*मोदी जी, जब आपकी सीबीआई सबूत ही नहीं देगी, तो फास्ट ट्रैक का नाटक क्यों?- केजरीवाल*

Jul24,2026 | Jagrati Lahar Bureau | New Delhi


*- गुरुवार को ही आपका आश्वासन खोखला साबित हो गया, जब सीबीआई ने 2024 नीट पेपर लीक के मास्टरमाइंड को निर्दोष बता दिया - केजरीवाल*
 
*- अगर संजीव मुखिया मास्टरमाइंड नहीं है तो फिर कौन है या 2024 में लीक हुए पेपर को किसी ने लीक किया ही नहीं?- केजरीवाल*
 
*- जब सीबीआई सबूत ही नहीं देगी तो फास्ट ट्रैक कोर्ट का महत्व ही क्या है, फिर पीएम बच्चों को झूठे आश्वासन क्यों दे रहे हैं?- केजरीवाल*
 
*- अगर प्रधानमंत्री की नीयत में खोट नहीं होती तो पेपर लीक माफिया के मास्टरमाइंड को बेल नहीं, कड़ी सजा दिलवाते - केजरीवाल*
 
 
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजटिवल ने प्रधानमंत्री की ओर से पेपर लीक पर फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने के लिए संसद में कानून लाने के आश्वासन को पूरी तरफ खोखला और झूठा करार दिया है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के लिए सोमवार को संसद में फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का मोदी जी का दिया गया आश्वासन कितना खोखला है, ये गुरुवार को ख़ुद ही साबित हो गया। जब 2024 नीट पेपर लीक के मास्टरमाइंड को सीबीआई ने कोर्ट में निर्दोष घोषित कर दिया। उन्होंने पीएम से कहा कि अगर ऐसी ही जांच करनी है, अगर आपको सुबूत ही नहीं पेश करने हैं, तो फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का नाटक क्यों? मोदी जी, आपकी नीयत में ही खोट है।
 
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुरुवार रात 12 बजे प्रधानमंत्री जी ने एक वीडियो जारी करके पूरे देश से कहा कि पेपर लीक मामलों के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने के वास्ते सोमवार को संसद में एक कानून लाया जाएगा। प्रधानमंत्री जी का यह आश्वासन कितना खोखला और झूठा है, यह गुरुवार को ही साबित हो गया। 2024 में जब नीट का पेपर लीक हुआ था, उस वक्त इन्होंने कहा था कि संजीव मुखिया नाम का एक आदमी इसका मास्टरमाइंड है। सरकार ने खूब तामझाम के साथ उसे गिरफ्तार किया, लेकिन गिरफ्तारी के 3 महीने के अंदर ही सरकार ने उसे बेल दिला दी और वह जेल से बाहर आ गया। उस पर मुकदमा चलने लगा।
 
अरविंद केजरीवाल ने बताया कि गुरुवार दोपहर 1:30 बजे पीटीआई की खबर आई कि सीबीआई ने कोर्ट में बोला है कि संजीव मुखिया निर्दोष है। सीबीआई ने कहा कि संजीव मुखिया के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला है, इसलिए उसे छोड़ दिया जाए। अगर सीबीआई के हिसाब से संजीव मुखिया मास्टरमाइंड नहीं है, तो फिर मास्टरमाइंड कौन है? सीबीआई ने किसी मास्टरमाइंड का नाम नहीं बताया। इसका मतलब है कि 2024 का जो पेपर लीक हुआ, उसे किसी ने लीक ही नहीं किया। क्या आप फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाकर इस तरह से काम करेंगे?
 
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुरुवार सुबह 9:30 बजे प्रधानमंत्री जी ने ट्वीट करके भी कहा था कि मैं फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाऊंगा और महज कुछ घंटों बाद, 1:30 बजे पीटीआई की खबर आ गई कि सीबीआई ने मास्टरमाइंड को छोड़ दिया। प्रधानमंत्री जी, अगर आपकी सीबीआई कोर्ट में सबूत ही पेश नहीं करेगी, तो इन फास्ट ट्रैक कोर्ट की अहमियत ही क्या है? आप पेपर लीक माफिया को क्यों बचाना चाहते हैं? आप देश को इस तरह के झूठे और खोखले आश्वासन क्यों दे रहे हैं?
 
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पूरे देश का युवा पीड़ित है। बच्चों ने आत्महत्याएं कर ली हैं और आप इस तरह के खोखले वादे कर रहे हैं। क्या आपने यह सुनिश्चित करने के लिए कोई कदम उठाया है कि अगले साल नीट का पेपर लीक न हो? कोई कदम नहीं उठाया गया। इस बार पेपर लीक हुआ, कई बच्चों ने आत्महत्या की। अगली बार पेपर फिर लीक होगा और आप फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाते घूम रहे हैं। इन फास्ट ट्रैक कोर्ट से क्या होगा?
 
अरविंद केजरीवाल ने बताया कि फास्ट ट्रैक कोर्ट तो पहले से ही पॉक्सो और रेप मामलों के लिए बने हुए हैं, लेकिन वहां भी सालों-साल लग जाते हैं। प्रधानमंत्री जी, अगर आपको पेपर लीक माफिया के मास्टरमाइंड को छुड़ाना ही है, अगर आपको सबूत इकट्ठे ही नहीं करने हैं, जांच ही नहीं करनी है, उन्हें बेल ही दिलवानी है और जेल से ही छुड़वाना है, तो ये फास्ट ट्रैक कोर्ट आखिर क्या करेंगे? प्रधानमंत्री जी, आपकी नीयत में ही खोट है।

Pm-Modi-When-Your-Cbi-Isn-t-Going-To-Produce-Evidence-Anyway-Then-Why-This-Drama-Of-Fast-Track-Courts-Arvind-Kejriwal



TOP HEADLINES


*सफ़ाई कर्मचारियों के साथ हुई घटना के बाद सीएम भगवंत स
फिल्लौर-गोराया नेशनल हाईवे पर भयानक सड़क हादसा, युवा फ
केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने अपने पद से इस्तीफ
आयुर्वेद को वैज्ञानिक अनुसंधान से मिलेगी नई पहचान : प्
मानसा में अकाली दल (बादल) को बड़ा झटका, जिला यूथ प्र
शिक्षा को कौशल और उद्योग से जोड़ना है जरूरी-शिक्षा मंत्
टीबी मुक्त भारत ऐप पर पंजीकरण में हरियाणा का देश में द
नागरिकों की शिकायतों का प्राथमिकता से किया जाए निवारण-
कुटेल मेडिकल यूनिवर्सिटी में 30 जुलाई को आयोजित होगा
लुधियाना में डेहलों के आरएससी प्लांट में करंट लगने से
मानव संसाधन विभाग में प्रतिनियुक्ति पर भरे जाएंगे 32
*कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल द्वारा मिशन हरियाली
कथित अवैध खनन की शिकायत पर अचानक निरीक्षण, ग्रामीणों म
*मोगा स्कूल में छात्राओं से यौन उत्पीड़न का मामला: Nhr
*मोदी जी, जब आपकी सीबीआई सबूत ही नहीं देगी, तो फास्ट ट
*मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत पंजाब सरकार ने 8,069 कै
युद्ध नशों विरुद्ध अभियान में माताएं, पत्नियां और बहने
मावां धीयां सत्कार योजना के तहत रिकॉर्ड 72.56 लाख महिल
*cjp प्रतिनिधियों से 2 घंटे की बैठक के बाद बोले केंद्र
*दिल्ली: पाकिस्तान से जुड़े 480 सोशल मीडिया हैंडल ब्लॉ

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 51078670

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us