विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय: वड़िंग इसे भाजपा सरकार का तानाशाही और निरंकुश कदम बताया

Jul23,2026 | Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh



सवाल: क्या विद्यार्थी देश की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा हैं?


 पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों के खिलाफ सख्त और विवादास्पद नैशनल सिक्योरिटी एक्ट (एनएसए) लागू करने के फैसले की कड़े शब्दों में निंदा की है।

इस दौरान उन्होंने सवाल किया कि क्या सरकार वास्तव में विद्यार्थियों को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा मानती है, जबकि वे केवल नीट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में बार-बार हो रहे पेपर लीक के मामलों में कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

वड़िंग ने जोर देते हुए, कहा कि सरकार को असहमति की आवाज़ों को सुनने के बजाय उन्हें दबाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे कठोर और दमनकारी कानूनों का इस्तेमाल अंततः सरकार पर ही उल्टा पड़ेगा और इसके परिणाम भी उसे ही भुगतने होंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार के खिलाफ लोगों में पहले से मौजूद गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है और हजारों की संख्या में लोग इस आंदोलन से जुड़ रहे हैं। उन्होंने दोहराया कि कांग्रेस पार्टी प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों के साथ मजबूती से खड़ी है और सड़कों से लेकर संसद के भीतर तक उनकी आवाज़ बुलंद करेगी।

वड़िंग ने कहा कि एनएसए लागू करने का फैसला केवल यह दर्शाता है कि मोदी सरकार घबराहट और बेचैनी में है तथा भीतर से कमजोर हो चुकी है। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि जब भी तानाशाही सरकारों ने ऐसे कठोर और दमनकारी कदम उठाए हैं, उन्होंने अपने पतन को ही तेज किया है। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि वह विद्यार्थियों के खिलाफ दमनकारी कानूनों का इस्तेमाल करने से परहेज करे।

-Raja-Warring-Condemns-Invoking-Nsa-Against-Students



TOP HEADLINES


हरियाणा में 100 प्रतिशत मतदाताओं को एस आई आर फॉर्म आवं
बच्चों ने फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का
अब उत्तराखंड में पेपर लीक हो गए, प्रधानमंत्री जी ये कब
हरियाणा विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष नन्द लाल शर्मा
जनता को समय पर न्याय दिलाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिक
नीट मामले में युवाओं को गुमराह कर रहा है विपक्ष- नायब
*लुधियाना भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुनील मौदगिल
*जगराओं: डॉक्टर से लूट की वारदात Cctv में कैद हुई पूर
लुधियाना में गाड़ियों के टायर चोरी करने वाले गिरोह का
दिल्ली के उपराज्यपाल द्वारा राष्ट्रीय राजधानी में एन.ए
* Cjp का बड़ा ऐलान, 24 जुलाई को पूरे देश में 'एक दिन,
बच्चों को अंतर्राष्ट्रीय भ्रमण पर ले जाएगी हरियाणा सरक
विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय: वड़िंग इस
पेपर लीक और विद्यार्थियों पर हुए पुलिस अत्याचार के विर
मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-
सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति
प्रसिद्ध पर्यावरणविद् डॉ. विश्व मोहन ने फोमेराह ग्रीन्
*चिट्टा पंजाब की जवानी को तबाह कर रहा है : नपुंसकता, ब
*नीट मामला: फास्ट ट्रैक अदालत में मुकदमा चलाकर दोषियों
*neet Case: Fast-track Trial Against The Accused A Co

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 51065136

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us