*लुधियाना: Neet पेपर लीक और शिक्षा नीति के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन, Cjp और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार को घेरा*
Jul22,2026
| Jagrati Lahar Bureau | Ludhiana
*लुधियाना* | बुधवार को लुधियाना की सड़कों पर छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। स्टूडेंट कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के समर्थन में बड़ी संख्या में छात्र किप्स मार्केट में इकट्ठा हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध मार्च निकाला।
प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर "Anpadh Govt. Kya Jane Education Ka Swad", "Dear Government Mat Karo, Reply Bhi Karo" और "Modi Modi Anti Youth, Anti Women" जैसे नारे लिखे प्लेकार्ड दिखाए। तस्वीरों में छात्र गुलाब के फूल भी हाथ में लिए नजर आए।
*शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग*
छात्रों ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि माता-पिता कर्ज लेकर बच्चों को पढ़ाते हैं, लेकिन बाद में पता चलता है कि पेपर लीक हो गया है। उन्होंने सवाल किया कि आत्महत्याओं के लिए कौन जिम्मेदार है और सरकार शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को क्यों बचा रही है। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।
छात्रों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को भी गलत बताया। इस दौरान "सोनम वांगचुक जिंदाबाद" के नारे भी लगाए गए।
*जालंधर में पुतला दहन*
NEET पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी विरोध दर्ज कराया। जालंधर के कंपनी बाग चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। कुछ कांग्रेस नेता जंजीरों के साथ प्रदर्शन में पहुंचे।
छात्रों का कहना है कि शिक्षा प्रणाली में तुरंत सुधार की जरूरत है और छात्रों के हकों के लिए लड़ाई जारी रहेगी।
पुलिस प्रशासन ने किप्स मार्केट और कंपनी बाग चौक पर सुरक्षा बढ़ा दी है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।
Ludhiana-Student-Protest-Neet-Ug-2026