कांग्रेस के दिए गरीबों के आंसू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोंछे : नायब सैनी

Jul10,2026 | Rajender Singh Jadon | Chandigarh


         राजेंद्र सिंह जादौन 
चंडीगढ़, 10 जुलाई। हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को यहां कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने गरीबों के वे आंसू पोंछे है जो कि कांग्रेस सरकारों ने दिए। मोदी के नेतृत्व में केंद्र और हरियाणा की डबल इंजन सरकार ने पारदर्शिता, सुशासन और अंत्योदय के संकल्प के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के अंतिम पंक्ति में खड़े प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्रत्येक योजना का उद्देश्य गरीब, किसान, युवा, महिला, बुजुर्ग और समाज के वंचित वर्गों का जीवन आसान, सम्मानजनक और आत्मनिर्भर बनाना है। मुख्यमंत्री शुक्रवार को हरियाणा निवास में योजनाओं के लाभार्थियों को राशि हस्तांतरण कार्यक्रम के दौरान पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके विपरीत कांग्रेस ने अपने लंबे शासनकाल में गरीबों, किसानों, युवाओं और बुजुर्गों के नाम पर केवल वादे किए, जबकि वर्तमान सरकार ने उन्हें योजनाओं का वास्तविक लाभ पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी चुनावी घोषणाओं और झूठे वादों के माध्यम से जनता को गुमराह करने का प्रयास करती रही हैं, जबकि भाजपा की डबल इंजन सरकार जनता से किए गए प्रत्येक संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में बुजुर्गों को वृद्धावस्था सम्मान भत्ता बनवाने के लिए वर्षों तक सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे। उन्हें जगह-जगह सिफारिशें करनी पड़ती थीं और अनेक प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि अब प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी की गारंटी के कारण प्रत्येक पात्र लाभार्थी के बैंक खाते में सरकारी सहायता सीधे पहुंच रही है। आजादी के बाद पहली बार ऐसी व्यवस्था बनी है, जिसमें पात्र व्यक्ति को सरकारी सहायता प्राप्त करने के लिए किसी के आगे हाथ फैलाने या सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ती।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने वर्षों तक गरीबी हटाओ का नारा दिया, लेकिन गरीबों की स्थिति बदलने के बजाय उन्हें और अधिक गरीबी की ओर धकेला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने गरीबों के साथ सबसे बड़ा मजाक किया। कांग्रेस ने गरीबों को आंसू दिए, जबकि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने गरीबों के आंसू पोंछने का काम किया है। उन्होंने कहा कि आज गरीब वर्ग के जीवन में जो बदलाव दिखाई दे रहा है, वह प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों और संवेदनशील नेतृत्व का परिणाम है।
  नायब सिंह  सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने गरीबों से 100 गज के प्लॉट देने जैसे अनेक वादे किए, लेकिन न तो प्लॉट दिए और न ही किसी को उसका अधिकार मिला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राजनीति केवल झूठे आश्वासनों और चुनावी वादों तक सीमित रही है। आज जनता कांग्रेस की वास्तविकता को भली-भांति समझ चुकी है और उसके झूठे वादों पर विश्वास नहीं करती।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से गरीबों को सशक्त बनाने का कार्य किया है। चाहे गरीबों को पक्का आवास उपलब्ध कराना हो, मुफ्त राशन देना हो, आयुष्मान भारत जैसी स्वास्थ्य सुरक्षा योजनाएं हों अथवा सीधे बैंक खातों में आर्थिक सहायता पहुंचाने की व्यवस्था, प्रत्येक योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद व्यक्ति को सम्मान पूर्वक जीवन जीने का अवसर उपलब्ध कराना है।
पंजाब सरकार का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने कहा कि पड़ोसी राज्य में भी जनता को बड़े-बड़े सपने दिखाए गए, लेकिन उन्हें धरातल पर नहीं उतारा गया। उन्होंने कहा कि किसानों से उनकी फसल खरीदने और युवाओं को रोजगार देने जैसे अनेक वादे केवल वोट हासिल करने के लिए किए गए, लेकिन सत्ता में आने के बाद उन्हें पूरा नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक स्वार्थ और सत्ता के लालच में जनता से झूठे वादे किए गए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके विपरीत हरियाणा सरकार ने युवाओं को योग्यता के आधार पर बिना पर्ची और बिना खर्ची के सरकारी नौकरियां देने की व्यवस्था लागू की है। उन्होंने कहा कि पिछले डेढ़ वर्ष के दौरान राज्य सरकार 50 हजार से अधिक युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ सरकारी सेवाओं में नियुक्त कर चुकी है। आज हरियाणा में प्रतिभा और योग्यता के आधार पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे युवाओं का व्यवस्था पर विश्वास मजबूत हुआ है।
उन्होंने कहा कि पहले ऐसी स्थिति थी कि कई बार पिता नौकरी के लिए अधिकारियों और नेताओं के चक्कर लगाते थे और योग्य युवा भी परीक्षा देने से पहले ही व्यवस्था से निराश हो जाते थे। आज सरकार ने उस व्यवस्था को पूरी तरह बदल दिया है। अब भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी, निष्पक्ष और मेरिट आधारित है, जिससे प्रत्येक योग्य युवा को समान अवसर मिल रहा है।
मुख्यमंत्री ने पंजाब में नशे की समस्या का उल्लेख करते हुए कहा कि पहले कांग्रेस ने राज्य को नशे के दलदल में धकेला और अब आम आदमी पार्टी भी इस चुनौती से प्रभावी ढंग से निपटने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं को अवसर देने और उनके भविष्य को सुरक्षित बनाने की दिशा में ठोस कार्य करने की आवश्यकता है, केवल घोषणाएं करने से काम नहीं चलता।
 नायब सिंह सैनी ने कहा कि डबल इंजन सरकार द्वारा लागू की गई डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) व्यवस्था उसकी पारदर्शिता और सुशासन के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है। आज सरकारी सहायता बिना किसी बिचौलिए के सीधे पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प है कि प्रत्येक जरूरतमंद तक समय पर सहायता पहुंचे और जनता से किए गए हर वादे को पूरी ईमानदारी के साथ पूरा किया जाए।
पंजाब में आयोजित अपने एक कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जब वहां के लोगों को हरियाणा में गरीबों और पात्र परिवारों को उपलब्ध कराए गए आवासों तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मिली तो वे आश्चर्यचकित रह गए। उन्होंने कहा कि वहां के लोगों ने महसूस किया कि उनकी सरकार केवल वादे करती है, जबकि हरियाणा सरकार अपने संकल्पों को धरातल पर उतारने का कार्य करती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां-जहां प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकारें हैं, वहां जनता के सामने नियमित रूप से सरकार के कार्यों का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया जाता है। जनता को बताया जाता है कि सरकार ने क्या कार्य किए और किन संकल्पों को पूरा किया। इसके विपरीत कांग्रेस और आम आदमी पार्टी चुनावी घोषणा पत्रों को केवल जनता को गुमराह करने का माध्यम बनाती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ये दल हर चुनाव में पुराने वादों को नया रंग-रोगन कर दोबारा जनता के सामने प्रस्तुत कर देते हैं, जबकि उनके पास उपलब्धियों के नाम पर कुछ भी नहीं है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने लंबे समय तक देश पर शासन किया, लेकिन देश को अपेक्षित गति से आगे नहीं बढ़ा सकी। उन्होंने कहा कि दशकों तक सत्ता में रहने के बावजूद कांग्रेस देश की तस्वीर बदलने में सफल नहीं हुई। इसके विपरीत प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों के दौरान भारत ने विकास, सुशासन और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित की है। आज भारत की उपलब्धियों की चर्चा देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में हो रही है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस आज दिल्ली, पंजाब और हरियाणा सहित अनेक राज्यों में जनता का विश्वास खो चुकी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा लगातार बढ़ी है और आज विश्व मंच पर भारत की भूमिका पहले से अधिक मजबूत हुई है। नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई को प्रस्तावित हरियाणा दौरे के संबंध मे एक प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जब-जब हरियाणा आए हैं, राज्य को बड़ी विकास परियोजनाओं की सौगात देकर गए हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस बार का दौरा भी हरियाणा के विकास को नई गति देने वाला सिद्ध होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बरसात के दौरान जलभराव की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार व्यापक स्तर पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्षा जल के बेहतर प्रबंधन के लिए बोरवेल बनाए जा रहे हैं तथा जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है, ताकि कहीं भी जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने कहा कि सरकार पूरी गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Nayab-Singh-Saini-Haryana-New-Cm



