*जगराओं: डॉक्टर से लूट की वारदात Cctv में कैद हुई पूरी वारदात*
Jul23,2026
| Jagrati Lahar Bureau | Jagraon
जगराओं में दिनदहाड़े लूट की वारदात सामने आई है। फिली गेट चौक के पास एक क्लिनिक में दवा लेने के बहाने आए लुटेरों ने डॉक्टर को अपना निशाना बनाया।
*क्या हुआ*
- आरोपी मरीज बनकर क्लिनिक में दाखिल हुए और डॉक्टर को बंधक बना लिया।
- लुटेरों ने क्लिनिक से करीब सवा लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठी और डॉक्टर का मोबाइल फोन लूट लिया।
- वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
*CCTV में कैद हुए आरोपी*
पूरी घटना क्लिनिक के बाहर लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में दो संदिग्ध दिखाई दे रहे हैं - एक नीली चेक शर्ट में और दूसरा सफेद कपड़े व लाल पगड़ी में। तस्वीरों के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
*पुलिस जांच में जुटी*
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और डॉक्टर से पूछताछ की। पुलिस ने CCTV फुटेज अपने कब्जे में ले ली है और आसपास के इलाकों में नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
फिलहाल पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Doctor-Looted-At-Jagraon-Cctv-Police-Fit-