मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला से शुरू किया राज्यव्यापी स्वच्छता अभियान

Jul13,2026 | Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh

17 जुलाई तक पूरे हरियाणा में चलेगा व्यापक स्वच्छता अभियान: मुख्यमंत्री
         राजेंद्र सिंह जादौन
चंडीगढ़, 13 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने और स्वच्छता के प्रति व्यापक जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने सोमवार को पंचकूला से राज्यव्यापी स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वयं श्रमदान कर सफाई की तथा प्रदेशवासियों से स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया।
 मुख्यमंत्री ने अभियान की शुरुआत पंचकूला के सेक्टर-20 की मुख्य मार्केट के सामने स्वयं झाड़ू लगाकर की। उन्होंने आसपास के क्षेत्र की सफाई करते हुए नागरिकों को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया। साथ ही उन्होंने कचरे के वैज्ञानिक एवं उचित निष्पादन के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए स्वयं कचरा एकत्र कर रेहड़ी में डाला। इस मौके पर उन्होंने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण भी किया।
इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकार की ही नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की भी नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपने घर, मोहल्ले, बाजार और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने तथा कचरे का उचित प्रबंधन सुनिश्चित करने में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के स्वच्छता के संदेश से प्रेरित होकर देशभर के लोगों ने स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाया है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 जुलाई को हरियाणा के दौरे पर आएंगे। इस अवसर को ध्यान में रखते हुए 13 जुलाई से 17 जुलाई तक पूरे हरियाणा में प्रतिदिन व्यापक स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाने का निर्णय लिया है जिसकी शुरुआत आज पंचकूला से की गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अभियान के तहत प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर मंत्रीगण, सांसद, विधायक, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा पार्टी पदाधिकारी स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ एवं विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे।  मुख्यमंत्री  ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी का हरियाणा आगमन हम सब के लिए गौरव की बात है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री अपने हरियाणा दौरे में हाइड्रोजन ट्रेन को झंडी दिखाएंगे और हरियाणा के विकास  से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास भी करेंगे। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन के प्रभाव आज पूरी दुनिया महसूस कर रही है, पर्यावरणीय चुनौतियां बढ़ी हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान की शुरुआत की और देशवासियों से अपनी मां के सम्मान में कम से कम एक पौधा लगाने तथा उसका संरक्षण करने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से भी इस अभियान से जुड़ते हुए कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी नियमित देखभाल कर उसे वृक्ष बनने तक संरक्षित रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पौधा रोपण से पर्यावरण स्वच्छ होगा, वायु प्रदूषण में कमी आएगी और लोगों का स्वास्थ्य बेहतर होगा, जिससे अनेक बीमारियों की रोकथाम में भी सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि उन्होंने संकल्प लिया है कि वे जहाँ भी जाएंगे, वहां कम से कम 100 पौधे अवश्य लगाएंगे। इसी क्रम में आज पंचकूला में भी पौधरोपण किया गया।
इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष  ज्ञानचंद गुप्ता, पंचकूला के मेयर  श्याम लाल बंसल, हरियाणा शिवालिक विकास बोर्ड के कार्यकारी उपाध्यक्ष  ओम प्रकाश देवीनगर, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती बंतो  कटारिया, पूर्व मेयर  कुलभूषण गोयल, उपायुक्त  सतपाल शर्मा सहित अन्य गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Nayab-Singh-Saini-Haryana-New-Cm



TOP HEADLINES


*सफ़ाई कर्मचारियों के साथ हुई घटना के बाद सीएम भगवंत स
फिल्लौर-गोराया नेशनल हाईवे पर भयानक सड़क हादसा, युवा फ
केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने अपने पद से इस्तीफ
आयुर्वेद को वैज्ञानिक अनुसंधान से मिलेगी नई पहचान : प्
मानसा में अकाली दल (बादल) को बड़ा झटका, जिला यूथ प्र
शिक्षा को कौशल और उद्योग से जोड़ना है जरूरी-शिक्षा मंत्
टीबी मुक्त भारत ऐप पर पंजीकरण में हरियाणा का देश में द
नागरिकों की शिकायतों का प्राथमिकता से किया जाए निवारण-
कुटेल मेडिकल यूनिवर्सिटी में 30 जुलाई को आयोजित होगा
लुधियाना में डेहलों के आरएससी प्लांट में करंट लगने से
मानव संसाधन विभाग में प्रतिनियुक्ति पर भरे जाएंगे 32
*कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल द्वारा मिशन हरियाली
कथित अवैध खनन की शिकायत पर अचानक निरीक्षण, ग्रामीणों म
*मोगा स्कूल में छात्राओं से यौन उत्पीड़न का मामला: Nhr
*मोदी जी, जब आपकी सीबीआई सबूत ही नहीं देगी, तो फास्ट ट
*मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत पंजाब सरकार ने 8,069 कै
युद्ध नशों विरुद्ध अभियान में माताएं, पत्नियां और बहने
मावां धीयां सत्कार योजना के तहत रिकॉर्ड 72.56 लाख महिल
*cjp प्रतिनिधियों से 2 घंटे की बैठक के बाद बोले केंद्र
*दिल्ली: पाकिस्तान से जुड़े 480 सोशल मीडिया हैंडल ब्लॉ

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 51078689

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us