हरियाणा विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष नन्द लाल शर्मा पंचतत्व में विलीन

Jul23,2026 | Rajender Singh Jadon | Chandigarh


चंडीगढ़, 23 जुलाई। हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग  के अध्यक्ष  नन्द लाल शर्मा का गुरुवार तड़के निधन हो गया। उनके निधन से पूरे विद्युत क्षेत्र, प्रशासनिक जगत तथा उनके चाहने वालों में गहरा शोक व्याप्त है। गुरुवार दोपहर बाद मनीमाजरा श्मशान घाट में पूरे धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनकी अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्तियों, वरिष्ठ अधिकारियों, विद्युत क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों तथा शुभचिंतकों ने भाग लेकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
 नन्द लाल शर्मा ने 2 फरवरी, 2024 को हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग के अध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण की थी। इससे पूर्व वे एसजेवीएन लिमिटेड  के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक  के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके थे। मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के ढोहक गांव के निवासी  शर्मा अपनी प्रशासनिक दक्षता, सादगी और दूरदर्शी नेतृत्व के लिए जाने जाते थे। एसजेवीएनएल में उनके कार्यकाल के दौरान कंपनी ने ऊर्जा क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं और उन्होंने संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 18 जुलाई को  शर्मा नई दिल्ली में विद्युत क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेकर पंचकूला स्थित अपने आवास लौटे थे। उसी रात उन्हें अचानक ब्रेन स्ट्रोक आया, जिसके बाद उन्हें तत्काल पंचकूला के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने उन्हें बचाने के लिए लगातार प्रयास किए और परिजनों ने भी हरसंभव कोशिश की, लेकिन उपचार के दौरान 23 जुलाई को तड़के लगभग 1:15 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।उनके निधन का समाचार मिलते ही हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग, एसजेवीएनएल तथा उनके पैतृक गांव ढोहक (जिला ऊना) सहित पूरे विद्युत क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। गुरुवार सुबह आयोग के सदस्य मुकेश गर्ग, सदस्य शिव कुमार, सचिव प्रशांत देष्टा सहित आयोग के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आयोग के कोर्ट रूम में आयोजित शोक सभा में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।दोपहर बाद पंचकूला के सेक्टर-8 स्थित उनके आवास से उनकी अंतिम यात्रा आरंभ हुई। बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, न्यायपालिका, प्रशासनिक सेवा तथा विद्युत क्षेत्र से जुड़े लोग अंतिम यात्रा में शामिल हुए। मनीमाजरा श्मशान घाट में उनके पुत्र अभिनव शर्मा ने उन्हें मुखाग्नि दी।  शर्मा अपने पीछे पत्नी ललिता शर्मा, पुत्र अभिनव शर्मा, पुत्री अदिति शर्मा तथा दामाद आई एफ एस वासु डोगर  सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल ने सोशल मीडिया के माध्यम से उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट कीं। अंतिम संस्कार में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की धर्मपत्नी सुमन सैनी, हरियाणा विद्युत विभाग की प्रधान सचिव आशिमा बराड़, पूर्व न्यायाधीश जस्टिस एच.एस. भल्ला, पंजाब राज्य विद्युत विनियामक आयोग के अध्यक्ष संजय गुप्ता, पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल चन्द्रशेखर, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राम कुमार गौतम, अश्विनी शर्मा, पंकज राय, यूएचबीवीएन के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह, एसजेवीएनएल की पूर्व सीएमडी गीता कपूर, ललित जैन, पूर्व विद्युत मंत्री प्रो. सम्पत सिंह, एचईआरसी के पूर्व अध्यक्ष जगजीत सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Haryana-News



TOP HEADLINES


*अमृतसर में 6.5 किलो हेरोइन और 9.90 लाख रुपये की ड्रग
हरियाणा में 100 प्रतिशत मतदाताओं को एस आई आर फॉर्म आवं
बच्चों ने फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का
अब उत्तराखंड में पेपर लीक हो गए, प्रधानमंत्री जी ये कब
हरियाणा विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष नन्द लाल शर्मा
जनता को समय पर न्याय दिलाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिक
नीट मामले में युवाओं को गुमराह कर रहा है विपक्ष- नायब
*लुधियाना भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुनील मौदगिल
*जगराओं: डॉक्टर से लूट की वारदात Cctv में कैद हुई पूर
लुधियाना में गाड़ियों के टायर चोरी करने वाले गिरोह का
दिल्ली के उपराज्यपाल द्वारा राष्ट्रीय राजधानी में एन.ए
* Cjp का बड़ा ऐलान, 24 जुलाई को पूरे देश में 'एक दिन,
बच्चों को अंतर्राष्ट्रीय भ्रमण पर ले जाएगी हरियाणा सरक
विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय: वड़िंग इस
पेपर लीक और विद्यार्थियों पर हुए पुलिस अत्याचार के विर
मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-
सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति
प्रसिद्ध पर्यावरणविद् डॉ. विश्व मोहन ने फोमेराह ग्रीन्
*चिट्टा पंजाब की जवानी को तबाह कर रहा है : नपुंसकता, ब
*नीट मामला: फास्ट ट्रैक अदालत में मुकदमा चलाकर दोषियों

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 51065726

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us