टीबी मुक्त भारत ऐप पर पंजीकरण में हरियाणा का देश में दूसरे स्थान

Jul24,2026 | Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh


टीबी प्रिवेंटिव ट्रीटमेंट का कवरेज बढ़कर 49 प्रतिशतमॉलिक्युलर जांच का कवरेज भी बढ़ा
चंडीगढ़, 24 जुलाई।हरियाणा ने क्षय रोग (टीबी) के खिलाफ अभियान में उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए टीबी मुक्त भारत ऐप पर 35,229 पंजीकरण के साथ देश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इसके साथ ही राज्य में टीबी प्रिवेंटिव ट्रीटमेंट (टीपीटी) का कवरेज बढ़कर 49 प्रतिशतएनएएटी  आधारित मॉलिक्युलर जांच का कवरेज 67 प्रतिशत तथा पात्र मरीजों के लिए डिफरेंशिएटेड टीबी केयर का कवरेज 71 प्रतिशत तक पहुंच गया है।
इन उपलब्धियों की जानकारी शुक्रवार को यहां मुख्य सचिव  अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में आयोजित 100-दिवसीय टीबी उन्मूलन अभियान की समीक्षा बैठक में दी गई। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि 24 मार्च, 2026 को अभियान शुरू होने के बाद से हरियाणा ने टीबी नियंत्रण के लगभग सभी प्रमुख मानकों पर निरंतर प्रगति दर्ज की है। राज्य ने न केवल टीबी मुक्त भारत ऐप पर पंजीकरण के मामले में देश में दूसरा स्थान हासिल किया हैबल्कि 22,888 स्वयंसेवकों तथा 2,067 निक्षय मित्रों को भी इस अभियान से जोड़कर जनभागीदारी को मजबूत किया है। पहली जनवरी से 23 जुलाई, 2026 के बीच अधिसूचित 51,526 टीबी मरीजों में से 8,939 मरीजों ने टीबी मुक्त भारत ऐप पर पंजीकरण कराया हैजिससे उनके उपचार एवं निगरानी को और अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है।
 
