कुटेल मेडिकल यूनिवर्सिटी में 30 जुलाई को आयोजित होगा राज्य स्तरीय वन महोत्सव
Jul24,2026
| Rajender Singh Jadon | Chandigarh
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि करेंगे शिरकत
चंडीगढ़ , 24 जुलाई। आगामी 30 जुलाई को करनाल जिला में कुटेल स्थित मेडिकल यूनिवर्सिटी में राज्य स्तरीय वन महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।
एक सरकारी प्रवक्ता बताया कि पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने तथा भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रत्येक नागरिक की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी सरकारी विभागों, पंचायतों, शिक्षण संस्थानों, औद्योगिक इकाइयों तथा सामाजिक संगठनों से अपने-अपने परिसरों एवं सार्वजनिक स्थानों पर अधिकाधिक पौधारोपण करने का आह्वान किया।
Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.