बच्चों ने फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा है, पीएम लीपापोती कर धर्मेंद्र प्रधान को बचा रहे - केजरीवाल*

Jul23,2026 | Jagrati Lahar Bureau | New Delhi


 
*- देश में बहुत से फास्ट ट्रैक कोर्ट बने हैं, लेकिन कई में सुनवाई नहीं होती, तो कई में सामान्य कोर्ट से भी ज्यादा समय लगते हैं - केजरीवाल*
 
*- ऐसा कोई एलान नहीं हुआ, जिससे बच्चों में पेपर लीक नहीं होने का भरोसा बढ़े- केजरीवाल*
 
*- दुनिया में कही कुछ होने पर पीएम ट्वीट करते हैं लेकिन बच्चों पर हुई बर्बरता पर एक शब्द नहीं बोले- केजरीवाल*
 
*-पीएम का स्टेटमेंट हारे हुए, दिशाहीन और अहंकारी व्यक्ति का संदेश लगता है- केजरीवाल*
 

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पेपर लीक मामलों के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की घोषणा को देश के बच्चों को बेवकूफ बनाने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बचाने की कोशिश करार दिया है। उन्होंने पीएम से पूछा कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ? बच्चों ने तो फास्ट ट्रैक कोर्ट की मांग ही नहीं की थी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा था। उन्होंने कहा कि देश में बहुत से फास्ट ट्रैक कोर्ट बने हैं, लेकिन कई में सुनवाई ही नहीं होती, तो कई में सामान्य कोर्ट से भी ज्यादा समय लगते हैं। ऐसा कोई एलान नहीं हुआ जिससे बच्चों में पेपर लीक नहीं होने का भरोसा बढ़े, क्या पीएम का अपना कोई विजन नहीं है? प्रधानमंत्री का ये स्टेटमेंट एक हारे हुए दिशाहीन लेकिन अहंकारी व्यक्ति का लगता है।
 
गुरुवार को एक्स पर “आप” के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट करके कहा है कि पेपर लीक मामलों में सजा दिलवाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए जाएंगे। पर प्रधानमंत्री जी, यह तो बच्चों ने मांगा ही नहीं था और न ही यह उनकी मांग थी। यह तो ऐसा लग रहा है जैसे आप बच्चों को बेवकूफ बना रहे हैं।
 
अरविंद केजरीवाल ने बताया कि फास्ट ट्रैक कोर्ट तो इस देश में बहुत बने हुए हैं। रेप मामलों के लिए बने हुए हैं, पॉक्सो के लिए बने हुए हैं और कई अन्य तरह के मुद्दों पर भी फास्ट ट्रैक कोर्ट बने हुए हैं। लेकिन उनमें तो सुनवाई होती ही नहीं है। कई फास्ट ट्रैक कोर्ट में तो नॉर्मल कोर्ट से भी ज्यादा समय लगता है। इसलिए ऐसा लग रहा है कि अभी भी आप मामले में लीपापोती करने की कोशिश कर रहे हैं और अभी भी आप धर्मेंद्र प्रधान को बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। बच्चों ने धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा था, लेकिन उसकी मोदी जी ने कोई बात ही नहीं की।
 
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बच्चों के सिर फट गए, उनकी टांगें टूट गईं, उनके ऊपर लाठीचार्ज हुआ, आंसू गैस के गोले छोड़े गए और उन पर बर्बरता से हमला किया गया, जिसके कारण बच्चे अस्पताल में भर्ती हैं। मैं जंतर-मंतर जाकर यह सब देखकर आया था और कई बच्चों से मिलकर आया था। मोदी जी ने उनके प्रति सहानुभूति के लिए एक शब्द भी नहीं बोला। पूरी दुनिया में कुछ भी हो जाए तो आप ट्वीट करते हैं, क्या ये बच्चे आपके बच्चे नहीं हैं? क्या आपको इन बच्चों के लिए थोड़ी सी भी दया आती है, जिन पर आपने इतनी बर्बरता से हमला करवाया था?
 
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बच्चे कह रहे हैं कि हर साल पेपर लीक होते हैं। मोदी जी ने ऐसा कोई ऐलान नहीं किया कि व्यवस्था में क्या बदलाव किए जाएंगे जिससे बच्चों को यह भरोसा हो सके कि अगले साल नीट का पेपर या कोई और पेपर लीक नहीं होगा। इसका मतलब है कि सरकार का कोई विजन ही नहीं है, आपका कोई विजन ही नहीं है। अगले साल भी इसी तरह से पेपर लीक होंगे, क्योंकि आप कोई बदलाव तो कर ही नहीं रहे हैं। अगले साल भी नीट का पेपर लीक होगा और अगले साल फिर बच्चे आत्महत्या करेंगे। आज मोदी जी का यह ट्वीट एक हारे हुए, दिशाहीन और अहंकारी इंसान का ट्वीट दिखाई दे रहा है।

Students-Didn-t-Demand-Fast-track-Courts-They-Demanded-Dharmendra-Pradhan-s-Resignation



TOP HEADLINES


*अमृतसर में 6.5 किलो हेरोइन और 9.90 लाख रुपये की ड्रग
हरियाणा में 100 प्रतिशत मतदाताओं को एस आई आर फॉर्म आवं
बच्चों ने फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का
अब उत्तराखंड में पेपर लीक हो गए, प्रधानमंत्री जी ये कब
हरियाणा विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष नन्द लाल शर्मा
जनता को समय पर न्याय दिलाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिक
नीट मामले में युवाओं को गुमराह कर रहा है विपक्ष- नायब
*लुधियाना भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुनील मौदगिल
*जगराओं: डॉक्टर से लूट की वारदात Cctv में कैद हुई पूर
लुधियाना में गाड़ियों के टायर चोरी करने वाले गिरोह का
दिल्ली के उपराज्यपाल द्वारा राष्ट्रीय राजधानी में एन.ए
* Cjp का बड़ा ऐलान, 24 जुलाई को पूरे देश में 'एक दिन,
बच्चों को अंतर्राष्ट्रीय भ्रमण पर ले जाएगी हरियाणा सरक
विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय: वड़िंग इस
पेपर लीक और विद्यार्थियों पर हुए पुलिस अत्याचार के विर
मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-
सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति
प्रसिद्ध पर्यावरणविद् डॉ. विश्व मोहन ने फोमेराह ग्रीन्
*चिट्टा पंजाब की जवानी को तबाह कर रहा है : नपुंसकता, ब
*नीट मामला: फास्ट ट्रैक अदालत में मुकदमा चलाकर दोषियों

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 51065734

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us