*नई दिल्ली में पंजाब कांग्रेस की बड़ी बैठक, वेणुगोपाल की मौजूदगी में चुनावी रणनीति पर मंथन* -एक फोटो में नजर आये पंजाब के नेता, एकजुटता पर बल
Jul22,2026
| Jagrati Lahar Bureau | New Delhi/chandigarh
इंदिरा भवन, नई दिल्ली में आज पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की एक अहम बैठक हुई। बैठक में कांग्रेस के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल विशेष रूप से मौजूद रहे।
बैठक में पार्टी की संगठनात्मक मजबूती और आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई। इसके साथ ही देश और पंजाब से जुड़े विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर भी गहन विचार-विमर्श किया गया।
सूत्रों के अनुसार, बैठक का मुख्य फोकस पार्टी की चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देना और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को एकजुट करना रहा। नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों पर भी चर्चा की।
बैठक के बाद "टीम पंजाब" की एकजुटता पर जोर देते हुए कहा गया कि पंजाब कांग्रेस एकजुट होकर पंजाब की जनता के हितों के लिए लड़ेगी और आगामी चुनावों में जीत हासिल करेगी।
कांग्रेस नेताओं का मानना है कि इस बैठक से पार्टी को पंजाब में संगठन को मजबूत करने और जनता से सीधा संवाद बढ़ाने में मदद मिलेगी।
-
Punjab-Congress-Meeting-Delhi-