*लुधियाना भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुनील मौदगिल का ताजपोशी समारोह 26 जुलाई को*
Jul23,2026
| Gautam Jalandhari | Ludhiana
*पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों होंगे मुख्य अतिथि*
भारतीय जनता पार्टी लुधियाना के कोर ग्रुप,जिला पदाधिकारी, सर्किल प्रधान और पार्षदों की महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमे यह तय किया गया कि भारतीय जनता पार्टी लुधियाना के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुनील मौदगिल का ताजपोशी समारोह 26 जुलाई, रविवार को शहंशाह पैलेस, फिरोजपुर,लुधियाना में आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों मुख्य अतिथि के रूप में विशेष रूप से शामिल होंगे।
ताजपोशी समारोह में भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मंडल/सर्कलों के अध्यक्ष, मोर्चों के पदाधिकारी, पार्षद,बूथों के अध्यक्षवरिष्ठ नेता तथा बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। समारोह के दौरान नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुनील मौदगिल औपचारिक रूप से अपना कार्यभार संभालेंगे तथा आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया जाएगा।
भाजपा नेताओं ने जिले के सभी कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ड्यूटी लगाई गई । बैठक में भाजपा के कोर ग्रुप सदस्य,जिला पदाधिकारी,भाजपा पार्षद, सर्कलों के प्रधान व मोर्चों के प्रधान इस बैठक में मौजूद रहे।
Sunil-Moudgill-Bjp-New-Ludhiana-President