*भारत को विकसित बनाने के लिए अच्छी शिक्षा जरूरी, दिल्ली के बाद पंजाब में भी शानदार शिक्षा दे रही "आप" सरकार- केजरीवाल*

Jul22,2026 | Jagrati Lahar Bureau | New Delhi

*- पंजाब में सरकारी स्कूलों के 881 बच्चों ने नीट क्लियर किया है, 2022 से पहले 100 से भी कम बच्चे क्लियर करते थे - केजरीवाल* *- 75 सालों में किसी भी पार्टी या सरकार ने शिक्षा को इतनी तवज्जो नहीं दी, जितनी आम आदमी पार्टी दे रही है- केजरीवाल* *- शिक्षा के क्षेत्र में पंजाब नंबर वन बन रहा है, लेकिन देश को विकसित बनाने के लिए हर बच्चे को अच्छी शिक्षा देनी होगी - भगवंत सिंह मान* *- लाल, पीले या हरे राशन कार्ड सिर्फ दो वक्त की रोटी दे सकते हैं, गरीबी तो बच्चों को शानदार शिक्षा देने ही दूर होगी - भगवंत सिंह मान* *नई दिल्ली, 22 जुलाई 2026* आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के सरकारी स्कूलों में मिल रही शानदार शिक्षा की बदौलत नीट क्लियर करने पर वाले बच्चों और उनके पेरेंट्स को बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर कहा कि अगर हमें अपने देश को विकसित और समृद्ध बनाना है तो सभी बच्चों को अच्छी शिक्षा देना ज़रूरी है। दिल्ली के बाद अब पंजाब में भी आम आदमी पार्टी की सरकार सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे गरीबों के बच्चों को शानदार शिक्षा देनी शुरू की है। पंजाब में सरकारी स्कूलों के 881 बच्चों ने नीट क्लियर किया है, जबकि 2022 से पहले 100 से भी कम बच्चे क्लियर करते थे।उन्होंने कहा कि 75 सालों में किसी भी पार्टी या सरकार ने शिक्षा की इतनी तवज्जो नहीं दी, जितनी आम आदमी पार्टी दे रही है। अरविंद केजरीवाल ने बताया कि पंजाब के सरकारी स्कूलों के 881 बच्चों ने नीट का एग्जाम क्लियर किया है। नीट का पेपर बहुत मुश्किल होता है और सरकारी स्कूलों में गरीबों के बच्चे पढ़ते हैं। 2022 में हमारी सरकार आने से पहले 100 से भी कम बच्चों ने नीट क्लियर किया था, लेकिन इस बार 881 बच्चों ने सफलता पाई है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अब रिक्शे वालों और मजदूरों के बच्चे डॉक्टर बनेंगे और उनका भविष्य अच्छा होगा। जब एक रिक्शे वाले का बच्चा डॉक्टर बनेगा, तो वह अपने पूरे परिवार की गरीबी दूर करेगा। मैं सफल होने वाले सभी बच्चों और उनके माता-पिता को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। आम आदमी पार्टी सबसे ज्यादा जोर शिक्षा पर देती है। हमारा मानना है कि जब तक शिक्षा व्यवस्था ठीक नहीं होगी, तब तक देश की तरक्की नहीं हो सकती। 75 सालों में किसी भी पार्टी या सरकार ने शिक्षा पर इतनी तवज्जो नहीं दी, जितनी आम आदमी पार्टी दे रही है। इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने कहा था कि शिक्षा उस शेरनी के दूध के समान है, जो इसे पिएगा वह दहाड़ेगा। हम डॉ. अंबेडकर का सपना पूरा कर रहे हैं। मैं उन सभी बच्चों और उनके माता-पिता को बधाई देना चाहता हूं, जिन्होंने सुबह 3-4 बजे का अलार्म लगाकर अपने बच्चों को पढ़ने के लिए जगाया और उनका उत्साह बढ़ाया। भगवंत मान ने आगे कहा कि पंजाब अब शिक्षा के क्षेत्र में नंबर वन बन रहा है। अरविंद केजरीवाल का सपना था कि पूरे देश को शिक्षित करना है, क्योंकि शिक्षा सबसे बड़ी चीज है। शिक्षा में पंजाब का जो रिजल्ट आया है, वह बहुत कमाल का है। हम चाहते हैं कि केवल पंजाब में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में बच्चे पढ़ें-लिखें और गरीब का बच्चा भी बड़े-बड़े पदों तक पहुंचे। भगवंत मान ने कहा कि लाल, पीले या हरे राशन कार्ड गरीबी खत्म नहीं कर सकते। ये केवल दो वक्त की रोटी दे सकते हैं। गरीबी तब दूर होगी जब हमारे बच्चे शिक्षित होंगे। जब आपके बच्चे डॉक्टर बनेंगे, आईआईटी में एडमिशन लेंगे और बड़ी-बड़ी कंपनियां उन्हें 50 लाख या एक करोड़ रुपए के पैकेज पर नौकरी देंगी, तब जाकर यह देश सही मायनों में विश्व गुरु बनेगा।

Arvind-Kejriwal-Aap-Supremo-



TOP HEADLINES


*नई दिल्ली में पंजाब कांग्रेस की बड़ी बैठक, वेणुगोपाल
*भारत को विकसित बनाने के लिए अच्छी शिक्षा जरूरी, दिल्ल
*हम युवाओं के साथ, युवाओं के मुद्दे देश के मुद्दे- केज
*लुधियाना: Neet पेपर लीक और शिक्षा नीति के खिलाफ छात्र
*पंजाब पहली से बारहवीं कक्षा तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
लुधियाना के Dmc अस्पताल में कर्मचारी पर ड्रेसिंग का सा
*सी.आई.ए. स्टाफ जालंधर ग्रामीण द्वारा नशा तस्करी नेटवर
कादियां की तीन बेटियों ने लंदन में माता-पिता का नाम क
पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों के कांग्रेस भवन
​नीट पर कांग्रेस की राजनीति के खिलाफ भाजपा पंजाब का प्
मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत 2300 मधुमेह रोगियों का क
पंजाबी नौजवान की कनाडा में सड़क दुर्घटना में मौत
प्रवासी पंजाबियों की समस्याओं का समाधान पूरी पारदर्शित
हरियाणा में अनुबंध कर्मचारियों के लिए बढ़ा सेवा सुरक्ष
हरियाणा के हर जिले में खुलेगा स्टार्टअप्स का द्वार : म
*एस.आई.आर.-2026: सी.ई.ओ. पंजाब द्वारा घर-घर गणना चरण क
*जालंधर ग्रामीण पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी गिरोह का क
प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी विभाग में नवीनतम तकनीक अपनाने क
अंसल एपीआई के खिलाफ जल्द दर्ज की जाए एफआईआर: कृष्ण लाल
गुरुग्राम में जलभराव रोकने के लिए ड्रेनेज सफाई और इलेट

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 51053870

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us