्टमेंट में आउटसोर्स कर्मचारियों को शामिल क
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लोकतंत्र की सबसे बड़ी जीत,
पंजाब सरकार द्वारा डेयरी किसानों/दूध उत्पादकों को बड़ा
पुलिस चौंकी मराडों ने 240 बोतल अवैध शराब के साथ छोटा ह
केंद्र सरकार झुकी-सभी मांगे मानने के बाद सीजेपी आंदोलन
*इनोसेंट हार्ट्स ने दिशा- एन इनीशिएटिव के तत्वावधान मे
युद्ध नशों के विरुद्ध - क्राइम ब्रांच पुलिस की बड़ी का
लुधियाना में युवती के लिए इंस्टाग्राम दोस्ती बनी मुसीब

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 51098271

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us