जनता को समय पर न्याय दिलाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : रणबीर गंगवा

Jul23,2026 | Rajender Singh Jadon | Chandigarh



चंडीगढ़, 23 जुलाई। हरियाणा के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री  रणबीर गंगवा ने वीरवार को पानीपत जिला सचिवालय सभागार में आयोजित जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए आमजन की शिकायतों की सुनवाई की। बैठक में कुल 14 शिकायतें प्रस्तुत की गईं, जिनमें से 9 का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि 5 मामलों को विस्तृत जांच के लिए अगली बैठक तक लंबित रखा गया।
जिला सचिवालय पहुंचने पर उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मंत्री का स्वागत किया। उन्होंने शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए सक्रिय भूमिका निभाई।बैठक को संबोधित करते हुए मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता आमजन को समय पर न्याय और उनके अधिकारों की सुनिश्चित उपलब्धता है। उन्होंने कहा कि जिला कष्ट निवारण समिति नागरिकों की समस्याओं के त्वरित, निष्पक्ष और पारदर्शी समाधान का एक प्रभावी मंच है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए उसका समयबद्ध और न्यायसंगत निपटारा सुनिश्चित किया जाए, ताकि पात्र व्यक्ति को उसका अधिकार बिना किसी अनावश्यक विलंब के मिल सके।
बैठक में पुलिस विभाग द्वारा बरामद की गई राशि वापस दिलाने, निर्माण कंपनी से बकाया भुगतान दिलवाने तथा प्लॉट से जुड़े कथित धोखाधड़ी के मामले में फंसी राशि से संबंधित शिकायतों की सुनवाई की गई। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त कर इन मामलों के समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए और शिकायतकर्ताओं को राहत प्रदान की।इसके अतिरिक्त, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) से संबंधित भूमि विवाद के एक मामले में दोनों पक्षों को सुनने के उपरांत मंत्री ने मौके पर ही समाधान कराया।
एक अन्य मामले में फाइनेंसर द्वारा मकान पर कब्जा कर शिकायतकर्ता महिला को घर से बाहर निकालने की शिकायत को मंत्री ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच के आदेश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मकान का ताला खुलवाकर महिला को उसके घर में पुनः प्रवेश दिलाया जाए तथा उसे वहां सुरक्षित रूप से रहने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मंत्री के इस मानवीय एवं त्वरित निर्णय का सभागार में उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया।

Haryana-News



TOP HEADLINES


*अमृतसर में 6.5 किलो हेरोइन और 9.90 लाख रुपये की ड्रग
हरियाणा में 100 प्रतिशत मतदाताओं को एस आई आर फॉर्म आवं
बच्चों ने फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का
अब उत्तराखंड में पेपर लीक हो गए, प्रधानमंत्री जी ये कब
हरियाणा विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष नन्द लाल शर्मा
जनता को समय पर न्याय दिलाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिक
नीट मामले में युवाओं को गुमराह कर रहा है विपक्ष- नायब
*लुधियाना भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुनील मौदगिल
*जगराओं: डॉक्टर से लूट की वारदात Cctv में कैद हुई पूर
लुधियाना में गाड़ियों के टायर चोरी करने वाले गिरोह का
दिल्ली के उपराज्यपाल द्वारा राष्ट्रीय राजधानी में एन.ए
* Cjp का बड़ा ऐलान, 24 जुलाई को पूरे देश में 'एक दिन,
बच्चों को अंतर्राष्ट्रीय भ्रमण पर ले जाएगी हरियाणा सरक
विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय: वड़िंग इस
पेपर लीक और विद्यार्थियों पर हुए पुलिस अत्याचार के विर
मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-
सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति
प्रसिद्ध पर्यावरणविद् डॉ. विश्व मोहन ने फोमेराह ग्रीन्
*चिट्टा पंजाब की जवानी को तबाह कर रहा है : नपुंसकता, ब
*नीट मामला: फास्ट ट्रैक अदालत में मुकदमा चलाकर दोषियों

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 51065725

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us