पुलिस बर्बरता के शिकार लोगों के समर्थन में कॉकरोच जनता पार्टी CJP ने पूरे देश में शांतिपूर्ण प्रदर्शन का आह्वान किया है।
CJP ने शुक्रवार, *24 जुलाई 2026* को "हर जिले, एक दिन, एक मांग" के नारे के साथ राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की है।
*क्या है मांग*
पार्टी का कहना है कि यह प्रदर्शन देश भर में पुलिस बर्बरता के पीड़ितों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए किया जाएगा। CJP ने छात्र संगठनों और अन्य संस्थाओं से अपील की है कि वे मिलकर अनुमति और व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।
*कैसे होगा प्रदर्शन*
1. *Gather & Organise*: छात्र यूनियन और संगठन मिलकर प्रदर्शन की इजाजत और लॉजिस्टिक्स तय करेंगे।
2. *Read Out the Demands*: पूरी भीड़ के सामने छात्रों की मांगें पढ़ी जाएंगी और पुलिस बर्बरता के शिकार लोगों के प्रति एकजुटता दिखाई जाएगी।
प्रदर्शन के अंत में "इंकलाब जिंदाबाद" और "भारत माता की जय" के नारे लगाए जाएंगे।
CJP के इस ऐलान के बाद दिल्ली में चल रहे विरोध-प्रदर्शन के बीच इसे एक बड़े कदम के तौर पर देखा जा रहा है।