*एस.आई.आर.-2026: सी.ई.ओ. पंजाब द्वारा घर-घर गणना चरण को समय से पहले पूरा करने के लिए ई.आर.ओज़. का सम्मान*

Jul22,2026 | Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh



निर्वाचन प्रबंधन में उत्कृष्टता को मान्यता देने और प्रोत्साहित करने के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पंजाब श्रीमती अनिंदिता मित्रा ने आज निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों (ईआरओ) को विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) 2026 के घर-घर गणना चरण को निर्धारित समय-सीमा से पहले पूरा करने में उनके असाधारण समर्पण और प्रतिबद्धता के लिए प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।

यह महत्वपूर्ण उपलब्धि, निर्वाचन प्रक्रिया में शुद्धता, पारदर्शिता और दक्षता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन के सामूहिक प्रयासों का स्पष्ट प्रमाण है। श्री गुरविंदर सिंह जौहल के नेतृत्व में धरमकोट विधान सभा क्षेत्र (जिला मोगा), घर-घर गणना अभ्यास को पूरा करने वाला राज्य का पहला क्षेत्र बनकर उभरा। इसके बाद श्री सुनील फोगाट, आई.ए.एस., बलाचौर (जिला एस.बी.एस. नगर); श्री तरसेम चंद, पी.सी.एस., दिर्घबा (जिला संगरूर); श्री गगनदीप, पी.सी.एस., निहाल सिंह वाला (जिला मोगा); श्री अमरीक सिंह सिद्धू, पी.सी.एस., बाघा पुराना (जिला मोगा); श्री सतविंदर पाल रणीके, पी.सी.एस., मोगा (जिला मोगा); श्रीमती इसमत विजय सिंह, पी.सी.एस., धूरी (जिला संगरूर) और श्री विपन भंडारी, पी.सी.एस., बंगा (जिला एस.बी.एस. नगर) शामिल हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारियों, ईआरओ, एईआरओज़, सुपरवाइजरों और बीएलओज़ के सामूहिक प्रयासों की सराहना करते हुए श्रीमती मित्रा ने कहा कि यह मील का पत्थर उनके सामूहिक समर्पण और मिशन-आधारित कार्य को दर्शाता है।

इस अवसर पर बोलते हुए सी.ई.ओ. ने अधिकारियों की उनके अथक प्रयासों और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को मजबूत करने के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के लिए प्रशंसा की। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि इस चरण का सफलतापूर्वक पूरा होना मजबूत और पूर्णतः डिजिटाइज़्ड मतदाता सूची बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे न केवल नागरिकों को सशक्त बनाया जा रहा है, बल्कि मतदान की प्रक्रिया में उनका विश्वास भी बढ़ा है।

सी.ई.ओ. ने सभी जिलों से एस.आई.आर.-2026 के आगामी चरणों में इसी प्रकार समर्पण के साथ कार्य करते रहने की अपील की।

उन्होंने पंजाब के मतदाताओं से भी अपील की कि जिन्होंने अभी तक संबंधित बूथ स्तरीय अधिकारियों को अपने गणना फॉर्म जमा नहीं करवाए हैं, वे 3 अगस्त (अंतिम तिथि) से पहले ऐसा करना सुनिश्चित करें ताकि उनके नाम 13 अगस्त, 2026 को प्रकाशित होने वाली मसौदा मतदाता सूचियों में शामिल किए जा सकें।

Sir-2026-Ceo-Punjab-Anindita-Mitra-Honours-Trailblazer-Eros-electoral-Registration-Officers-For-Early-Completion-Of-House-to-house-Enumeration-Phase



TOP HEADLINES


*नई दिल्ली में पंजाब कांग्रेस की बड़ी बैठक, वेणुगोपाल
*भारत को विकसित बनाने के लिए अच्छी शिक्षा जरूरी, दिल्ल
*हम युवाओं के साथ, युवाओं के मुद्दे देश के मुद्दे- केज
*लुधियाना: Neet पेपर लीक और शिक्षा नीति के खिलाफ छात्र
*पंजाब पहली से बारहवीं कक्षा तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
लुधियाना के Dmc अस्पताल में कर्मचारी पर ड्रेसिंग का सा
*सी.आई.ए. स्टाफ जालंधर ग्रामीण द्वारा नशा तस्करी नेटवर
कादियां की तीन बेटियों ने लंदन में माता-पिता का नाम क
पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों के कांग्रेस भवन
​नीट पर कांग्रेस की राजनीति के खिलाफ भाजपा पंजाब का प्
मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत 2300 मधुमेह रोगियों का क
पंजाबी नौजवान की कनाडा में सड़क दुर्घटना में मौत
प्रवासी पंजाबियों की समस्याओं का समाधान पूरी पारदर्शित
हरियाणा में अनुबंध कर्मचारियों के लिए बढ़ा सेवा सुरक्ष
हरियाणा के हर जिले में खुलेगा स्टार्टअप्स का द्वार : म
*एस.आई.आर.-2026: सी.ई.ओ. पंजाब द्वारा घर-घर गणना चरण क
*जालंधर ग्रामीण पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी गिरोह का क
प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी विभाग में नवीनतम तकनीक अपनाने क
अंसल एपीआई के खिलाफ जल्द दर्ज की जाए एफआईआर: कृष्ण लाल
गुरुग्राम में जलभराव रोकने के लिए ड्रेनेज सफाई और इलेट

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 51053463

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us