TOP HEADLINES


*नई दिल्ली में पंजाब कांग्रेस की बड़ी बैठक, वेणुगोपाल
*भारत को विकसित बनाने के लिए अच्छी शिक्षा जरूरी, दिल्ल
*हम युवाओं के साथ, युवाओं के मुद्दे देश के मुद्दे- केज
*लुधियाना: Neet पेपर लीक और शिक्षा नीति के खिलाफ छात्र
*पंजाब पहली से बारहवीं कक्षा तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
लुधियाना के Dmc अस्पताल में कर्मचारी पर ड्रेसिंग का सा
*सी.आई.ए. स्टाफ जालंधर ग्रामीण द्वारा नशा तस्करी नेटवर
कादियां की तीन बेटियों ने लंदन में माता-पिता का नाम क
पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों के कांग्रेस भवन
​नीट पर कांग्रेस की राजनीति के खिलाफ भाजपा पंजाब का प्
मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत 2300 मधुमेह रोगियों का क
पंजाबी नौजवान की कनाडा में सड़क दुर्घटना में मौत
प्रवासी पंजाबियों की समस्याओं का समाधान पूरी पारदर्शित
हरियाणा में अनुबंध कर्मचारियों के लिए बढ़ा सेवा सुरक्ष
हरियाणा के हर जिले में खुलेगा स्टार्टअप्स का द्वार : म
*एस.आई.आर.-2026: सी.ई.ओ. पंजाब द्वारा घर-घर गणना चरण क
*जालंधर ग्रामीण पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी गिरोह का क
प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी विभाग में नवीनतम तकनीक अपनाने क
अंसल एपीआई के खिलाफ जल्द दर्ज की जाए एफआईआर: कृष्ण लाल
गुरुग्राम में जलभराव रोकने के लिए ड्रेनेज सफाई और इलेट

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 51053442

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us