दिल्ली के उपराज्यपाल द्वारा राष्ट्रीय राजधानी में एन.एस.ए के तहत एहतियातन हिरासत में रखने का फैसला निंदनीय: सरदार सुखबीर सिंह बादल
Jul23,2026
| Jagrati Lahar Bureau | Shahkot/ Sultanpur Lodhi
(कहा कि प्रदर्शनकारी छात्र आतंकवादी नही हैं उनके साथ सहानुभूति से व्यवहार किया जाना चाहिए)
शाहपुर और सुल्तानपुर लोधी हलकों में धुस्सी बांध का दौरा करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार ने पिछले साल आई विनाशकारी बाढ़ से कोई सबक नही सीखा है। किसानों को बाढ़ सुरक्षा कार्यों के लिए सहायता का आश्वासन दिया
शाहकोट/सुल्तानपुर लोधी/23 जुलाई: शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने राष्ट्रीय राजधानी में तीन महीने की अवधि के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत तीन महीने की अवधि के लिए एहतियातन हिरासत में रखने के दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू के फैसले की कड़ी निंदा की है।
अकाली दल अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने आजशाहकोट और सुल्तानपुर लोधी दोनों हलकों में धुस्सी बांध का निरीक्षण करते हुए पत्रकारों से बात कहा,‘‘ मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि शांतिपूर्ण आंदोलन से निपटने का यह कोई तरीका नही है। विरोध करने वाले छात्र हमारे बच्चे हैं वे आतंकवादी नही हैं। मैं उपराज्यपाल से इस आदेश को तत्काल वापिस लेने की अपील करता हूं कि वह इस आदेश को तुरंत वापिस लें। एनएसए थोपना छात्रों के विरोध का समाधान नही है। सहानुभूति दिखाना ही एकमात्र उपाय है। आइए हम प्यार से उनका दिल जीतें और टकराव पैदा होने से बचें।’’
यह कहते हुए कि केंद्र को राष्ट्रीय परीक्षा संगठनों मंे व्यवस्थित सुधार करने के लिए काम करना चाहिए। उन्होने कहा,‘‘ छात्र इस बात से दुखी हैं कि राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में धांधली की जाती है और मेधावी छात्रों की कीमत पर बेईमान लोगों का चयन किया जाता है। इस भावना को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) लगाकर दबाने से हमारे छात्रों का भविष्य तबाह हो जाएगा।’’
Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.