समीक्षा के दौरान बताया गया कि टीबी प्रिवेंटिव ट्रीटमेंट (टीपीटी) के क्षेत्र में भी राज्य ने उल्लेखनीय प्रगति की है। औषधि-संवेदनशील फेफड़ों की टीबी से पीड़ित मरीजों के 44,574 पात्र पारिवारिक संपर्कों में से 21,697 व्यक्तियों (49 प्रतिशत) को निवारक उपचार प्रदान किया जा चुका हैजबकि अभियान की शुरुआत में यह कवरेज केवल 31 प्रतिशत था। राज्य के 14 जिले इस मामले में 50 प्रतिशत से अधिक कवरेज प्राप्त कर चुके हैं। राष्ट्रीय औसत से पीछे चल रहे जिलों में प्रदर्शन सुधारने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 60-दिवसीय विशेष अभियान शुरू किया हैजिसमें आशा कार्यकर्तासामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी और टीबी हेल्थ विजिटर प्रशिक्षणपर्यवेक्षण और घर-घर जाकर संपर्क अभियान चला रहे हैं।
अधिकारियों ने बताया कि सक्रिय रोगी खोज (एक्टिव केस फाइंडिंग) और शीघ्र पहचान के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। अब तक 4,711 स्क्रीनिंग कैंप के माध्यम से 5,31,178 संवेदनशील व्यक्तियों की जांच की जा चुकी है। इनमें से 2,814 कैंप उच्च जोखिम वाले गांवों और शहरी वार्डों में लगाए गए। इस दौरान 2,57,081 छाती के एक्स-रे किए गए। जांच क्षमता को और मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा हरियाणा को 200 हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीनें आवंटित की गई हैं। इनमें से 36 मशीनें स्थापित की जा चुकी हैंजबकि शेष 164 मशीनें शीघ्र स्थापित की जाएंगी।
राज्य की जांच क्षमता में भी उल्लेखनीय सुधार हुआ है। अभियान के दौरान अब तक 1.50 लाख एनएएटी जांच की जा चुकी हैंजिससे मॉलिक्युलर जांच कवरेज 42 प्रतिशत से बढ़कर 67 प्रतिशत हो गया है। साथ ही, 31,849 पात्र टीबी मरीजों में से 22,571 मरीजों (71 प्रतिशत) को डिफरेंशिएटेड टीबी केयर के दायरे में लाया गया है। इस मानक पर 20 जिले 50 प्रतिशत से अधिक कवरेज प्राप्त कर चुके हैं और अब कोई भी जिला रेड कैटेगरी में नहीं है। विभाग का लक्ष्य अगस्त 2026 तक सभी पात्र मरीजों के लिए 100 प्रतिशत प्रारंभिक एनएएटी जांच सुनिश्चित करना है।
बैठक में निक्षय पोषण योजना और निक्षय मित्र पहल की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि पोषण सहायता योजना के 2025 घटक के तहत 55,348 लाभार्थियों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से सहायता प्रदान की गई हैजबकि 2026 घटक के अंतर्गत अब तक 9,000 लाभार्थियों को लाभ मिला है। इसके अतिरिक्त 23,962 सहमति देने वाले टीबी मरीजों को निक्षय मित्र पहल के माध्यम से पोषण किट उपलब्ध कराई गई हैं। राज्य सरकार टीबी मरीजों के लिए पोषण सहायता का दायरा बढ़ाने हेतु पंचायती राज संस्थाओंशहरी स्थानीय निकायों तथा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के साथ भी समन्वय कर रही है।
बैठक में अभियान के अगले चरण की कार्ययोजना की भी समीक्षा की गई। इसके अंतर्गत फील्ड स्टाफ का निरंतर प्रशिक्षणएक्स-रे सुविधाओं का बेहतर उपयोगशेष हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीनों की स्थापनाटीबी प्रिवेंटिव ट्रीटमेंट के कवरेज का विस्तार तथा कम प्रदर्शन वाले जिलों की विशेष निगरानी पर जोर दिया गया।

Haryana-News-



TOP HEADLINES


*सफ़ाई कर्मचारियों के साथ हुई घटना के बाद सीएम भगवंत स
फिल्लौर-गोराया नेशनल हाईवे पर भयानक सड़क हादसा, युवा फ
केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने अपने पद से इस्तीफ
आयुर्वेद को वैज्ञानिक अनुसंधान से मिलेगी नई पहचान : प्
मानसा में अकाली दल (बादल) को बड़ा झटका, जिला यूथ प्र
शिक्षा को कौशल और उद्योग से जोड़ना है जरूरी-शिक्षा मंत्
टीबी मुक्त भारत ऐप पर पंजीकरण में हरियाणा का देश में द
नागरिकों की शिकायतों का प्राथमिकता से किया जाए निवारण-
कुटेल मेडिकल यूनिवर्सिटी में 30 जुलाई को आयोजित होगा
लुधियाना में डेहलों के आरएससी प्लांट में करंट लगने से
मानव संसाधन विभाग में प्रतिनियुक्ति पर भरे जाएंगे 32
*कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल द्वारा मिशन हरियाली
कथित अवैध खनन की शिकायत पर अचानक निरीक्षण, ग्रामीणों म
*मोगा स्कूल में छात्राओं से यौन उत्पीड़न का मामला: Nhr
*मोदी जी, जब आपकी सीबीआई सबूत ही नहीं देगी, तो फास्ट ट
*मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत पंजाब सरकार ने 8,069 कै
युद्ध नशों विरुद्ध अभियान में माताएं, पत्नियां और बहने
मावां धीयां सत्कार योजना के तहत रिकॉर्ड 72.56 लाख महिल
*cjp प्रतिनिधियों से 2 घंटे की बैठक के बाद बोले केंद्र
*दिल्ली: पाकिस्तान से जुड़े 480 सोशल मीडिया हैंडल ब्लॉ

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 51078658

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us