प्रसिद्ध पर्यावरणविद् डॉ. विश्व मोहन ने फोमेराह ग्रीन्स में पर्यावरण संरक्षण मुहिम चलाकर सभी को स्वच्छ, स्वस्थ और हरित वातावरण के लिए किया प्रेरित

Jul23,2026 | Gautam Jalandhari | Ludhiana

पर्यावरण संरक्षण आज समय की आवश्यकता : दर्शन लाल बवेजा
 पर्यावरण संरक्षण और हरित लुधियाना के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए प्रसिद्ध पर्यावरणविद् डॉ. विश्व मोहन अपनी दयानंद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की डॉक्टरों की टीम के साथ फोमेराह ग्रीन्स पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने पौधारोपण कर शहर को अधिक हरा-भरा बनाने का संदेश दिया। डॉ. विश्व मोहन एवं उनकी टीम का स्वागत लड्डू ग्रुप के चेयरमैन दर्शन लाल बवेजा तथा फोमेराह ग्रीन्स के डायरेक्टर वरूण बवेजा, वंशिका बवेजा ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत पौधारोपण से हुई, जहां सभी गणमान्य अतिथियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर डॉ. विश्व मोहन ने कहा कि हर व्यक्ति यदि अपने जीवन में एक-एक पेड़ लगाने और उसकी देखभाल करने का संकल्प ले, तो आने वाली पीढिय़ों को एक स्वच्छ, स्वस्थ और हरित वातावरण दिया जा सकता है। उन्होंने समाज, उद्योगों और संस्थाओं से इस अभियान में बढ़-चढक़र भाग लेने की अपील की। अपने संबोधन में दर्शन लाल बवेजा ने डॉ. विश्व मोहन और डीएमसी की टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि विकास तभी सार्थक है, जब वह प्रकृति और आने वाली पीढिय़ों के हितों के साथ आगे बढ़े। वरुण बवेजा ने कहा कि फोमेराह ग्रीन्स हमेशा ऐसे प्रयासों के साथ खड़ा रहेगा, जो समाज और पर्यावरण के लिए सकारात्मक बदलाव लेकर आएं। उन्होंने कहा कि हरियाली केवल आज की जरूरत नहीं, बल्कि आने वाली पीढिय़ों के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है। कार्यक्रम में शहर के उद्योगपति, आर्किटेक्ट, व्यवसायी, गणमान्य अतिथि एवं अन्य उपस्थित लोगों ने भी पौधारोपण अभियान का समर्थन करते हुए हरित लुधियाना के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।

Fomerah-Greens-Environment-Protection-Darshan-Lal-Baweja-



TOP HEADLINES


*जगराओं: डॉक्टर से लूट की वारदात Cctv में कैद हुई पूर
लुधियाना में गाड़ियों के टायर चोरी करने वाले गिरोह का
दिल्ली के उपराज्यपाल द्वारा राष्ट्रीय राजधानी में एन.ए
* Cjp का बड़ा ऐलान, 24 जुलाई को पूरे देश में 'एक दिन,
बच्चों को अंतर्राष्ट्रीय भ्रमण पर ले जाएगी हरियाणा सरक
विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय: वड़िंग इस
पेपर लीक और विद्यार्थियों पर हुए पुलिस अत्याचार के विर
मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-
सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति
प्रसिद्ध पर्यावरणविद् डॉ. विश्व मोहन ने फोमेराह ग्रीन्
*चिट्टा पंजाब की जवानी को तबाह कर रहा है : नपुंसकता, ब
*नीट मामला: फास्ट ट्रैक अदालत में मुकदमा चलाकर दोषियों
*neet Case: Fast-track Trial Against The Accused A Co
फिल्लौर पुलिस अकादमी में विभिन्न प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों
इनोसेंट हार्ट्स के प्री-प्राइमरी विद्यार्थियों ने अंग्
नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रे
शराब के ठेके के विरोध में इलाकानिवासियों का हंगामा, आग
आप सरपंच कत्ल मामला : छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
*मान सरकार द्वारा डिजिटाइज़्ड जन्म प्रमाणपत्रों को अपड
सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 51064108

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us