हरियाणा में पूर्व सीएपीएफ कर्मियों के कल्याण की योजनाओं के लिए पंजीकरण शुरू

Jul10,2026 | Rajender Singh Jadon | Chandigarh


चंडीगढ़,10 जुलाई। हरियाणा के सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण मंत्री राव नरबीर सिंह ने शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि हरियाणा देश का पहला ऐसा राज्य है, जिसने पूर्व केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ ) के जवानों को रक्षा कर्मियों के समान विभिन्न लाभ प्रदान किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सीएपीएफ कर्मियों और उनके परिवारों के कल्याण  के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
इसी दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए सैनिक और अर्धसैनिक कल्याण विभाग, हरियाणा (पंचकूला) की आधिकारिक वेबसाइट पर पूर्व सीएपीएफ कर्मियों के ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
मंत्री राव नरबीर सिंह ने बताया कि सभी पूर्व सीएपीएफ  कर्मी (जैसे- बीएसएफ,सीआरपीएफ, आईटीबीपी, सीआईएसएफ, एसएसबी, और असम राइफल्स आदि) तथा उनके परिवार के सदस्य वेबसाइट पर अपना ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं।
उन्होंने बताय़ा कि देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीद पूर्व सीएपीएफ कर्मियों के परिवारों को हरियाणा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ दिया जाएगा।
मंत्री ने बताया कि पंजीकृत पूर्व सीएपीएफ कर्मी और उनके परिवार के सदस्य विभाग के माध्यम से अपना ' सीएपीएफ कर्मी पहचान पत्र' प्राप्त कर सकेंगे।
उन्होंने बताया कि बीएसएफ,सीआरपीएफ, आईटीबीपी, सीआईएसएफ, एसएसबी, और असम राइफल्स सहित सभी पूर्व जवानों व उनके परिवारों के सर्विस रिकॉर्ड में यदि कोई विसंगति या लंबे समय से लंबित मुद्दा है, तो उसे इस माध्यम से ठीक करवाया जा सकेगा।
मंत्री ने कहा की सरकार का उद्देश्य हर उस जवान तक मदद पहुंचाना है जिसने देश की सीमाओं और आंतरिक सुरक्षा में अपना योगदान दिया है। उन्होंने सीएपीएफ कर्मियों और उनके परिवारजनों का आह्वान किया है कि वे विभाग की वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण जल्द से जल्द सुनिश्चित करें और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाएं।
मंत्री विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इस पहल का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि प्रदेश के कोने-कोने में रहने वाले भूतपूर्व जवानों और उनके परिवारों तक यह जानकारी पहुंच सके और कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे। पात्र लाभार्थी पंजीकरण के लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर www.sainikwelfareharyana.gov.in पंजीकरण कर सकते हैं।

Haryana-News-



TOP HEADLINES


*नई दिल्ली में पंजाब कांग्रेस की बड़ी बैठक, वेणुगोपाल
*भारत को विकसित बनाने के लिए अच्छी शिक्षा जरूरी, दिल्ल
*हम युवाओं के साथ, युवाओं के मुद्दे देश के मुद्दे- केज
*लुधियाना: Neet पेपर लीक और शिक्षा नीति के खिलाफ छात्र
*पंजाब पहली से बारहवीं कक्षा तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
लुधियाना के Dmc अस्पताल में कर्मचारी पर ड्रेसिंग का सा
*सी.आई.ए. स्टाफ जालंधर ग्रामीण द्वारा नशा तस्करी नेटवर
कादियां की तीन बेटियों ने लंदन में माता-पिता का नाम क
पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों के कांग्रेस भवन
​नीट पर कांग्रेस की राजनीति के खिलाफ भाजपा पंजाब का प्
मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत 2300 मधुमेह रोगियों का क
पंजाबी नौजवान की कनाडा में सड़क दुर्घटना में मौत
प्रवासी पंजाबियों की समस्याओं का समाधान पूरी पारदर्शित
हरियाणा में अनुबंध कर्मचारियों के लिए बढ़ा सेवा सुरक्ष
हरियाणा के हर जिले में खुलेगा स्टार्टअप्स का द्वार : म
*एस.आई.आर.-2026: सी.ई.ओ. पंजाब द्वारा घर-घर गणना चरण क
*जालंधर ग्रामीण पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी गिरोह का क
प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी विभाग में नवीनतम तकनीक अपनाने क
अंसल एपीआई के खिलाफ जल्द दर्ज की जाए एफआईआर: कृष्ण लाल
गुरुग्राम में जलभराव रोकने के लिए ड्रेनेज सफाई और इलेट

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 51053867

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us